नमस्कार दोस्तों! यदि आप किसी भी सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए प्रतिदिन के करंट अफेयर्स से अपडेट रहना बहुत आवश्यक है। आज के इस पोस्ट में हम “06 July 2026 Current Affairs in Hindi” के अंतर्गत देश और दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं, योजनाओं, नियुक्तियों और पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों को कवर करेंगे।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 06 July 2026 Current Affairs in Hindi
विकसित भारत जी रामजी अधिनियम का शुभारंभ
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे संक्षेप में VB-G RAM-जी अधिनियम कहा जाता है, 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार प्रदान किया गया है।
VB-G RAM-जी अधिनियम की प्रमुख विशेषताएं :
- मुख्य उद्देश्य : इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, स्थायी आजीविका को बढ़ावा देना तथा ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देना है।
- राष्ट्रीय शुभारंभ : इस महत्वाकांक्षी योजना का औपचारिक शुभारंभ 2 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के ओबुलावरिपल्ले मंडल स्थित मुक्कावरिपल्ली गांव में किया गया।
- नेतृत्व : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में इस मिशन का शुभारंभ किया।
- बजटीय प्रावधान : योजना के प्रभावी संचालन के लिए केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ₹95,692.31 करोड़ का बजटीय आवंटन किया है।
हेलीकॉप्टर के लिए पहली प्राइवेट PinS लैंडिंग प्रक्रिया :
- भारत सरकार ने आंध्र प्रदेश में स्थित उंडावली हेलीपोर्ट पर देश की पहली ‘प्राइवेट पॉइंट इन स्पेस (PinS)’ सैटेलाइट आधारित लैंडिंग प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।
- यह तकनीक भारत की स्वदेशी उपग्रह प्रणाली ‘गगन’ का उपयोग करती है, जिससे भारी बारिश या कम दृश्यता में भी हेलीकॉप्टर सुरक्षित लैंड कर सकेंगे।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 05.07.2026 in Hindi
उत्तर प्रदेश का ‘डिजी रोवर’ भूमि पैमाइश अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक राज्यभर में ‘डिजी रोवर-GNSS’ (Digi Rover-GNSS) विशेष भूमि मापन अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से इस अभियान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य उपग्रह आधारित आधुनिक तकनीक की सहायता से भूमि सीमांकन से जुड़े लंबित मामलों, विशेष रूप से धारा-24 के प्रकरणों का पारदर्शी, त्वरित और सटीक समाधान सुनिश्चित करना है।
अभियान की प्रमुख विशेषताएं :
- अत्याधुनिक सर्वे तकनीक : पारंपरिक ज़रीब-गट्टा और फीते से होने वाली पैमाइश के स्थान पर अब GNSS (Global Navigation Satellite System) आधारित आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
- उच्च सटीकता : सैटेलाइट आधारित इस प्रणाली से भूमि की इंच-दर-इंच सटीक माप संभव है, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है।
- लंबित मामलों का निस्तारण : इस अभियान के माध्यम से राज्य में लंबित लगभग 79,000 भूमि विवादों का समाधान कर डिजिटल मानचित्र और राजस्व अभिलेखों को अद्यतन किया जाएगा।
- पारदर्शी राजस्व व्यवस्था : डिजिटल रिकॉर्ड और सटीक सीमांकन से भूमि स्वामित्व, सीमा निर्धारण तथा कब्ज़े से जुड़े विवादों में कमी आएगी, जिससे राजस्व प्रशासन अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगा।
नमो स्वच्छता अभियान और अमृतपान अभियान : गुजरात में
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 1 जुलाई 2026 को राज्यभर में ‘नमो स्वच्छता अभियान’ और ‘अमृतपान अभियान’ का शुभारंभ किया। 1 से 7 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
नमो स्वच्छता अभियान की प्रमुख विशेषताएं :
- मुख्य उद्देश्य : राज्य के सभी 11,935 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, जिनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं, में स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत बनाना।
- कार्यान्वयन : अभियान के तहत अस्पताल परिसरों, भवनों और छतों से अनुपयोगी फर्नीचर, पुराने चिकित्सा उपकरण तथा अन्य कबाड़ को हटाकर अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अमृतपान अभियान की प्रमुख विशेषताएं :
- मुख्य उद्देश्य : शिशुओं के शुरुआती पोषण को बेहतर बनाना तथा माताओं में स्तनपान, नवजात शिशु देखभाल और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना।
- अपेक्षित लाभ : यह अभियान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार, कुपोषण की रोकथाम तथा स्वस्थ बाल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
“ऑपरेशन सुरक्षित साइबर स्पेस : गुजरात पुलिस का डिजिटल सुरक्षा अभियान”
महिलाओं और बच्चों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से गुजरात पुलिस ने 1 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक राज्यव्यापी ‘ऑपरेशन सुरक्षित साइबर स्पेस’ अभियान शुरू किया है। 28 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
अभियान की प्रमुख विशेषताएं :
- मुख्य उद्देश्य : महिलाओं और बच्चों को ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर स्टॉकिंग, वित्तीय ठगी, पहचान की चोरी तथा अन्य डिजिटल अपराधों से सुरक्षित रखना।
- जन-जागरूकता अभियान : इस पहल के तहत 25 लाख नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, 20 लाख विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाने तथा 10,000 स्कूलों और 1,500 कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- त्वरित पुलिस कार्रवाई : अभियान का संचालन CID Crime – Women Cell और SHE Teams द्वारा किया जा रहा है। इनकी प्राथमिकता महिलाओं और बच्चों से संबंधित साइबर शिकायतों पर 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
- डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा : यह अभियान सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने, साइबर अपराधों की रोकथाम और नागरिकों में साइबर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में गुजरात पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 06 July 2026 Current Affairs in Hindi
16वां भारत–जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन
16वां भारत–जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन 1 से 3 जुलाई 2026 के बीच नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर) ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए रक्षा, तकनीक, एआई (AI) और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
प्रमुख परिणाम और समझौते:
- नेक्स्ट जेनरेशन मोबिलिटी पार्टनरशिप (NGMP) : रेल, ऑटोमोबाइल, एविएशन और शहरी विकास क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक नया ढांचा तैयार किया गया है, जिससे भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
- एआई और तकनीकी सहयोग : भारत के IndiaAI Mission और जापान के संबंधित मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है, जो डीप-टेक, एआई और जीवन विज्ञान (Life Sciences) में नवाचार को बढ़ावा देगा।
- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग : दोनों देशों ने ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई और भारत के MAHASAGAR विज़न तथा जापान की रणनीति के बीच तालमेल को मजबूत करने पर सहमति जताई।
- सांस्कृतिक जुड़ाव : सम्मेलन के दौरान जापान की प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय वाद्ययंत्र संतूर बजाकर सांस्कृतिक मित्रता का संदेश दिया गया, जिसे दोनों देशों के संबंधों की मजबूती का प्रतीक माना गया।
भविष्य की रूपरेखा:
- 2027 – Year of Shared Horizons : दोनों देशों ने कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने पर 2027 को ‘Year of Shared Horizons’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
- 17वां शिखर सम्मेलन : अगला (17वां) भारत–जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन 2027 में जापान में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आमंत्रण स्वीकार किया है।
वैलियंट शील्ड और रेजोल्यूट ड्रैगन : अमेरिका के प्रमुख सैन्य अभ्यास
अमेरिका ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए पश्चिमी प्रशांत महासागर में ‘वैलियंट शील्ड’ (Valiant Shield) और ‘रेजोल्यूट ड्रैगन’ (Resolute Dragon) नामक दो बड़े बहु-क्षेत्रीय सैन्य अभ्यास आयोजित किए। इन अभ्यासों का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों, विशेषकर चीन की समुद्री गतिविधियों के बीच सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन को मजबूत करना है।
प्रमुख अभ्यासों की विशेषताएं :
- वैलियंट शील्ड 2026 : यह अमेरिका के नेतृत्व में आयोजित एक व्यापक बहु-क्षेत्रीय सैन्य अभ्यास है, जिसमें अमेरिका के साथ जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड की सेनाएं शामिल हुईं। इसमें समुद्र, वायु, भूमि, अंतरिक्ष और साइबर डोमेन में संयुक्त संचालन का अभ्यास किया गया। 10 दिनों तक चले इस अभ्यास में उन्नत ड्रोन परीक्षण और समुद्री हमले जैसे मिशन शामिल थे।
- रेजोल्यूट ड्रैगन 26 : यह अमेरिका और जापान के बीच आयोजित एक वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है, जिसका फोकस संयुक्त कमांड एवं कंट्रोल प्रणाली और बहु-क्षेत्रीय युद्ध संचालन क्षमता को मजबूत करना है।
- रणनीतिक और तकनीकी पहलू : इन अभ्यासों के दौरान Typhon मिड-रेंज मिसाइल सिस्टम और HIMARS (High Mobility Artillery Rocket System) जैसी आधुनिक सैन्य तकनीकों की तैनाती की गई, जो इन अभ्यासों का प्रमुख आकर्षण रही।
पर्यावरण – 06 July 2026 Current Affairs in Hindi
बोरजुली आर्द्रभूमि को जैव विविधता विरासत स्थल का दर्जा
असम के सोनितपुर जिले में स्थित बोरजुली आर्द्रभूमि को आधिकारिक रूप से जैव विविधता विरासत स्थल (Biodiversity Heritage Site) घोषित किया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण द्वारा की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण जैव संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
- संरक्षण का मुख्य उद्देश्य : इस स्थल पर विशेष रूप से पाए जाने वाले जंगली चावल के पूर्वज ‘Oryza rufipogon’ के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह प्रजाति खेती योग्य चावल की एक महत्वपूर्ण आनुवंशिक स्रोत मानी जाती है।
- प्रजाति का महत्व : यह जंगली चावल प्राकृतिक रूप से रोगों, कीटों, बाढ़ और लवणीय परिस्थितियों के प्रति अधिक सहनशील होता है। इसके आनुवंशिक गुण भविष्य में ऐसी चावल की किस्में विकसित करने में सहायक हो सकते हैं, जो जलवायु परिवर्तन के अनुकूल हों और अधिक उत्पादन क्षमता रखती हों।
- परियोजना पृष्ठभूमि : यह मान्यता वर्ष 2022 से चल रही जंगली चावल के इन-सिटू संरक्षण और प्रबंधन परियोजना की सफलता का परिणाम है। इस पहल ने स्थानीय जैव विविधता संरक्षण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आप इसे भी पढ़ें : 04 July 2026 Current Affairs in Hindi
प्रोजेक्ट टाइगर के तहत नई पहल
- पर्यावरण मंत्रालय ने भारत के कुल 58 टाइगर रिजर्व में से ऐसे 25 टाइगर रिजर्व की पहचान की है, जहां बाघों की आबादी शून्य या बेहद कम हो गई है।
- यहां वैज्ञानिक रूप से बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए रिकवरी प्रोग्राम चलाए जाएंगे।
महत्वपूर्ण नियुक्तियां और पुरस्कार – 06 July 2026 Current Affairs in Hindi
सुनील भारती मित्तल: भारतीय एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को वाशिंगटन डीसी में ‘यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ के 2026 लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम क्या है ?
- ‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ (USISPF) एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मुख्यालय वाशिंगटन, डी.सी. में है।
- यह अमेरिका और भारत के बीच व्यापार, रणनीतिक संबंधों और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करता है।
अनुपम मिश्रा ने संभाला हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का CMD पद
अनुपम मिश्रा ने 1 जुलाई 2026 को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का पदभार ग्रहण किया। वे 28 फरवरी 2030 तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इससे पहले वे फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) में निदेशक (विपणन) के रूप में कार्यरत थे।
HCL से जुड़ी प्रमुख जानकारी :
- हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) एक मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) है, जो भारत में तांबा उत्पादन और खनन से जुड़ा प्रमुख संगठन है। कंपनी वर्तमान में अपनी खनन क्षमता को बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर विस्तार योजना पर कार्य कर रही है।
रवि शंकर बने भारतीय रिज़र्व बैंक के नए कार्यकारी निदेशक
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 1 जुलाई 2026 से रवि शंकर को अपना नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director – ED) नियुक्त किया है।
- इस पद पर नियुक्ति से पहले वे सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग (DSIM) में सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।
- नई जिम्मेदारी के तहत भी रवि शंकर DSIM विभाग का प्रभार संभालते रहेंगे, जिसमें बैंकिंग डेटा, सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन से जुड़े कार्य शामिल हैं।
महत्वपूर्ण दिवस – 06 July 2026 Current Affairs in Hindi
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस – 3 जुलाई 2026
- 3 जुलाई 2026 को यह दिवस मनाया गया।
- इस वर्ष इसकी थीम “एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से मुक्ति, एक सतत भविष्य की ओर” (Breaking Free from Single-Use Plastic Towards a Sustainable Future) रखी गई थी।
आकाशवाणी की 90वीं वर्षगांठ – 1 जुलाई 2026
- 1 जुलाई 2026 को आकाशवाणी की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जी ने ‘स्वर प्रेरणा वीथिका फोटो गैलरी’ का उद्घाटन किया।
टॉप 15 MCQ Pdf – 06 July 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: जुलाई 2026 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत जी राम जी अधिनियम’ (वीबीजे रामजी) का शुभारंभ कहाँ से किया? A) सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
B) मुक्कावरीपल्ली, आंध्र प्रदेश
C) सोनितपुर, असम
D) नई दिल्ली
उत्तर: B) मुक्कावरीपल्ली, आंध्र प्रदेश
प्रश्न 2: भारत सरकार ने किस राज्य में स्थित उंडावली हेलीपॉर्ट पर देश की पहली ‘प्राइवेट पॉइंट इन स्पेस’ (PinS) सेटेलाइट आधारित लैंडिंग प्रक्रिया को मंजूरी दी है?
A) गुजरात
B) पश्चिम बंगाल
C) आंध्र प्रदेश
D) उत्तर प्रदेश
उत्तर: C) आंध्र प्रदेश
प्रश्न 3: जैव विविधता प्राधिकरण ने जंगली चावल (ओराइजा रूफिपोगॉन) के संरक्षण के लिए किस राज्य के ‘बोरजुली कृषि स्थल’ को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया है?
A) असम
B) मध्य प्रदेश
C) झारखंड
D) पश्चिम बंगाल
उत्तर: A) असम
प्रश्न 4: 1 से 3 जुलाई 2026 तक 16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
A) टोक्यो
B) नई दिल्ली
C) वाशिंगटन डीसी
D) लॉस एंजिल्स
उत्तर: B) नई दिल्ली
प्रश्न 5: जुलाई 2026 में किस भारतीय उद्योगपति को ‘यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ के 2026 लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया? A) अनुपम मिश्रा
B) संजीव कुमार सिंह
C) सुनील भारती मित्तल
D) रवि अग्रवाल
उत्तर: C) सुनील भारती मित्तल
प्रश्न 6: प्रोजेक्ट टाइगर के तहत वैज्ञानिक रूप से पुनर्प्राप्ति और पुनस्थापन कार्यक्रमों के लिए कितने कम आबादी वाले टाइगर रिजर्व की पहचान की गई है?
A) 12
B) 25
C) 58
D) 100
उत्तर: B) 25
प्रश्न 7: किस राज्य की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 28 दिनों का ‘ऑपरेशन सुरक्षित साइबर स्पेस’ शुरू किया है?
A) उत्तर प्रदेश
B) तेलंगाना
C) दिल्ली
D) गुजरात
उत्तर: D) गुजरात
प्रश्न 8: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया है?
A) संजीव कुमार सिंह
B) अनुपम मिश्रा
C) रविशंकर
D) संदीप जैन
उत्तर: B) अनुपम मिश्रा
प्रश्न 9: ‘वैलियंट शील्ड’ और ‘रेजोल्यूट ड्रैगन’ नामक दो प्रमुख सैन्य अभ्यास किस देश के नेतृत्व में आयोजित हुए हैं?
A) जापान
B) भारत
C) अमेरिका (USA)
D) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: C) अमेरिका (USA)
प्रश्न 10: किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पारंपरिक त्रुटिपूर्ण तरीकों को छोड़कर ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के जरिए भूमि की सटीक पैमाइश के लिए ‘डिजी रोवर स्पेशल लैंड सर्वे कैंपेन’ शुरू किया है?
A) उत्तर प्रदेश
B) मध्य प्रदेश
C) गुजरात
D) आंध्र प्रदेश
उत्तर: A) उत्तर प्रदेश
प्रश्न 11: 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक किस राज्य में ‘नमो स्वच्छता अभियान’ और ‘अमृतपान अभियान’ का शुभारंभ किया गया?
A) असम
B) राजस्थान
C) गुजरात
D) उत्तर प्रदेश
उत्तर: C) गुजरात
प्रश्न 12: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस 2026 कब मनाया गया?
A) 1 जुलाई
B) 2 जुलाई
C) 3 जुलाई
D) 4 जुलाई
उत्तर: C) 3 जुलाई
प्रश्न 13: भारतीय नौसेना के जहाजों INS तरकश और INS इक्षक ने किस देश के राष्ट्रीय दिवस और 50वें स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया?
A) नॉर्वे
B) स्वीडन
C) सेशेल्स
D) स्लोवाकिया
उत्तर: C) सेशेल्स
प्रश्न 14: पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने आकाशवाणी की किस वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में ‘स्वर प्रेरणा वीथिका फोटो गैलरी’ का उद्घाटन किया?
A) 50वीं
B) 75वीं
C) 90वीं
D) 100वीं
उत्तर: C) 90वीं
प्रश्न 15: 1 जुलाई 2026 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A) रविशंकर
B) रवि अग्रवाल
C) अनुपम मिश्रा
D) संदीप जैन
उत्तर: A) रविशंकर
आप इसे भी पढ़ें : June 2026 Current Affairs in Hindi
Conclusion :
दोस्तों आज के “06 July 2026 Current Affairs in Hindi” पोस्ट में हमने राष्ट्रीय योजनाओं से लेकर पर्यावरण संरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और प्रमुख नियुक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विकसित भारत अधिनियम, भारत-जापान सम्मेलन और बाघों के संरक्षण से जुड़ी खबरें परीक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आप इन सभी पॉइंट्स को अपनी नोटबुक में लिख सकते हैं और नियमित रूप से रिवीजन कर सकते हैं।
| Download Top 15 MCQ Pdf | Click Here |
FAQs- 06 July 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: वीबीजे रामजी अधिनियम किस पुरानी योजना का स्थान लेगा और इसमें कितने दिन का रोजगार मिलेगा?
उत्तर: यह अधिनियम मनरेगा (MGNREGA) का स्थान लेगा और इसमें प्रति ग्रामीण परिवार को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के वैधानिक रोजगार की गारंटी मिलेगी।
प्रश्न 2: भारत की पहली प्राइवेट PinS आधारित लैंडिंग प्रक्रिया को कहां मंजूरी मिली है?
उत्तर: इसे आंध्र प्रदेश के उंडावली हेलीपोर्ट पर मंजूरी मिली है, जो भारत के स्वदेशी गगन सिस्टम का उपयोग करती है।
प्रश्न 3: 16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन 2026 कहां आयोजित हुआ?
उत्तर: यह शिखर सम्मेलन 1 से 3 जुलाई 2026 तक भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

Very good class Sir ji 🌹