02 May 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी छात्रों के लिए देश और दुनिया की ताजा घटनाओं से अपडेट रहना बेहद जरूरी है। अगर आप आज के सबसे महत्वपूर्ण समाचारों की तलाश में हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

इस Current Affairs पोस्ट में हम आपके लिए “02 May 2026 Current Affairs in Hindi” के तहत सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, रक्षा और खेल जगत की खबरों को सरल भाषा में लेकर आए हैं।

02 May 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 02 May 2026 Current Affairs in Hindi

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 594 किलोमीटर लंबे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का उद्घाटन किया है, जो मेरठ और प्रयागराज को जोड़ेगा। 
  • यह एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जिलों (मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा,संभल, बंदायू, शाहजहाँपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज) से होकर गुजरेगा। 
  • इन दोनों शहरों के बीच की यात्रा को 10-12 घंटे से घटाकर मात्र 6 घंटे कर देगा।

पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0

  • पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ‘पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0’ रिपोर्ट जारी की गई है। 
  • इस मूल्यांकन में 3,635 ग्राम पंचायतों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अग्रणी ‘ए ग्रेड’ (A Grade) हासिल किया है।
  • पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 2.59 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों का विस्तृत मुलायंकन प्रदान करता है। 
  • लगभग 1,18,824 पंचायाते (45.72%) पर फॉर्मर श्रेणी (बी ग्रेड) के अंतर्गत आती है। 

अपेडा का नया प्रशिक्षण केंद्र

  • कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अपेडा (APEDA) द्वारा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 15 करोड़ रुपये की लागत से बासमती चावल और जैविक खेती के लिए एक नया प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य कृषि निर्यात और किसानों कई क्षमता को बढ़ाना है। 

रक्षा और अंतरिक्ष अपडेट – 02 May 2026 Current Affairs in Hindi

भारत लगातार रक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’

  • भारतीय सेना अपना पहला बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’ मेघालय के उमरोई में आयोजित कर रही है। 
  • इस विशेष अभ्यास में 11 मित्र देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं।
  • PRAGATI का पूरा नाम -:  Partnership of Regional Armies for Growth and Transformation in the Indian Ocean
  • संयुक्त बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास प्रगति का प्रथम संस्करण मेघालय के उमरोई स्थित फ़ॉरेन ट्रेनिंग नोंद में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास में 11 मित्र देशों के सैन्य प्रतिनिधिमण्डल भाग लेंगे। 

नेवल एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण

  •  डीआरडीओ (DRDO) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा तट के पास ‘सी किंग 42 बी‘ हेलीकॉप्टर के माध्यम से ‘नेवल एंटी-शिप मिसाइल शॉर्ट रेंज’ का अपना पहला सफल साल्वो लॉन्च किया है।
  • सैलवों लॉन्च का अर्थ है – एक ही प्लेटफ़ॉर्म (हेलिकॉप्टर) से बहुत कम समय के अंतराल पर दो मिसाइलों को एक के बाद एक दागना। 
  • इन मिसाइलों को भारतीय नौ सेना के सी किंग 42B(Sea King 42B) हेलिकॉप्टर से सफलतापूर्वक दागा गया। 

प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने स्वदेशी रूप से विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ को हरी झंडी दिखाई।
  •  इस रॉकेट का निर्माण अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा किया गया है।
  • विक्रम – 1 : एक बहु -चरण प्रक्षेपण यान है, जो लगभग 300 किलोग्राम पेलोड को पृथ्वी कई निचली कक्ष में स्थापित करने कई क्षमता रखता है। 

अर्थव्यवस्था एवं महत्वपूर्ण रिपोर्ट – 02 May 2026 Current Affairs in Hindi

लिंगानुपात में सुधार – रिपोर्ट 2025 

  • हाल ही में जारी ‘भारत में महिला और पुरुष 2025’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जन्म के समय लिंगानुपात में सकारात्मक सुधार हुआ है, और यह 904 से बढ़कर 917 हो गया है।
  • सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने “भारत में महिला और पुरुष 2025” शीर्षक से अपने प्रकाशन का 27वां संस्करण जारी किया है। 
  • उच्च शिक्षा में महिलाओं का सकल नामांकन अनुपात 2021 -22 के 28.5 से बढ़कर 2022 – 23 में 30.2 हो गया है, जबकि पुरुषों का यह आंकड़ा 28.3 से बढ़कर 28.9 पहुच गया है। 

आरबीआई का ‘मिशन सक्षम’

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शहरी सहकारी बैंकों की परिचालन क्षमता और शासन में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘मिशन सक्षम’ की शुरुआत की है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 02 May 2026 Current Affairs in Hindi

भारत की वैश्विक पहलों में जॉर्डन शामिल 

  • जोर्डन के राजदूत यूसुफ अब्देलघानी ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय कई सचिव (दक्षिण) नीना मल्होत्रा को आधिकारिक दस्तावेज सौंपे है।  
  • जॉर्डन आधिकारिक रूप से भारत के नेतृत्व वाली तीन प्रमुख वैश्विक पहलों में शामिल हो गया है। 
  • ये पहलें हैं—अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन।

जोर्डन : 

  • राजधानी – अम्मान 
  • मुद्रा – जॉर्डनियन दीनार 

यूरोप का पहला लिथियम प्रोजेक्ट

  • फिनलैंड ने इतिहास रचते हुए यूरोप के पहले देश का दर्जा हासिल किया है, जिसने लिथियम खदान से लेकर रिफाइनिंग तक एक एकीकृत लिथियम परियोजना का सफलतापूर्वक संचालन किया है।
  • फिनलैंड यूरोप में लिथियम खदान से लेकर रिफाइनरी तक कई पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने वाला प्रथम देश बन गया है। 
  • इस परियोजना का नाम केलिबर परियोजना है, जो फिनलैंड के कोंककोला बंदरगाह के पास स्थित है। 

फिनलैंड 

  • राजधानी – हेलसिंकी 
  • मुद्रा – यूरो 

ऑपरेशन ग्लोबल हंट

अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों के सहयोग से ‘ऑपरेशन ग्लोबल हंट’ के तहत अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से सफलतापूर्वक भारत प्रत्यार्पित किया गया है।

तुर्किये (तुर्की)

  • राजधानी – अंकारा 
  • मुद्रा – तुर्की लीरा 

खेलकूद – 02 May 2026 Current Affairs in Hindi

खेल जगत और फिल्म उद्योग से जुड़ी आज की चर्चित खबरें:

विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026 

  • भारतीय क्यू खिलाड़ी सौरव कोठारी ने आयरलैंड में आयोजित ‘आईबीएसएफ (IBSF) विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026’ का शानदार खिताब अपने नाम कर लिया है।
  • यह सौरव कोठारी लगातार दूसरा IBSF विश्व बिलियर्ड्स खिताब है। 
  • उपविजेता – पंकज आडवाणी 

पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर

  • तमिलनाडु की आर. रितिका श्री ने इतिहास रच दिया है; वह भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर बन गई हैं।
  • यह उपलब्धि तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंपायर परीक्षा प्रक्रिया में ‘अन्य’ श्रेणी शुरू करने कई पहल के बाद हासिल हुई है।  

आप इसे भी पढ़ें : 01 May 2026 Current Affairs in Hindi

कान्स फिल्म महोत्सव में मराठी सिनेमा

  • फ्रांस में होने वाले प्रतिष्ठित कान (Cannes) अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए दो मराठी फिल्मों—’जीवा द क्रिएचर’ और ‘अप्रैल मई 99’ का आधिकारिक तौर पर चयन किया गया है।
  • Cannes Film Festival में मराठी सिनेमा अपनी सशक्त और विषय-प्रधान कहानियों के जरिए वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा है।
  •  ये दोनों फिल्में महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और रचनात्मकता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती हैं। 

मनोरंजन – 02 May 2026 Current Affairs in Hindi

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस – 01 मई 

  • विश्व भर में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। 
  • वर्ष 2026 के लिए इसकी थीम “स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना” रखी गई थी।

Daily Current Affairs 15 MCQ – 02 May 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों Daily Current Affairs की  पोस्ट के साथ – साथ 15 MCQ प्रश्न भी शामिल है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए तैयार किया गया है, जिसे आप सब अध्ययन करके प्रतियोगी परीक्षा कई तैयारी आसान कर सकते है। 

Q1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित 594 किलोमीटर लंबा ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ किन दो शहरों को जोड़ता है? 

  1. A) लखनऊ और कानपुर 
  2. B) मेरठ और प्रयागराज 
  3. C) आगरा और वाराणसी 
  4. D) नोएडा और गोरखपुर 

उत्तर: B) मेरठ और प्रयागराज 

व्याख्या: यह एक्सप्रेसवे मेरठ और प्रयागराज को जोड़ता है और यात्रा के समय को 10-12 घंटे से घटाकर 6 घंटे कर देगा.

Q2. आयरलैंड में आयोजित आईबीएसएफ (IBSF) विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026 का खिताब किसने जीता है? 

  1. A) पंकज आडवाणी 
  2. B) गीत सेठी 
  3. C) सौरव कोठारी 
  4. D) ध्रुव सितवाला 

उत्तर: C) सौरव कोठारी 

व्याख्या: भारतीय क्यू खिलाड़ी सौरव कोठारी ने पंकज आडवाणी को हराकर लगातार दूसरा आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स खिताब जीता है.

Q3. भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर बनने का ऐतिहासिक गौरव किसे प्राप्त हुआ है? 

  1. A) मेनका गुरुस्वामी 
  2. B) भूमिका श्रेष्ठ 
  3. C) आर. रतिका श्री 
  4. D) गौरी सावंत 

उत्तर: C) आर. रतिका श्री 

व्याख्या: तमिलनाडु की आर. रतिका श्री तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ‘अन्य’ श्रेणी शुरू किए जाने के बाद भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर बन गई हैं.

Q4. ‘पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0’ रिपोर्ट के अनुसार, कितनी ग्राम पंचायतों को अग्रणी यानी ‘A’ ग्रेड श्रेणी में रखा गया है? 

  1. A) 2590 
  2. B) 3635 
  3. C) 11824 
  4. D) 5000 

उत्तर: B) 3635 

व्याख्या: पंचायती राज मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 3,635 ग्राम पंचायतों को ‘A’ ग्रेड और 11,824 को परफॉर्मर यानी ‘B’ ग्रेड श्रेणी में रखा गया है.

Q5. भारतीय सेना द्वारा पहला बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’ (PRAGATI) कहाँ आयोजित किया जा रहा है? 

  1. A) उमरोई, मेघालय 
  2. B) बकलोह, हिमाचल प्रदेश
  3. C) चौबटिया, उत्तराखंड 
  4. D) मिसामारी, असम 

उत्तर: A) उमरोई, मेघालय 

व्याख्या: 11 मित्र देशों की भागीदारी वाला यह संयुक्त बहुपक्षीय अभ्यास मेघालय के उमरोई स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया जा रहा है.

Q6. वर्ष 2026 के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ की आधिकारिक थीम क्या रखी गई है? 

  1. A) महिला काम के भविष्य का नेतृत्व कर रही हैं 
  2. B) स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना 
  3. C) सभी के लिए सुरक्षित कार्यस्थल 
  4. D) डिजिटल युग में श्रमिकों के अधिकार 

उत्तर: B) स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना 

व्याख्या: 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस की 2026 की थीम “स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना” (Ensuring a Healthy Psychological Working Environment) है.

Q7. सांख्यिकी मंत्रालय की “भारत में महिला और पुरुष 2025” रिपोर्ट के अनुसार, 2021-2023 के लिए जन्म के समय लिंग अनुपात बढ़कर कितना हो गया है? 

  1. A) 904 
  2. B) 943 
  3. C) 917 
  4. D) 921 

उत्तर: C) 917 

व्याख्या: रिपोर्ट के 27वें संस्करण के अनुसार, जन्म के समय लिंग अनुपात 2017-2019 के 904 से बढ़कर 2021-2023 में 917 हो गया है.

Q8. अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को ‘ऑपरेशन ग्लोबल हंट’ के तहत किस देश से भारत प्रत्यर्पित किया गया है? 

  1. A) सीरिया 
  2. B) ईरान 
  3. C) तुर्की 
  4. D) संयुक्त अरब अमीरात 

उत्तर: C) तुर्की 

व्याख्या: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और इंटरपोल के सहयोग से मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित किया गया.

Q9. खदान से लेकर रिफाइनिंग तक एकीकृत लिथियम परियोजना को सफलतापूर्वक संचालित करने वाला यूरोप का पहला देश कौन सा बन गया है? 

  1. A) स्वीडन 
  2. B) नॉर्वे 
  3. C) फिनलैंड 
  4. D) बेल्जियम 

उत्तर: C) फिनलैंड 

व्याख्या: फिनलैंड की ‘कैलिबर परियोजना’ खदान से लेकर रिफाइनरी तक की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने वाली यूरोप की पहली एकीकृत परियोजना बन गई है.

Q10. DRDO और भारतीय नौसेना ने नेवल एंटी-शिप मिसाइल-शॉर्ट रेंज का पहला सफल ‘साल्वो लॉन्च’ किस हेलीकॉप्टर के माध्यम से किया है? 

  1. A) ध्रुव ALH 
  2. B) सी किंग 42B 
  3. C) कामोव Ka-31 
  4. D) अपाचे AH-64E 

उत्तर: B) सी किंग 42B 

व्याख्या: ओडिशा के तट के पास बंगाल की खाड़ी में इन मिसाइलों को भारतीय नौसेना के ‘सी किंग 42B’ हेलीकॉप्टर से सफलतापूर्वक दागा गया.

Q11. अप्रैल 2026 में, भारत के नेतृत्व वाली तीन प्रमुख वैश्विक पहलों (ISA, CDRI, और GBA) में कौन सा देश औपचारिक रूप से शामिल हुआ है? 

  1. A) जॉर्डन 
  2. B) ओमान 
  3. C) इथियोपिया 
  4. D) ब्राज़ील 

उत्तर: A) जॉर्डन 

व्याख्या: जॉर्डन ने आधिकारिक दस्तावेज सौंपकर भारत द्वारा शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की सदस्यता ले ली है.

Q12. शहरी सहकारी बैंकों में शासन और क्षमता निर्माण में सुधार के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा कौन सा विशेष मिशन शुरू किया गया है? 

  1. A) मिशन सक्षम 
  2. B) मिशन जागरूक 
  3. C) मिशन मशरूम 
  4. D) मिशन उन्नति 

उत्तर: A) मिशन सक्षम 

व्याख्या: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शहरी सहकारी बैंकों की प्रबंधकीय और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ‘मिशन सक्षम’ की शुरुआत की है.

Q13. स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित भारत के पहले निजी कक्षीय रॉकेट का क्या नाम है? 

  1. A) कलाम-100 
  2. B) अग्निबाण 
  3. C) विक्रम-1 
  4. D) ध्रुव-2 

उत्तर: C) विक्रम-1 

व्याख्या: विक्रम-1 भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट है जिसे हैदराबाद के अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित किया गया है.

Q14. 79वें कान (Cannes) अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के लिए किन दो मराठी फिल्मों का आधिकारिक चयन किया गया है? 

  1. A) सैराट और नटसम्राट 
  2. B) जीवदा द क्रिएचर और अप्रैल मई 99 
  3. C) कोर्ट और फैंड्री 
  4. D) किला और हरिश्चंद्राची फैक्ट्री 

उत्तर: B) जीवदा द क्रिएचर और अप्रैल मई 99 

व्याख्या: फ्रांस में आयोजित होने वाले कान फिल्म महोत्सव के ‘मार्चे डू फिल्म’ (Marché du Film) अनुभाग के लिए इन दो मराठी फिल्मों को चुना गया है.

Q15. कृषि निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) द्वारा नया बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा?

  1. A) पीलीभीत 
  2. B) वाराणसी 
  3. C) गोरखपुर 
  4. D) शाहजहांपुर 

उत्तर: A) पीलीभीत

 व्याख्या: APEDA द्वारा ₹15 करोड़ की लागत से पीलीभीत जिले में जैविक खेती और कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यह केंद्र स्थापित किया जाएगा.

Conclusion: 

दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए करेंट अफेयर्स की नियमित जानकारी होना सबसे बड़ा हथियार है। इस “02 May 2026 Current Affairs in Hindi” ब्लॉग पोस्ट में हमने राष्ट्रीय विकास, अंतरराष्ट्रीय समझौतों, रक्षा परीक्षणों और खेल जगत की सभी जरूरी जानकारियों को कवर किया है। अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए इन बिंदुओं का नियमित रिवीजन करते रहें!

Download 15 MCQ – 02 May 2026 Current Affairs in Hindi

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top