01 July 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों, अगर आप UPSC, UPPSC, SSC, Bank, Railway, Police, Defence एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो “01 July 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में 01 जुलाई 2026 के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, विज्ञान, खेल और सरकारी योजनाओं से जुड़े करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर सरल भाषा में दिए गए हैं, जो आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएंगे।

01 July 2026 Current Affairs in Hindi

टॉप 20 MCQ Pdf – 01 July 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स -01 July 2026 Current Affairs in Hindi

Q1: वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद भारत ने वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए कौन सा मिशन शुरू किया?

A) ऑपरेशन कावेरी

B) ऑपरेशन अमिस्ताद

C) ऑपरेशन अजय

D) ऑपरेशन स्वदेश

उत्तर: B) ऑपरेशन अमिस्ताद

व्याख्या: भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ नामक मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन शुरू किया है। इसके तहत भारतीय वायुसेना के दो C17 ग्लोब मास्टर विमान 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां और भीष्म क्यूब्स लेकर वेनेजुएला रवाना हुए हैं। वेनेजुएला की राजधानी काराकास है और वर्तमान में डेलसी रिगेज़ यहाँ की एक्टिंग प्रेसिडेंट हैं। भारत ने इस मिशन से वहां फंसे नागरिकों को भी सुरक्षित निकालने का लक्ष्य रखा है।

आप इसे भी पढ़ें : June 2026 Current Affairs in Hindi

Q2: कनाडा में रजिस्ट्रेशन हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट कंपनी कौन सी बन गई है?

A) रेजरपे B) फोनपे

C) स्काईडो (Skydo)

D) पेटीएम

उत्तर: C) स्काईडो (Skydo)

व्याख्या: बेंगलुरु स्थित क्रॉस बॉर्डर पेमेंट प्लेटफॉर्म ‘स्काईडो’ (Skydo) कनाडा में रजिस्ट्रेशन हासिल करने वाली पहली भारतीय सीमा पार पेमेंट कंपनी बन गई है। कनाडा के खुदरा भुगतान गतिविधि अधिनियम के तहत और बैंक ऑफ कनाडा की देखरेख में स्काईडो को यह महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस प्राप्त हुआ है। कनाडा की राजधानी ओटावा है और यहाँ मुद्रा के रूप में कनाडियन डॉलर का उपयोग किया जाता है।

Q3: दूसरा पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन (Pact Silica Summit) कहाँ आयोजित किया गया?

A) नई दिल्ली

B) वाशिंगटन डीसी

C) पेरिस

D) लंदन

उत्तर: B) वाशिंगटन डीसी

व्याख्या: जून 2026 में दूसरा पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन के दौरान भारत सहित कुल 35 देशों ने ‘जॉइंट स्टेटमेंट ऑन एआई अपॉर्चुनिटी’ (AI अवसर संबंधी संयुक्त घोषणापत्र) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का प्राथमिक लक्ष्य उन्नत प्रौद्योगिकियों के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना है।

Q4: बाल सुरक्षा और यौन शोषण से निपटने के लिए भारत का पहला स्वतंत्र AI प्लेटफॉर्म ‘सी साइट’ (C-Sight) किसने लॉन्च किया?

A) दिल्ली पुलिस

B) गुजरात पुलिस

C) महाराष्ट्र पुलिस

D) तेलंगाना पुलिस

उत्तर: D) तेलंगाना पुलिस

व्याख्या: तेलंगाना पुलिस ने बाल सुरक्षा और यौन शोषण के गंभीर मामलों से निपटने के लिए भारत का पहला स्वतंत्र एआई प्लेटफॉर्म ‘सी साइट’ लॉन्च किया है। इसे विशेष रूप से तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने वटन सिस्टम्स (Wharton Systems) के साथ मिलकर विकसित किया है। इस उन्नत तकनीक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा (चाइल्ड सेफ्टी) सुनिश्चित करना और अपराधियों को पकड़ना है।

Q5: अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (IBCA) का 27वां सदस्य देश कौन सा बना है?

A) सऊदी अरब

B) नेपाल

C) बांग्लादेश

D) भूटान

उत्तर: C) बांग्लादेश

व्याख्या: जून 2026 में बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (International Big Cat Alliance) का 27वां सदस्य देश बन गया है। इससे कुछ दिनों पहले ही सऊदी अरब इस महत्वपूर्ण वैश्विक गठबंधन का 26वां सदस्य देश बना था। यह गठबंधन बाघ, शेर, तेंदुआ जैसी बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में एक बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय कदम है।

रक्षा और सुरक्षा – 01 July 2026 Current Affairs in Hindi

Q6: 1 जुलाई 2026 से भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख (Vice Chief of Air Staff) के रूप में कौन पदभार ग्रहण करेंगे? A) एपी सिंह

B) आशुतोष दीक्षित

C) नागेश कपूर

D) महेश दीक्षित

उत्तर: B) आशुतोष दीक्षित

व्याख्या: 1 जुलाई 2026 से मिस्टर आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना में नए वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (उप प्रमुख) का पदभार संभालेंगे। वे एयर मार्शल नागेश कपूर की जगह लेंगे, जो इससे पहले इस महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। ध्यान रहे कि वर्तमान में भारतीय वायुसेना के प्रमुख (Chief) मिस्टर एपी सिंह हैं।

Q7: डीआरडीओ से अंतिम परिचालन मंजूरी प्राप्त करने वाले स्वदेशी एयरबर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम का क्या नाम है? A) प्रहार

B) नेत्रा

C) आकाश

D) रडार

उत्तर: B) नेत्रा

व्याख्या: जून 2026 में भारतीय वायुसेना को अपने स्वदेशी एयरबर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम ‘नेत्रा’ के लिए DRDO से अंतिम परिचालन मंजूरी (Final Operational Clearance) मिल गई है। यह प्रणाली हवा में उड़ते हुए दुश्मनों के विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों का शीघ्र पता लगाने में पूरी तरह सक्षम है। इस मंजूरी के बाद यह सिस्टम युद्ध जैसी वास्तविक परिस्थितियों में तैनात होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Q8: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’ (Project Hawk Eye) किस बल द्वारा शुरू किया गया?

A) सीआरपीएफ

B) जम्मू कश्मीर पुलिस

C) बीएसएफ

D) भारतीय सेना

उत्तर: B) जम्मू कश्मीर पुलिस

व्याख्या: जम्मू कश्मीर पुलिस के अनंतनाग जिला पुलिस ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’ की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्रा मार्गों पर कड़ी तकनीकी निगरानी रखना है। वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) मिस्टर मनोज सिन्हा हैं।

Q9: सीबीआई ने डिजिटल गिरफ्तारी (Digital Arrest) धोखाधड़ी रैकेट के खिलाफ कौन सा ऑपरेशन शुरू किया है?

A) ऑपरेशन चक्र सिक्स

B) ऑपरेशन डेल्टा

C) ऑपरेशन शील्ड

D) ऑपरेशन प्रहार

उत्तर: A) ऑपरेशन चक्र सिक्स (Operation Chakra VI)

व्याख्या: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारत में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटालों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन चक्र सिक्स’ की शुरुआत की है। सीबीआई की स्थापना 1963 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में सीबीआई के अध्यक्ष मिस्टर प्रवीण सूद हैं, जिनके नेतृत्व में यह विशेष देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

Q10: खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau – IB) के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) प्रवीण सूद

B) महेश दीक्षित

C) विनीत मकार्थी

D) आशुतोष दीक्षित

उत्तर: B) महेश दीक्षित

व्याख्या: जून 2026 में मिस्टर महेश दीक्षित को भारत के खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारत के आंतरिक खुफिया तंत्र और सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। उन्हें इस संवेदनशील पद की जिम्मेदारी देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सौंपी गई है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी – 01 July 2026 Current Affairs in Hindi

Q11: भारत ने परमाणु रिएक्टर की ऊष्मा का उपयोग करके हाइड्रोजन उत्पादन करने वाला विश्व का पहला केंद्र कहाँ स्थापित किया है?

A) तारापुर

B) नरोरा

C) कलपक्कम

D) कुडनकुलम

उत्तर: C) कलपक्कम

व्याख्या: भारत ने तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में दुनिया की पहली परमाणु प्रक्रिया ऊष्मा आधारित हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा का शुभारंभ किया है। यह फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर से निकलने वाली अत्यधिक ऊष्मा का उपयोग करके पानी से हाइड्रोजन बनाती है। यह स्वदेशी तकनीक पूरी तरह से बिना किसी कार्बन उत्सर्जन के हाइड्रोजन का उत्पादन करती है।

आप इसे भी पढ़ें : 29 June 2026 Current Affairs in Hindi

Q12: भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के वैज्ञानिकों ने जंगली बैंगन की एक नई प्रजाति ‘सोलनम पांडई’ कहाँ खोजी है?

A) पश्चिमी घाट

B) अंडमान और निकोबार

C) सुंदरबन

D) पूर्वी हिमालय

उत्तर: B) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

व्याख्या: बोटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने मध्य अंडमान के सदाबहार जंगलों से जंगली बैंगन की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसे ‘सोलनम पांडई’ नाम दिया गया है। यह नई प्रजाति मुख्य रूप से अपने तीखे कांटों, सफेद फूलों और छोटे गोलाकार फलों के लिए जानी जाती है। यह खोज इस द्वीप समूह की अत्यंत समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है।

Q13: इबोला वायरस की जांच के लिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कौन सा नया पोर्टल लॉन्च किया गया?

A) सुरक्षित यात्रा 2.0

B) एयर सुविधा 2.0

C) स्वास्थ्य पोर्टल

D) ई-मेडिकल पोर्टल

उत्तर: B) एयर सुविधा 2.0 (Air Suvidha 2.0)

व्याख्या: भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में इबोला वायरस की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने ‘एयर सुविधा 2.0’ पोर्टल लॉन्च किया है। यह कदम इबोला जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी के खतरे को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए उठाया गया है। इससे एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुचारु हो सकेगी।

पुरस्कार, इतिहास और पुस्तकें – 01 July 2026 Current Affairs in Hindi

Q14: स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया पदक (सर्वोच्च सम्मान) से किसे सम्मानित किया गया है?

A) नीरज चोपड़ा

B) विराट कोहली

C) विश्वनाथन आनंद

D) पारुल चौधरी

उत्तर: C) विश्वनाथन आनंद

व्याख्या: पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन और भारत के पहले शतरंज ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को प्रतिष्ठित ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया पदक’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह विशेष पुरस्कार भारत में शतरंज के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और ऐतिहासिक भूमिका के लिए दिया गया है। यह पदक इस फेडरेशन की तरफ से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

Q15: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने राजा सदाशिव राय के 16वीं सदी के तीन महत्वपूर्ण शिलालेख कहाँ खोजे हैं?

A) मैसूर, कर्नाटक

B) शेषाचलम जंगल, आंध्र प्रदेश

C) हंपी, कर्नाटक

D) तिरुवनंतपुरम, केरल

उत्तर: B) शेषाचलम जंगल, आंध्र प्रदेश

व्याख्या: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शेषाचलम जंगल के भीतर सदाशिव कोना में विजयनगर के राजा सदाशिव राय के तीन महत्वपूर्ण शिलालेख खोजे हैं। ये सभी अभिलेख त्रिभाषी प्रारूप में बड़ी चट्टानों पर उकेरे गए हैं। इनमें मुख्य रूप से तेलुगु, कन्नड़ और तमिल लिपियों का उपयोग किया गया है।

Q16: पुस्तक ‘सांस्कृतिक रत्ना भंडार’ (A Cultural Treasure and Its Historical Journey) किसने लिखी है?

A) नवम रेबिया और संदीप कुमार

B) डॉ जयंत कुमार रॉय और सुश्री संगीता रॉय

C) शशि थरूर D) अरुंधति रॉय

उत्तर: B) डॉ जयंत कुमार रॉय और सुश्री संगीता रॉय

व्याख्या: यह पुस्तक लोकसभा सांसद डॉ जयंत कुमार रॉय और सुश्री संगीता रॉय द्वारा मिलकर लिखी गई है। इस पुस्तक का औपचारिक विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा नई दिल्ली में किया गया। यह पुस्तक पूर्वी भारत की सबसे प्रमुख लोक संगीत परंपराओं में से एक ‘भवैया’ की ऐतिहासिक यात्रा और उसके सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से दर्शाती है।

Q17: एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में पहली बार किस ऐतिहासिक घटना को शामिल किया है?

A) 1991 का आर्थिक सुधार

B) 1975 का आपातकाल

C) 1947 का विभाजन

D) कारगिल युद्ध

उत्तर: B) 1975 का आपातकाल

व्याख्या: एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अपनी नई किताब ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियोंड’ में पहली बार वर्ष 1975 के आपातकाल के अध्याय को शामिल किया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल के छात्रों को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के इस महत्वपूर्ण हिस्से से परिचित कराना है। यह आपातकाल 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय लागू हुआ था और 21 महीने तक चला था।

महत्वपूर्ण दिवस और विविध – 01 July 2026 Current Affairs in Hindi

Q18: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 2026 (National Statistics Day) कब मनाया गया?

A) 23 जून

B) 25 जून

C) 28 जून

D) 29 जून

उत्तर: D) 29 जून

व्याख्या: सांख्यिकी मंत्रालय ने 29 जून को अपना 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस देश भर में मनाया। यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक और भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 के लिए इस दिवस की थीम ‘प्रशासनिक डेटा की क्षमता को उजागर करना’ (Unlocking the Potential of Administrative Data) रखी गई थी।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 28.06.2026 in Hindi

Q19: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह कहाँ आयोजित किया गया?

A) न्यूयॉर्क, अमेरिका

B) लंदन, यूके

C) दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

D) पेरिस, फ्रांस

उत्तर: C) दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

व्याख्या: जून 2026 में भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह की थीम “वंदे मातरम के 150 वर्ष: भारत की भावना, विरासत और राष्ट्रीय जागरण का उत्सव” रखी गई थी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन विशेष रूप से ‘भारतीय जनमंच’ संस्था द्वारा किया गया था।

Q20: 1975 में राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘संवैधानिक हत्या दिवस’ कब मनाया गया?

A) 23 जून

B) 25 जून

C) 26 नवंबर

D) 29 जून

उत्तर: B) 25 जून

व्याख्या: 25 जून 1975 को देश में लगाए गए राष्ट्रीय आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को याद करते हुए 25 जून को ‘संवैधानिक हत्या दिवस 2026’ के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य आपातकाल के काले दौर में हुए लोकतांत्रिक हनन और लोगों के संघर्ष को याद करना है। आपको ध्यान रखना चाहिए कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, जो इस दिन से बिल्कुल अलग है।

Conclusion :

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि “01 July 2026 Current Affairs in Hindi” आपके UPSC, UPPSC, SSC, Bank, Railway, Defence, Teaching एवं अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होगी। नियमित रूप से डेली करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Download Top 20 MCQ Pdf Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top