दोस्तों अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC, SSC, Railway, BPSC) की तैयारी कर रहे हैं, तो दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको “22 May 2026 Current Affairs in Hindi” के सभी महत्वपूर्ण और परीक्षा के दृष्टिकोण से उपयोगी प्रश्नों की जानकारी दे रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 22 May 2026 Current Affairs in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार – 2026
ताइवानी उपन्यास ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ के लिए यांग शंगजी और अनुवादक लिन किंग ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 जीता है।
अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 से जुड़े प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं:
- विजेता पुस्तक: ‘ताइवान ट्रैवलॉग’
- मूल भाषा: मंदारिन चीनी
- लेखिका: यांग शंगजी
- अनुवादक: लिन किंग (Lin King)
- पुरस्कार राशि: 50,000 पाउंड, जिसे लेखक और अनुवादक के बीच समान रूप से बांटा जाता है।
- घोषणा: 19 मई 2026 को Tate Modern में की गई।
- उपन्यास की पृष्ठभूमि: यह कहानी 1930 के दशक के ताइवान पर आधारित है, जब वहाँ जापानी औपनिवेशिक शासन था। उपन्यास इतिहास, संस्कृति और प्रेम कथा का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है।
आप इसे भी पढ़ें : 21 May 2026 Current Affairs in Hindi
मिशन -22 May 2026 Current Affairs in Hindi
इसरो का शुक्रयान-1 मिशन
- भारत ने इसरो के आगामी वीनस ऑर्बिटर मिशन (शुक्रयान-1) के लिए स्वीडन देश के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की हालिया यूरोप यात्रा के दौरान भारत के अंतरिक्ष सहयोग को नई गति मिली।
- इस दौरान स्वीडन ने भारत के आगामी शुक्र ऑर्बिटर मिशन में शामिल होने की घोषणा की, वहीं नार्वे ने (ISRO Indian Space Research Organisation) के साथ अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
कल्पसर परियोजना लिए नीदरलैंड के साथ समझौता
- भारत ने गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए नीदरलैंड के साथ समझौता किया है।
- इस परियोजना के तहत खंभात की खाड़ी में 30 किलोमीटर लंबा विशाल समुद्री बांध बनाया जाएगा।
- भारत सरकार और Netherlands के बीच गुजरात की बहुप्रतीक्षित कल्पसर परियोजना को गति देने तथा तकनीकी सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (LoI) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस परियोजना और द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं:
- श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीदरलैंड यात्रा के दौरान प्रसिद्ध Afsluitdijk बांध का निरीक्षण किया था।
- लगभग 32 किलोमीटर लंबे इस डच बांध की संरचना और उद्देश्य कल्पसर परियोजना से काफी मिलते-जुलते हैं, इसलिए नीदरलैंड भारत को समुद्री इंजीनियरिंग और जल प्रबंधन तकनीक में विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करेगा।
- कल्पसर परियोजना का मुख्य लक्ष्य खंभात की खाड़ी पर लगभग 30 किलोमीटर लंबा बांध बनाकर विशाल मीठे पानी का जलाशय तैयार करना है।
- इस परियोजना के माध्यम से गुजरात में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
पर्यावरण – 22 May 2026 Current Affairs in Hindi
फरात नदी (Euphrates River) पर खतरा
- नासा की उपग्रह रिपोर्टों और पर्यावरणीय अध्ययनों के अनुसार,दजला-फरात बेसिन ने पिछले बीस वर्षों में मीठे पानी के भंडार में भारी गिरावट दर्ज की है।
- वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन, लगातार पड़ रहे सूखे, भूजल के अत्यधिक दोहन तथा बड़े बांधों के निर्माण के कारण वर्ष 2040 तक Euphrates River के गंभीर रूप से सूखने की आशंका बढ़ गई है।
फरात नदी के जल संकट के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:
- NASA के GRACE (Gravity Recovery and Climate Experiment) उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2003 के बाद से दजला-फरात बेसिन में जल संसाधनों में लगातार कमी देखी गई है।
- उत्तर-पूर्वी सीरिया में तापमान में वृद्धि और औसत वर्षा में तेज गिरावट ने नदी के जलस्तर को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
- तुर्की, सीरिया, और इराक के बीच जल बंटवारे को लेकर समन्वय और प्रभावी प्रबंधन की कमी भी इस संकट को बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 22 May 2026 Current Affairs in Hindi
26 वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक कई अध्यक्षता – श्री अमित शाह
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
- इस परिषद में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य शामिल हैं।
कॉफीज़ ऑफ नागालैंड मिशन लॉन्च
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने पूर्वोत्तर में प्रीमियम कॉफी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 175 करोड़ रुपये का ‘कॉफीज़ ऑफ नागालैंड’ मिशन लॉन्च किया है।
- इस क्लस्टर आधारित मिशन का मुख्य यददेशी नागालैंड को कच्चे कॉफी उत्पादक राज्य से एक प्रीमियम, सिंगल -ओरिजिन (एकल मूल) कॉफी अर्थव्यवस्था में बदलना है।
तीसरा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान – बिहार में स्थापित
- भारत का तीसरा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) बिहार के हाजीपुर में स्थापित किया जा रहा है।
- वर्तमान में, देश में इस तरह के केवल दो ही संस्थान कार्यरत है, पहला कुंडली(सोनीपत, हरियाणा) में और दूसरा तंजावूर (तमिलनाडु) में।
जन-जन सुविधा केंद्र बस्तर जिला (छतीसगढ़)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नेता नार गांव से ‘जन-जन सुविधा केंद्र’ मॉडल का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।
उद्देश्य -: इस पहल का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास, सुशासन और शांति की मुख्य धारा से जोड़ना है।
जल संकट: कृष्णा बेसिन में केवल 19.31% पानी शेष
केंद्रीय जल आयोग (CWC) की रिपोर्ट के अनुसार, गर्मियों के कारण कृष्णा नदी बेसिन के जलाशयों का जल स्तर सबसे चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है, जहां केवल 19.31% पानी बचा है।
प्रमुख नदी बेसिनों की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है:
- कृष्णा बेसिन : सबसे गंभीर स्थिति में, जहां केवल 19.31% जल भंडार उपलब्ध है।
- नर्मदा बेसिन: जल स्तर घटकर 34.96% तक पहुंच गया है।
- गोदावरी बेसिन: यहां कुल भंडारण क्षमता का केवल 36.52% पानी शेष है।
- गंगा बेसिन: जल स्तर घटकर 43.34% रह गया है।
- रिपोर्ट के अनुसार यदि गर्मी और जल उपयोग की मौजूदा स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले समय में कई क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई से जुड़ी चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।
ब्रिक्स की बैठक गांधीनगर (गुजरात)
- भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत ब्रिक्स वरिष्ठ अधिकारियों और न्याय मंत्रियों की बैठक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की गई।
- बैठक में सदस्य देशों ने मध्यस्थता और पंच-निर्णय में क्षमता विकास से जुड़े एक महत्वपूर्ण संयुक्त घोषणापत्र को अपनाया।
- इस सम्मेलन में भारत सहित ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- पहल का उद्देश्य – अदालतों पर बढ़ते बोझ को कम करना, विवादों के त्वरित निपटान को बढ़ावा देना तथा डिजिटल विवाद समाधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी सहयोग को मजबूत करना है।
नियुक्तियां और निधन – 22 May 2026 Current Affairs in Hindi
ब्रिटेन में नए उच्चायुक्त – पी कुमारन
- पी कुमारन ने ब्रिटेन (United Kingdom) में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने विक्रम दुराईस्वामी का स्थान लिया है।
- इस पद पर उन्होंने विक्रम दोरैस्वामी का स्थान लिया है।
ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम या यूके)
- यह उत्तरी पश्चिमी यूरोप में स्थित एक विकसित द्वीपीय देश है।
- यह चार देशों – इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना है।
- राजधानी – लंदन
- मुद्रा – पाउंड स्टर्लिंग
मेजर जनरल बीसी खंडूरी का निधन – उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
- मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) का हाल ही में निधन हो गया है।
- वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के प्रमुख सूत्रधारों में शामिल थे।
बैंकिंग तकनीक – 22 May 2026 Current Affairs in Hindi
भारत की पहली AI बैंक शाखा
- स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (Slice Small Finance Bank) द्वारा असम के गुवाहाटी शहर में भारत की पहली AI और डिजिटल संचालित बैंक शाखा की शुरुआत की गई है।
- इसका उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा ने किया है।
उद्देश्य :
- इस पहल का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करना तथा वंचित समुदाय और छोटे व्यवसायों के लिए बैंकिंग सेवाओं कई पहुँच में सुधार करना है।
खेल जगत – 22 May 2026 Current Affairs in Hindi
ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप – 2026
- भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के शतरंज इवेंट में स्थान सुरक्षित करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
- ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (EWS) 2026 का आयोजन सऊदी अरब के रियाद में 6 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
एशियाई भारोत्तोलन (Weightlifting) चैंपियनशिप – 2026
- गुजरात के गांधीनगर में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 10 पदक (1 रजत और 9 कांस्य) जीते हैं। ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में एकमात्र रजत पदक भारत के नाम किया।
- भारत पदक तालिका में 11 वें स्थान पर है।
- पदक तालिका में प्रथम स्थान चीन -21 स्वर्ण, 12 रजत, 8 कांस्य, कुल 41 पदक है।
आप इसे भी पढ़ें : 20 May 2026 Current Affairs in Hindi
टॉप 15 MCQ – 22 May 2026 Current Affairs in Hindi
1. ताइवानी उपन्यास ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 किसने जीता है?
A) बानू मुश्ताक और दीपा
B) डेविड ज़ेले
C) यांग शंगजी और लिन किंग
D) अरुंधति रॉय
उत्तर: C) यांग शंगजी और लिन किंग
2. मई 2026 में ब्रिटेन (UK) में भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
A) श्री प्रशांत पीसे
B) पी कुमारन
C) विक्रम दुराईस्वामी
D) सौरभ विजय
उत्तर: B) पी कुमारन
3. पूर्वोत्तर में प्रीमियम कॉफी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 175 करोड़ रुपये का ‘कॉफीज़ ऑफ नागालैंड’ मिशन किस केंद्रीय मंत्री ने लॉन्च किया है?
A) अमित शाह
B) अश्विनी वैष्णव
C) जेपी नड्डा
D) ज्योतिरादित्य एम सिंधिया
उत्तर: D) ज्योतिरादित्य एम सिंधिया
4. भारत ने इसरो के आगामी वीनस ऑर्बिटर मिशन ‘शुक्रयान-1’ के लिए किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
A) नॉर्वे
B) स्वीडन
C) नीदरलैंड
D) डेनमार्क
उत्तर: B) स्वीडन
5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता कहाँ की?
A) गांधीनगर, गुजरात
B) गुवाहाटी, असम
C) जगदलपुर, छत्तीसगढ़
D) हाजीपुर, बिहार
उत्तर: C) जगदलपुर, छत्तीसगढ़
6. स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा भारत की पहली AI और डिजिटल संचालित बैंक शाखा किस शहर में शुरू की गई है?
A) मुंबई, महाराष्ट्र
B) तिरुवनंतपुरम, केरल
C) गुवाहाटी, असम
D) पटना, बिहार
उत्तर: C) गुवाहाटी, असम
7. भारत ने गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
A) स्वीडन
B) नीदरलैंड
C) ब्राज़ील
D) डेनमार्क
उत्तर: B) नीदरलैंड
8. केंद्रीय जल आयोग (CWC) की रिपोर्ट के अनुसार, गर्मियों के कारण किस नदी बेसिन के जलाशयों का जल स्तर सबसे चिंताजनक स्थिति (केवल 19.31%) में पहुंच गया है?
A) गंगा बेसिन
B) गोदावरी बेसिन
C) नर्मदा बेसिन
D) कृष्णा बेसिन
उत्तर: D) कृष्णा बेसिन
9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ‘जन-जन सुविधा केंद्र’ मॉडल का शुभारंभ किस स्थान से किया गया है?
A) नेता नार गांव, बस्तर (छत्तीसगढ़)
B) गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
C) हाजीपुर (बिहार)
D) जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
उत्तर: A) नेता नार गांव, बस्तर (छत्तीसगढ़)
10. भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स वरिष्ठ अधिकारियों और न्याय मंत्रियों की बैठक’ कहाँ आयोजित की गई?
A) नई दिल्ली
B) तिरुवनंतपुरम, केरल
C) गांधीनगर, गुजरात
D) रियाद, सऊदी अरब
उत्तर: C) गांधीनगर, गुजरात
11. भारत का तीसरा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
A) तंजावुर, तमिलनाडु
B) हाजीपुर, बिहार
C) कुंडली, हरियाणा
D) बस्तर, छत्तीसगढ़
उत्तर: B) हाजीपुर, बिहार
12. ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के शतरंज इवेंट में स्थान सुरक्षित करने वाले पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन बन गए हैं?
A) मयंक चक्रवर्ती
B) आर प्रज्ञानंद
C) अरण्यक घोष
D) अरविंद चिदंबरम
उत्तर: D) अरविंद चिदंबरम
13. गांधीनगर में आयोजित एशियाई भारोत्तोलन (Weightlifting) चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? A) 12 पदक
B) 10 पदक
C) 15 पदक
D) 21 पदक
उत्तर: B) 10 पदक
14. हाल ही में मेजर जनरल बीसी खंडूरी का निधन हो गया, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
A) महाराष्ट्र
B) मध्य प्रदेश
C) उत्तराखंड
D) बिहार
उत्तर: C) उत्तराखंड
15. नासा के डेटा के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण मध्य पूर्व (Middle East) की कौन सी ऐतिहासिक नदी वर्ष 2040 तक पूरी तरह सूख सकती है?
A) नील नदी
B) यूफ्रेट्स नदी (फरात नदी)
C) जॉर्डन नदी
D) टिगरिस नदी
उत्तर: B) यूफ्रेट्स नदी (फरात नदी)
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 17.05.2026
Conclusion :
दोस्तों इस पोस्ट में हमने “22 May 2026 Current Affairs in Hindi” के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय समझौते, राष्ट्रीय योजनाएं, खेल कूद और नई नियुक्तियों को कवर किया है। इन करेंट अफेयर्स का नियमित रिवीजन आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
| Download 15 MCQ Pdf | Click Here |
FAQs – 22 May 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 किसने जीता है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ उपन्यास के लिए लेखिका यांग शंगजी और अनुवादक लिन किंग ने संयुक्त रूप से जीता है।
प्रश्न 2: ब्रिटेन में भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: पी कुमारन को ब्रिटेन (UK) में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 3: भारत की पहली AI और डिजिटल संचालित बैंक शाखा कहाँ शुरू की गई है?
उत्तर: स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा भारत की पहली AI संचालित डिजिटल बैंक शाखा असम के गुवाहाटी शहर में शुरू की गई है।

Very good class Sir ji 🌹🌺💐