Weekly Current Affairs 24.05.2026

दोस्तों, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं, सरकारी योजनाओं, अंतरराष्ट्रीय समझौतों, विज्ञान-तकनीक, खेल और अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी अहम अपडेट लेकर प्रस्तुत है “Weekly Current Affairs 24.05.2026 in Hindi”। यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स UPSC, UPPSC, SSC, Banking, Railway और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। एक ही जगह पर पूरे सप्ताह की प्रमुख समसामयिक घटनाओं का आसान और परीक्षा-उपयोगी संग्रह पढ़ें।

Weekly Current Affairs 24.05.2026

नियुक्तियां और पुरस्कार – Weekly Current Affairs 24.05.2026

Q1: पीएम मोदी को ‘एग्री कोला मेडल’ (Agricola Medal) से किसने सम्मानित किया?

A. विश्व स्वास्थ्य संगठन

B. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)

C. विश्व बैंक

D. यूनेस्को

उत्तर: B

व्याख्या: इटली के रोम में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘एग्री कोला मेडल’ से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें सतत कृषि, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण विकास में उनके अहम योगदान के लिए दिया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को समर्पित किया। यह सम्मान भूख और गरीबी को कम करने तथा कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीकों के प्रभावी उपयोग की वैश्विक मान्यता है।

Q2: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. भुवनेश कुमार

B. अमित अग्रवाल

C. सौरभ विजय

D. गुणवीर सिंह

उत्तर: C

व्याख्या: सौरभ विजय ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने 18 मई 2026 को आधिकारिक रूप से यह जिम्मेदारी संभाली और भुवनेश कुमार का स्थान लिया। इससे पहले सौरभ विजय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। उनका अनुभव इस संस्था को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत बनाने में मदद करेगा।

Q3: नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से किसे सम्मानित किया गया?

A. नरेंद्र मोदी

B. एस जयशंकर

C. अमित शाह

D. द्रौपदी मुर्मू

उत्तर: A

व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम द्वारा उन्हें अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न देशों द्वारा प्रदान किया गया, यह 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा भी है।

Q4: अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 की विजेता पुस्तक ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ की लेखिका कौन हैं?

A. गीतांजलि श्री

B. यांग शंगजी

C. लिन किंग

D. हान कांग

उत्तर: B

व्याख्या: ताइवानी उपन्यास ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ के लिए लेखिका यांग शंगजी और अनुवादक लिन किंग ने संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 जीता है। यह पुस्तक मूल रूप से मंदारिन चीनी भाषा में लिखी गई है। इस उपन्यास की कहानी 1930 के दशक के ताइवान पर आधारित है, जब वहाँ जापानी औपनिवेशिक शासन था। इस पुरस्कार के तहत 50,000 पाउंड की राशि दी जाती है, जिसे लेखक और अनुवादक के बीच समान रूप से बांटा जाता है।

आप इसे भी पढ़ें : 23 May 2026 Current Affairs in Hindi

Q5: ब्रिटेन (UK) में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?

A. विक्रम दोरैस्वामी

B. पी कुमारन

C. तरनजीत सिंह संधू

D. नवतेज सरना

उत्तर: B

व्याख्या: पी कुमारन ने ब्रिटेन (United Kingdom) में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इस महत्वपूर्ण कूटनीतिक पद पर उन्होंने विक्रम दुराईस्वामी (दोरैस्वामी) का स्थान लिया है। ब्रिटेन उत्तरी पश्चिमी यूरोप में स्थित एक विकसित द्वीपीय देश है। यह चार देशों – इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना है।

Q6: भारतीय वायुसेना की पहली ‘महिला कैटेगरी ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ कौन बनी हैं?

A. भावना कंठ

B. शिवांगी सिंह

C. स्क्वाड्रन लीडर सानिया

D. अवनी चतुर्वेदी

उत्तर: C

व्याख्या: स्क्वाड्रन लीडर सानिया भारतीय वायुसेना (IAF) के 93 साल के इतिहास में पहली ‘महिला कैटेगरी ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ बन गई हैं। यह वायुसेना में विमान सिखाने वाले इंस्ट्रक्टर को मिलने वाला एक बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने मई 2026 में यह प्रतिष्ठित योग्यता हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी बन गई हैं।

Q7: दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (SAWF) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?

A. सहदेव यादव

B. सबीना यादव

C. नारायण सिंह

D. सुरेश कलमाड़ी

उत्तर: A

व्याख्या: सहदेव यादव को सर्वसम्मति से दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (SAWF) का अध्यक्ष चुना गया है। वे वर्तमान में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (Indian Weightlifting Federation) के अध्यक्ष भी हैं। इसके साथ ही, सबीना यादव को इस महासंघ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इस महासंघ का मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच खेल सहयोग को बढ़ावा देना है।

Q8: स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान ‘द रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ किसे प्रदान किया गया?

A. अमित शाह

B. राजनाथ सिंह

C. नरेंद्र मोदी

D. एस जयशंकर

उत्तर: C

व्याख्या: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मान ‘द रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया है। यह किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो महामहिम क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत और स्वीडन के बीच हरित ऊर्जा, रक्षा तथा सतत विकास में मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी के लिए दिया गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Q9: लॉरियल-यूनेस्को महिला विज्ञान अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित किया गया है?

A. प्रो. निथ्या रामाकृष्णन

B. प्रो. एलिजाबेथ ब्लैकबर्न

C. प्रो. सुजैन कोरी

D. प्रो. फेलिस जैका

उत्तर: D

व्याख्या: विज्ञान के क्षेत्र में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए ‘लॉरियल-यूनेस्को महिला विज्ञान अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ ऑस्ट्रेलिया की प्रोफेसर फेलिस जैका को प्रदान किया गया है। उनके शोध ने स्पष्ट किया कि खान-पान का मानसिक स्वास्थ्य, खासकर अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वह ऑस्ट्रेलिया की Deakin University से जुड़ी हुई हैं। प्रत्येक विजेता को अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाने के लिए €100,000 की धनराशि प्रदान की जाती है।

Q10: सीबीआई (CBI) के वर्तमान निदेशक कौन हैं, जिनका कार्यकाल बढ़ाया गया है?

A. सुबोध कुमार जायसवाल

B. तपन डेका

C. प्रवीण सूद

D. दिनकर गुप्ता

उत्तर: C

व्याख्या: केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाकर 24 मई 2027 तक कर दिया है। यह 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद को मिला दूसरा सेवा विस्तार है। दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 के अनुसार जनहित में सीबीआई निदेशक का कार्यकाल अधिकतम पाँच वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। उन्हें मई 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

योजनाएं – Weekly Current Affairs 24.05.2026

Q11: भारत का तीसरा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

A. हाजीपुर (बिहार)

B. कुंडली (हरियाणा)

C. तंजावूर (तमिलनाडु)

D. गांधीनगर (गुजरात)

उत्तर: A

व्याख्या: भारत का तीसरा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) बिहार के हाजीपुर में स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान में, देश में इस तरह के केवल दो ही संस्थान कार्यरत हैं। इनमें से पहला संस्थान कुंडली (सोनीपत, हरियाणा) में स्थित है। दूसरा संस्थान तंजावूर (तमिलनाडु) में कार्य कर रहा है।

Q12: हाल ही में किस राज्य का गढ़चिरौली जिला पूरी तरह से नक्सल मुक्त घोषित किया गया है?

A. छत्तीसगढ़

B. महाराष्ट्र

C. झारखंड

D. ओडिशा

उत्तर: B

व्याख्या: महाराष्ट्र पुलिस और सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत राज्य के गढ़चिरौली जिले को पूरी तरह से सशस्त्र नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है। इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 8 कट्टर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, 5 अन्य नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। यह राज्य में शांति और विकास की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

Q13: भारत के पहले मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र की स्थापना कहाँ की जा रही है?

A. बांदीपुर, कर्नाटक

B. जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड

C. पलामू बाघ अभयारण्य, झारखंड

D. पेरियार टाइगर रिजर्व, केरल

उत्तर: C

व्याख्या: झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य में भारत का पहला विशेष मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र छोटानागपुर पठार क्षेत्र में लगभग 15–20 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष के कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन करना है। यहाँ एआई (AI) और उन्नत निगरानी तकनीकों की मदद से हाथियों के व्यवहार का विश्लेषण किया जाएगा।

Q14: ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए लॉन्च किए गए ‘शी-मार्ट्स’ (SHE-MARTs) का नोडल मंत्रालय कौन सा है? A. ग्रामीण विकास मंत्रालय

B. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

C. कृषि मंत्रालय

D. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय

उत्तर: A

व्याख्या: भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘शी-मार्ट्स’ (SHE-MARTs) पहल का रोड मैप लॉन्च किया है। यह पहल दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत लागू की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को संगठित रिटेल बाज़ार उपलब्ध कराना है। इससे महिलाओं की आय और आर्थिक आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी।

Q15: भारत की पहली चालक रहित (driverless) एयर ट्रेन (APM) परियोजना को कहाँ मंजूरी मिली है?

A. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनलों के बीच

B. मेट्रो शहरों के बीच

C. बंदरगाहों पर कार्गो परिवहन

D. पर्यटन स्थलों के लिए

उत्तर: A

व्याख्या: भारत के एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को टर्मिनलों के बीच तेज संपर्क स्थापित करने के लिए देश की पहली चालक रहित एयर ट्रेन (APM) की मंजूरी मिली है। यह 7.7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 2029 तक संचालित होने की संभावना है। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इस शटल सेवा का उपयोग बिलकुल निशुल्क रहेगा। इस परियोजना का पूरा वित्तपोषण ‘DIAL’ द्वारा आंतरिक संसाधनों से किया जा रहा है।

Q16: किस राज्य ने ‘विनियमन सुधार’ लागू करने वाले पहले राज्य का दर्जा हासिल किया है?

A. गुजरात

B. मध्य प्रदेश

C. त्रिपुरा

D. असम

उत्तर: C

व्याख्या: त्रिपुरा देश का पहला राज्य बन गया है जिसने ‘राष्ट्रीय अनुपालन न्यूनीकरण और विनियमन मुक्ति पहल’ के तहत 51 प्राथमिकता क्षेत्रों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे राज्य में व्यापार सुगमता और निवेश को नई गति मिली है। भूमि उपयोग श्रेणियों को 100 से घटाकर केवल 10 कर दिया गया है। इसके अलावा, अनुमतियों की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ‘SWAGAAT’ को भी मजबूत किया गया है।

Q17: ‘पीएम आवास योजना-शहरी 2.0’ के तहत मकानों के निर्माण में कौन सा राज्य शीर्ष पर है?

A. उत्तर प्रदेश

B. मध्य प्रदेश

C. ओडिशा

D. गुजरात

उत्तर: C

व्याख्या: ओडिशा राज्य ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0’ के अंतर्गत मकानों के निर्माण और पूर्णता के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य में इस योजना के तहत कुल 24,625 घरों को स्वीकृति दी गई है। परियोजनाओं की निगरानी के लिए 23,464 स्थलों की जियो-टैगिंग पूरी की जा चुकी है। राज्य में अब तक 2,008 पक्के मकानों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

Q18: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता कहाँ की?

A. भोपाल

B. जगदलपुर

C. लखनऊ

D. देहरादून

उत्तर: B

व्याख्या: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण परिषद में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य शामिल हैं। यह बैठक राज्यों के बीच आपसी समन्वय और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई। यह क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए एक अहम मंच प्रदान करती है।

Q19: देश के पहले एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस स्टेशन को कहाँ मंजूरी मिली है?

A. मुंबई

B. जयपुर

C. दिल्ली

D. चंडीगढ़

उत्तर: C

व्याख्या: देश के पहले एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस स्टेशन को दिल्ली में मंजूरी मिल गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा मंजूर किए गए इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य 2027 तक दिल्ली को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है। यह नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही, जयपुर में भी राजस्थान का पहला ANTF पुलिस स्टेशन शुरू कर दिया गया है।

Q20: ‘मेरी रसोई योजना’ किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?

A. पंजाब

B. हरियाणा

C. राजस्थान

D. हिमाचल प्रदेश

उत्तर: A

व्याख्या: पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए ‘मेरी रसोई योजना’ की शुरुआत की है। इसके तहत लगभग 40 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशुल्क रसोई किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में मूंग दाल, सरसों का तेल, चीनी, नमक और हल्दी जैसी खाद्य सामग्री शामिल होगी। राज्य सरकार इस योजना पर हर वर्ष लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Q21: भारत की पहली SME नेतृत्व वाली सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन कहाँ हुआ?

A. साणंद, गुजरात

B. भिवाड़ी, राजस्थान

C. नोएडा, उत्तर प्रदेश

D. श्रीपेरंबदूर, तमिलनाडु

उत्तर: B

व्याख्या: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के भिवाड़ी में भारत की पहली लघु एवं मध्यम उद्यम (SME) नेतृत्व वाली सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया है। इस अत्याधुनिक इकाई को सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने विकसित किया है। यह प्लांट सेमीकंडक्टर चिप्स की असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) से जुड़े कार्यों को पूरा करता है। यह भारत के आत्मनिर्भर अभियान को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है।

Q22: ‘कॉफीज़ ऑफ नागालैंड’ मिशन का कुल बजट कितना है?

A. 100 करोड़ रुपये

B. 150 करोड़ रुपये

C. 175 करोड़ रुपये

D. 200 करोड़ रुपये

उत्तर: C

व्याख्या: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने पूर्वोत्तर में प्रीमियम कॉफी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 175 करोड़ रुपये का ‘कॉफीज़ ऑफ नागालैंड’ मिशन लॉन्च किया है। यह एक क्लस्टर आधारित मिशन है जिसे नागालैंड की अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नागालैंड को कच्चे कॉफी उत्पादक राज्य से एक प्रीमियम और सिंगल-ओरिजिन कॉफी अर्थव्यवस्था में बदलना है। इससे स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी।

Q23: ‘माहे टोकपो-राल्धो सिंचाई नहर’ का उद्घाटन हाल ही में किस क्षेत्र में किया गया?

A. लद्दाख

B. जम्मू-कश्मीर

C. सिक्किम

D. अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: A

व्याख्या: लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र में 14 मई 2026 को 2.10 किलोमीटर लंबी ‘माहे टोकपो-राल्धो सिंचाई नहर’ का उद्घाटन किया गया। न्योमा क्षेत्र में 14,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित यह नहर याया झील से जल प्राप्त करती है। यह माहे क्षेत्र की लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि को आवश्यक सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी। इसे मार्च 2026 में दोबारा शुरू कर मात्र दो महीनों में पूरा कर लिया गया।

Q24: दिल्ली सरकार ने ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान कितने दिनों के लिए शुरू किया है?

A. 30 दिन

B. 60 दिन

C. 90 दिन

D. 120 दिन

उत्तर: C

व्याख्या: दिल्ली सरकार ने हाल ही में 90 दिनों का ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ईंधन की बचत करना, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। इसके तहत ‘मेट्रो मंडे’, ‘नो व्हीकल डे’ जैसी अहम पहलें शुरू की गई हैं। साथ ही, सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन घर से काम करने (WFH) की व्यवस्था भी लागू की गई है।

Q25: ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ (Project Saksham) किन संस्थाओं की संयुक्त पहल है?

A. NITI Aayog और Reliance

B. NHAI और Vertis Foundation

C. Ministry of Skill Development और TCS

D. DRDO और L&T

उत्तर: B

व्याख्या: ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और Vertis Foundation की संयुक्त कौशल विकास पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, विशेषकर महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। देशभर के 12 केंद्रों में सिलाई, प्लंबिंग और नर्सिंग जैसे कौशल सिखाए जा रहे हैं। अब तक 6,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें 80% से अधिक महिलाएँ हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – Weekly Current Affairs 24.05.2026

Q26: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (क्वार्टर 2) में भारत का कौन सा स्थान है?

A. 75वां

B. 78वां

C. 80वां

D. 82वां

उत्तर: B

व्याख्या: मई 2026 में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के क्वार्टर-2 में भारत को 199 देशों में से 78वां स्थान मिला है, जबकि पहले भारत की रैंक 75 थी। वर्तमान रैंकिंग के अनुसार, भारतीय नागरिक अब बिना वीजा या सरल प्रक्रिया के साथ दुनिया के 56 गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं। इस सूचकांक को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के आँकड़ों के आधार पर प्रकाशित किया जाता है। इस इंडेक्स में सिंगापुर ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।

Q27: इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री कौन बने हैं?

A. मुस्तफा अल-कदीमी

B. अली अल-जैदी

C. मोहम्मद शिया अल-सुडानी

D. नूरी अल-मलिकी

उत्तर: B

व्याख्या: मात्र 40 वर्षीय अली फलीह कादिम अल-जैदी ने मई 2026 में इराक के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। वह देश के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं जो बैंकिंग एवं व्यापार जगत से भी जुड़े हैं। संसद में विश्वास मत प्राप्त करने के बाद उन्होंने 14 मंत्रियों के साथ अपनी नई सरकार का गठन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अल-जैदी को बधाई देते हुए संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Q28: ताइवान के CTBC बैंक ने भारत में अपनी नई शाखा कहाँ खोली है?

A. मुंबई

B. नई दिल्ली

C. GIFT सिटी (गुजरात)

D. बेंगलुरु

उत्तर: C

व्याख्या: ताइवान के सबसे बड़े निजी बैंक CTBC Bank ने गुजरात की GIFT City में अपनी नई शाखा का संचालन शुरू कर दिया है। यह GIFT सिटी में शाखा स्थापित करने वाला पहला ताइवानी बैंक बन गया है। इसका उद्देश्य भारत, ताइवान और वैश्विक बाजारों के बीच सीमा-पार वित्तपोषण और व्यापार को बढ़ावा देना है। CTBC बैंक 1966 में स्थापित हुआ था और पिछले तीन दशकों से भारत में सक्रिय है।

Q29: भारत ने किस देश के साथ कल्पसर परियोजना में तेजी लाने के लिए समझौता किया है?

A. नीदरलैंड

B. स्वीडन

C. नॉर्वे

D. इटली

उत्तर: A

व्याख्या: भारत ने गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए नीदरलैंड के साथ ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (LoI) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना के तहत खंभात की खाड़ी में 30 किलोमीटर लंबा विशाल समुद्री बांध बनाया जाएगा। नीदरलैंड के प्रसिद्ध अफस लूट डाइक बांध की संरचना कल्पसर परियोजना से काफी मिलती-जुलती है। नीदरलैंड समुद्री इंजीनियरिंग और जल प्रबंधन तकनीक में विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करेगा।

Q30: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किन देशों में इबोला (Ebola) के प्रकोप को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है?

A. नाइजीरिया और घाना

B. कांगो और युगांडा

C. दक्षिण अफ्रीका और जाम्बिया

D. केन्या और सोमालिया

उत्तर: B

व्याख्या: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में तेजी से फैल रहे इबोला बीमारी के प्रकोप को आपातकाल घोषित किया है। इसे ‘अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ (PHEIC) का दर्जा दिया गया है। संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और इसके अंतरराष्ट्रीय प्रसार के खतरे को देखते हुए यह आपातकाल लागू किया गया। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर निगरानी और रोकथाम उपायों को मजबूत करना है।

Q31: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ‘शून्य से अनंत’ प्रदर्शनी का उद्घाटन कहाँ किया?

A. पेरिस

B. वाशिंगटन

C. न्यूयॉर्क

D. लंदन

उत्तर: C

व्याख्या: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के परिसर में ‘शून्य से अनंत’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य दुनिया को भारत के प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान जैसे शून्य की खोज और दशमलव प्रणाली से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में बताया गया है कि प्राचीन भारतीय गणितज्ञों ने ‘शून्य’ की अवधारणा विकसित की थी। यह दिखाती है कि आधुनिक डिजिटल तकनीक की बुनियाद प्राचीन भारतीय एल्गोरिदम पर आधारित है।

Q32: 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) का आयोजन कहाँ हुआ?

A. जिनेवा, स्विट्जरलैंड

B. रोम, इटली

C. पेरिस, फ्रांस

D. न्यूयॉर्क, अमेरिका

उत्तर: A

व्याख्या: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस वर्ष की थीम ‘वैश्विक स्वास्थ्य को नया आकार देना, एक साथ जिम्मेदारी साझा करना’ थी। इस सभा में महामारी से निपटने की तैयारी पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, स्वास्थ्य क्षेत्र के वित्तपोषण और अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन पर चर्चा हुई।

Q33: भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए किस देश से अंडर-सी ‘सेज’ (SAGE) गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना बना रहा है?

A. कतर

B. ईरान

C. सऊदी अरब

D. ओमान

उत्तर: D

व्याख्या: भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए ओमान से अरब सागर होते हुए गुजरात तक ‘सेज’ (SAGE) गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना बना रहा है। लगभग 2000 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की अनुमानित लागत 400 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम करना है। यह ओमान, यूएई और अन्य खाड़ी देशों के गैस संसाधनों तक सीधी और सुरक्षित पहुंच प्रदान करेगी।

Q34: भारत ने किस संस्था के कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड (CCDB) की अध्यक्षता 2026 से 2028 तक संभाली है?

A. ISO

B. CCRA

C. ITU

D. IEEE

उत्तर: B

व्याख्या: भारत ने अप्रैल 2026 से अप्रैल 2028 तक के लिए कॉमन क्राइटेरिया रिकॉग्निशन अरेंजमेंट (CCRA) के कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड (CCDB) की अध्यक्षता संभाली है। CCDB वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सुरक्षा मानकों और प्रमाणन प्रक्रियाओं का समन्वय करता है। भारत वर्ष 2013 से CCRA में एक “Certificate Authorizing Nation” के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भारत की ओर से MeitY और STQC निदेशालय इसमें नोडल एजेंसियों के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Q35: फरात नदी (Euphrates River) के किस वर्ष तक सूखने की आशंका जताई गई है?

A. 2030

B. 2040

C. 2050

D. 2060

उत्तर: B

व्याख्या: नासा की उपग्रह रिपोर्टों के अनुसार, दजला-फरात बेसिन ने पिछले बीस वर्षों में मीठे पानी के भंडार में भारी गिरावट दर्ज की है। जलवायु परिवर्तन और भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण वर्ष 2040 तक फरात नदी के गंभीर रूप से सूखने की आशंका है। नासा के GRACE उपग्रहों ने 2003 के बाद से जल संसाधनों में इस निरंतर कमी को दर्ज किया है। तुर्की, सीरिया और इराक के बीच जल प्रबंधन की कमी भी इस संकट का प्रमुख कारण है।

विज्ञान, रक्षा और अंतरिक्ष  – Weekly Current Affairs 24.05.2026

Q36: भारत के आगामी शुक्रयान-1 मिशन के लिए किस देश ने साझेदारी की घोषणा की है?

A. रूस

B. अमेरिका

C. स्वीडन

D. फ्रांस

उत्तर: C

व्याख्या: भारत ने इसरो के आगामी वीनस ऑर्बिटर मिशन (शुक्रयान-1) के लिए स्वीडन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यूरोप यात्रा के दौरान भारत के अंतरिक्ष सहयोग को यह नई गति मिली। इस दौरान स्वीडन ने भारत के आगामी शुक्र ऑर्बिटर मिशन में शामिल होने की घोषणा की। इसके साथ ही नॉर्वे ने भी अंतरिक्ष विज्ञान में सहयोग बढ़ाने के लिए इसरो के साथ एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

Q37: रूस द्वारा परीक्षण की गई दुनिया की सबसे शक्तिशाली ‘सरमत’ (Sarmat) मिसाइल को नाटो (NATO) ने क्या नाम दिया है?

A. किंजल

B. सैटन II

C. एवांगार्ड

D. इस्कंदर

उत्तर: B

व्याख्या: रूस ने अपनी अत्याधुनिक परमाणु क्षमता वाली RS-28 सरमत (Sarmat) अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल मानी जा रही है, जिसे नाटो ने ‘सैटन II’ नाम दिया है। यह MIRV तकनीक से लैस है, जिससे यह एक साथ 10 से 15 परमाणु वॉरहेड ले जा सकती है। यह हाइपरसोनिक गति से उड़ान भर सकती है, जो ध्वनि की गति से लगभग 27 गुना अधिक है।

Q38: DRDO द्वारा परीक्षण की गई ‘ULPGM-V3’ मिसाइल की मुख्य विशेषता क्या है?

A. केवल हवा से हवा में मार

B. ‘दागो और भूल जाओ’ तकनीक

C. पनडुब्बी से लॉन्च की क्षमता

D. एंटी-रेडिएशन क्षमता

उत्तर: B

व्याख्या: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल से ‘ULP GM V3’ मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह एक मानवरहित यान-लॉन्च्ड सटीक निर्देशित मिसाइल है जो हवा से सतह और हवा से हवा में मार करने में सक्षम है। यह ‘दागो और भूल जाओ’ (fire-and-forget) तकनीक से लैस है। इस तकनीक के कारण लक्ष्य निर्धारित करने के बाद इसे दोबारा नियंत्रित करने की आवश्यकता नहीं होती।

Q39: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और चीनी विज्ञान अकादमी (CAS) के संयुक्त ‘स्माइल (SMILE) मिशन’ का उद्देश्य क्या है?

A. चंद्रमा के डार्क साइड का अध्ययन

B. मंगल ग्रह पर पानी की खोज

C. सौर हवाओं और पृथ्वी के चुंबकीय कवच का अध्ययन

D. क्षुद्रग्रहों से पृथ्वी की रक्षा

उत्तर: C

व्याख्या: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने चीनी विज्ञान अकादमी (CAS) के सहयोग से 19 मई 2026 को ‘स्माइल मिशन’ (SMILE) लॉन्च किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सूर्य से निकलने वाली शक्तिशाली सौर हवाओं और पृथ्वी के चुंबकीय सुरक्षा कवच (Magnetosphere) की परस्पर क्रिया का अध्ययन करना है। यह मिशन पहली बार पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर की सॉफ्ट एक्स-रे और अल्ट्रावायलेट तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। इससे भविष्य में आने वाले बड़े सौर तूफानों के प्रभाव को समझने में सहायता मिलेगी।

Q40: वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका के किस क्षेत्र में 60 लाख वर्ष पुरानी हवा की खोज की है?

A. रॉस आइस शेल्फ

B. एलन हिल्स

C. मैकमुर्डो ड्राई वैलीज

D. विंसन मासिफ

उत्तर: B

व्याख्या: वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका के एलन हिल्स क्षेत्र में 2.8 किलोमीटर गहरी बर्फ की खुदाई करके लगभग 60 लाख वर्ष पुरानी वायुमंडलीय हवा की खोज की है। इस बर्फ और इसके भीतर मौजूद हवा को पृथ्वी की सबसे पुरानी हवा माना जा रहा है। यह महत्वपूर्ण खोज पूर्वी अंटार्कटिका के एलन हिल्स (Allan Hills) इलाके में हुई है। यहाँ तेज़ हवाओं के कारण नई बर्फ जमा नहीं होती, जिससे पुरानी बर्फ कम गहराई पर मिल जाती है।

Q41: बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति 2026’ (PRAGATI) का आयोजन कहाँ किया गया?

A. पिथौरागढ़, उत्तराखंड

B. उमरोई, मेघालय

C. चौबटिया, उत्तराखंड

D. बकलोह, हिमाचल प्रदेश

उत्तर: B

व्याख्या: मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन पर 13 देशों का बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति 2026’ (PRAGATI) आयोजित किया गया। इसका मुख्य फोकस पहाड़ी और जंगली इलाकों में आतंकवाद तथा उग्रवाद रोधी अभियानों पर है। इस अभ्यास में भारत सहित भूटान, वियतनाम, नेपाल आदि देशों की सेनाएं भाग ले रही हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य सहभागी देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त अभियानों की क्षमता को मजबूत करना है।

आप इसे भी पढ़ें : 22 May 2026 Current Affairs in Hindi

Q42: भारत के पहले स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (AMCA) कार्यक्रम की सुविधा की आधारशिला कहाँ रखी गई?

A. हैदराबाद

B. बेंगलुरु

C. पुट्टपर्थी

D. नागपुर

उत्तर: C

व्याख्या: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम सुविधा की आधारशिला रखी है। AMCA भारत का पहला स्वदेशी 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ और मल्टीरोल लड़ाकू विमान होगा। इसका डिज़ाइन वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) द्वारा तैयार किया जा रहा है। योजना के अनुसार इसका पहला प्रोटोटाइप वर्ष 2028 तक तैयार होने की संभावना है।

Q43: भारत का पहला स्वदेशी AI संचालित ऑटोनॉमस लड़ाकू विमान ‘काल भैरव’ किस देश के सहयोग से निर्मित होगा?

A. पुर्तगाल

B. इजराइल

C. फ्रांस

D. अमेरिका

उत्तर: A

व्याख्या: ऑपरेशन 777 के तहत भारत का पहला स्वदेशी AI संचालित ऑटोनॉमस लड़ाकू विमान ‘काल भैरव’ पुर्तगाल में निर्मित किया जाएगा। इसके लिए बेंगलुरु की फ्लाइंग वेज डिफेंस (FWDA) ने पुर्तगाली कंपनी स्केच पिक्सल्स के साथ साझेदारी की है। यह एक MALE श्रेणी का अत्याधुनिक कॉम्बैट मानवरहित लड़ाकू विमान है। इसकी परिचालन क्षमता 3,000 किलोमीटर तक है और यह 30 घंटे लगातार उड़ान भर सकता है।

Q44: भारत ने किस देश के साथ अपने सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व में 30 मिलियन बैरल कच्चा तेल स्टोर करने का समझौता किया है?

A. सऊदी अरब

B. यूएई (UAE)

C. रूस

D. अमेरिका

उत्तर: B

व्याख्या: भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ अपने स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में लगभग 30 मिलियन बैरल कच्चा तेल स्टोर करने का समझौता किया है। समझौते के तहत अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) भारत के सामरिक तेल भंडारण केंद्रों में तेल सुरक्षित रखेगी। यह तेल विशाखापत्तनम और चंडीखोल के भंडारों में रखा जाएगा। दोनों देश भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।

Q45: भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित सैन्य विमान ‘एयरबस C295’ कहाँ तैयार हो रहा है?

A. हैदराबाद

B. बेंगलुरु

C. वडोदरा

D. नागपुर

उत्तर: C

व्याख्या: भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित सैन्य विमान ‘एयरबस C295’ गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा-एयरबस संयंत्र में अंतिम रूप से तैयार हो रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत पुराने Avro विमानों को बदलने के लिए 56 विमानों का सौदा किया गया था। इनमें से 16 विमान स्पेन से प्राप्त किए गए, जबकि शेष 40 विमानों का निर्माण भारत में किया जा रहा है। यह विमान 9 टन तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है।

Q46: विशाखापट्टनम में भारत फोर्ज द्वारा स्थापित की जा रही नई सुविधा किससे संबंधित है?

A. पनडुब्बी निर्माण

B. समुद्री गैस टरबाइन (MGT) मरम्मत

C. नौसैनिक रडार सिस्टम

D. तटीय मिसाइल रक्षा

उत्तर: B

व्याख्या: ‘भारत फोर्ज’ द्वारा आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से विशाखापट्टनम में देश की पहली निजी क्षेत्र आधारित समुद्री गैस टरबाइन (MGT) मरम्मत सुविधा स्थापित की जा रही है। यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आंध्र प्रदेश रक्षा विनिर्माण गलियारे के अंतर्गत 80 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। नौसेना डॉकयार्ड के निकट होने से यह नौसेना को त्वरित तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

Q47: भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित शटल बस सेवा कहाँ शुरू की गई है?

A. मुंबई

B. नई दिल्ली

C. बेंगलुरु

D. कोलकाता

उत्तर: B

व्याख्या: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित शटल बस सेवा की शुरुआत की है। यह एक पूर्णतः प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन सेवा है जिसे 15 मई को शुरू किया गया। इस बस में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की मदद से बिजली उत्पन्न की जाती है। इस प्रक्रिया में बस से केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) निकलती है।

Q48: भारत की पहली AI और डिजिटल संचालित बैंक शाखा किस बैंक द्वारा शुरू की गई है?

A. HDFC Bank

B. ICICI Bank

C. Slice Small Finance Bank

D. SBI

उत्तर: C

व्याख्या: स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (Slice Small Finance Bank) द्वारा असम के गुवाहाटी शहर में भारत की पहली AI और डिजिटल संचालित बैंक शाखा की शुरुआत की गई है। इस आधुनिक शाखा का उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करना है। यह वंचित समुदाय और छोटे व्यवसायों के लिए बैंकिंग सेवाओं की पहुँच में भी सुधार करेगी।

पर्यावरण और स्वास्थ्य – Weekly Current Affairs 24.05.2026

Q49: भारत में अल्जाइमर रोग की पहली स्वीकृत दवा का नाम क्या है?

A. एडुहेल्म

B. डोनानमैब

C. लेकानेमाब

D. मेमेंटाइन

उत्तर: B

व्याख्या: ग्लोबल फार्मास्यूटिकल कंपनी एली लिली ने भारत में अल्जाइमर रोग के लिए अपनी पहली स्वीकृत दवा ‘डोनानमैब’ (Donanemab) लॉन्च की है। इसे भारत में ‘लोरलमाल्जी’ (Lormalzi) ब्रांड नाम से बाजार में उतारा गया है। यह दवा मस्तिष्क में जमा होने वाले एमिलॉयड-बीटा प्लाक को निशाना बनाकर उसे कम करती है। क्लिनिकल परीक्षणों के अनुसार, यह याददाश्त में होने वाली गिरावट को लगभग 30 प्रतिशत तक कम कर सकती है।

Q50: चिकित्सा समुदाय ने महिलाओं के रोग ‘PCOS’ का नाम बदलकर क्या रखा है?

A. पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम

B. एंडोक्राइन सिस्टिक सिंड्रोम

C. हार्मोनल मेटाबोलिक डिसऑर्डर

D. ओवेरियन इंसुलिन रेसिस्टेंस सिंड्रोम

उत्तर: A

व्याख्या: वैश्विक चिकित्सा समुदाय ने महिलाओं में होने वाले हार्मोनल रोग ‘पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम’ (PCOS) का नाम बदल दिया है। अब इसका नया नाम ‘पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम’ कर दिया गया है। नया नाम यह स्पष्ट करता है कि यह केवल अंडाशय की समस्या नहीं, बल्कि इंसुलिन प्रतिरोध और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ा विकार है। इसका उद्देश्य बीमारी की सही पहचान और इसके प्रति सामाजिक पूर्वाग्रहों को कम करना है।

Q51: काजीरंगा में छोड़े गए भारत के पहले सैटेलाइट-टैग युक्त कछुए की प्रजाति कौन सी है?

A. ओलिव रिडले

B. लेदरबैक कछुआ

C. इंडियन स्टार टर्टल

D. गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ

उत्तर: D

व्याख्या: लुप्तप्राय प्रजाति दिवस के अवसर पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भारत का पहला सैटेलाइट-टैग युक्त गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ छोड़ा गया है। यह पहल कछुओं की गतिविधियों और प्रवास का वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए शुरू की गई है। कछुए पर लगे सैटेलाइट ट्रांसमीटर की मदद से उसकी हर गतिविधि की निगरानी की जा सकेगी। यह पहल Wildlife Institute of India और असम वन विभाग के संयुक्त सहयोग से संचालित है।

Q52: किस हवाई अड्डे को ‘ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल प्लेटिनम क्लास वन रेटिंग’ मिली है?

A. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई

B. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली

C. केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु

D. कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

उत्तर: A

व्याख्या: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपने 99% से अधिक कचरे को लैंडफिल (कचरा घर) में जाने से रोककर यह रेटिंग हासिल की है। इसे ‘ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल प्लेटिनम क्लास वन रेटिंग’ कहा जाता है, जो एक महत्वपूर्ण स्थिरता प्रमाणन है। इस मानक के तहत कचरे का पुनर्चक्रण या कंपोस्टिंग के माध्यम से पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जाता है। इससे कचरे को कचरा घरों में भेजने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

Q53: केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गर्मी के कारण कृष्णा नदी बेसिन में कितना प्रतिशत जल शेष रह गया है?

A. 34.96%

B. 19.31%

C. 36.52%

D. 43.34%

उत्तर: B व्याख्या: केंद्रीय जल आयोग (CWC) की रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा नदी बेसिन के जलाशयों का जल स्तर सबसे गंभीर स्थिति में है, जहाँ केवल 19.31% पानी बचा है। नर्मदा बेसिन में जल स्तर घटकर 34.96% तक पहुंच गया है। गोदावरी बेसिन में कुल भंडारण क्षमता का केवल 36.52% पानी ही शेष है। रिपोर्ट चेतावनी देती है कि यदि यह स्थिति बनी रही तो कई क्षेत्रों में पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Q54: सऊदी अरब के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ‘nsc’ तकनीक किससे संबंधित है?

A. समुद्री जल विलवणीकरण

B. सौर ऊर्जा भंडारण

C. बिजली मुक्त शीतलन प्रणाली

D. रेगिस्तान में कृषि

उत्तर: C

व्याख्या: सऊदी अरब के वैज्ञानिकों ने ‘nsc’ (नो इलेक्ट्रिसिटी एंड सस्टेनेबल कूलिंग ऑन डिमांड) नामक तकनीक का सफल आविष्कार किया है। यह एक पूर्णतः बिजली मुक्त शीतलन प्रणाली (कूलिंग सिस्टम) है। यह बिना किसी कंप्रेसर या बिजली के, मात्र 20 मिनट में तापमान को घटाकर लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक ला सकती है। यह ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

खेल जगत – Weekly Current Affairs 24.05.2026

Q55: इटालियन ओपन 2026 में पुरुष एकल का खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा करने वाले खिलाड़ी कौन हैं? A. कार्लोस अल्कराज

B. नोवाक जोकोविच

C. कैस्पर रूड

D. जैनिक सिनर

उत्तर: D

व्याख्या: इटालियन ओपन 2026 में इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ सिनर ने इतिहास रचते हुए सभी 9 ATP मास्टर्स 1000 खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया है। नोवाक जोकोविच के बाद यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले वे विश्व के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, वे 1976 के बाद यह टूर्नामेंट जीतने वाले पहले इतालवी पुरुष खिलाड़ी भी हैं।

Q56: ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के शतरंज इवेंट में स्थान सुनिश्चित करने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं?

A. डी गुकेश

B. आर प्रज्ञानंद

C. अरविंद चिदंबरम

D. विदित गुजराती

उत्तर: C

व्याख्या: भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के शतरंज इवेंट में अपना स्थान सुरक्षित करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (EWS) 2026 का आयोजन सऊदी अरब के रियाद में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 6 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक होना तय है। यह वैश्विक स्तर पर भारत के लिए ई-स्पोर्ट्स शतरंज में एक बड़ी उपलब्धि है।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 17.05.2026

Q57: एशियाई अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने पदक तालिका में कौन सा स्थान हासिल किया?

A. पहला

B. दूसरा

C. तीसरा

D. चौथा

उत्तर: B

व्याख्या: उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियाई अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने कुल 27 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण, 6 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में अंडर-15 भारतीय लड़कियों की टीम का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा, जिन्होंने सर्वाधिक 7 स्वर्ण जीते। पदक तालिका में 13 स्वर्ण पदकों के साथ उज्बेकिस्तान पहले स्थान पर रहा।

Q58: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में ‘डबलिन’ फ्रेंचाइजी के मालिक कौन बने हैं?

A. सचिन तेंदुलकर

B. राहुल द्रविड़

C. सौरव गांगुली

D. एम एस धोनी

उत्तर: B

व्याख्या: भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में ‘डबलिन गार्डियंस’ फ्रेंचाइजी के मालिक बन गए हैं। इस नई लीग में डबलिन टीम की कप्तानी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन करेंगे। यह यूरोप की पहली ICC मान्यता प्राप्त बहुदेशीय T20 प्रतियोगिता है, जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका पहला संस्करण 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

दिवस एवं विविध – Weekly Current Affairs 24.05.2026

Q59: वर्ष 2026 में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (22 मई) की थीम क्या थी?

A. प्रकृति के साथ हमारा संबंध

B. वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई

C. जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन

D. सभी जीवों के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण

उत्तर: B

व्याख्या: हर वर्ष 22 मई को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 के लिए इस विशेष दिन की थीम “वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई” (Acting locally for global impact) रखी गई थी। यह दिवस पारिस्थितिकी तंत्र और पृथ्वी पर जीवन के विविध रूपों के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करता है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदायों की भागीदारी से वैश्विक पर्यावरण सुधार सुनिश्चित करना है।

Q60: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या है, जिसका विमोचन हाल ही में हुआ?

A. नया भारत

B. संकल्प से सिद्धि

C. अपनापन

D. ग्रामीण विकास के पथ पर

उत्तर: C

व्याख्या: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण 26 मई 2026 को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस पुस्तक में श्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके लगभग 35 वर्षों के संबंध, अनुभवों और राजनीतिक यात्रा का उल्लेख किया गया है। इसका विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा द्वारा किया जाएगा। इस पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के प्रति प्रेरित करना है।

Conclusion : 

दोस्तों “Weekly Current Affairs 24.05.2026 in Hindi” के माध्यम से आपने इस सप्ताह की सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त एवं परीक्षा-उन्मुख अध्ययन किया। नियमित करेंट अफेयर्स की तैयारी न केवल आपकी सामान्य जानकारी बढ़ाती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में भी मदद करती है। आगामी अपडेट्स और महत्वपूर्ण समसामयिक के लिए जुड़े रहें।

Download Top 60 MCQ Pdf  Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top