09 May 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों यदि आप किसी भी सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा (जैसे UPSC, SSC, Banking, Railways) की तैयारी कर रहे हैं, तो दैनिक करंट अफेयर्स पढ़ना बेहद जरूरी है। इस पोस्ट में हम आपके लिए “09 May 2026 Current Affairs in Hindi” को बहुत ही सरल भाषा और छोटे पैराग्राफ्स में लेकर आए हैं।

इस लेख में हमने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, विज्ञान और नियुक्तियों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरों को ‘टॉपिक-वाइज़’ (Topic Wise) में कवर किया है, ताकि आप कम समय में बेहतरीन तैयारी कर सकें।

09 May 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 09 May 2026 Current Affairs in Hindi

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या में वृद्धि – कुल  38 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की कुल संख्या को 34 से बढ़ाकर 38 (37 जज + 1 मुख्य न्यायाधीश) करने के लिए संशोधन विधेयक 2026 को मंजूरी दे दी है।

प्रमुख बिंदु : 

  • प्रस्ताव के अनुसार अब सुप्रीम कोर्ट में कुल 38 न्यायाधीश नियुक्त किए जा सकेंगे, जिनमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सहित 37 अन्य जज होंगे।
  • इससे पहले वर्ष 2019 में न्यायाधीशों की संख्या 31 से बढ़ाकर 34 की गई थी।
  • संविधान के अनुच्छेद 124(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या निर्धारित करने का अधिकार संसद को प्राप्त है।
  • इस बदलाव को लागू करने के लिए सरकार ‘सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956’ में संशोधन करेगी, जिसे संसद के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

जजों की संख्या बढ़ाने के कारण:

  • सर्वोच्च न्यायालय में 92 हजार से अधिक मामलों के लंबित होने के कारण न्यायिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।
  • संवैधानिक मामलों की सुनवाई के लिए नियमित संवैधानिक पीठों के गठन हेतु अतिरिक्त न्यायाधीशों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
  • अधिक न्यायाधीशों की नियुक्ति से मामलों के निपटारे की गति तेज होगी तथा न्यायिक कार्यप्रणाली अधिक कुशल बन सकेगी।

आप इसे भी पढ़ें : 08 May 2026 Current Affairs in Hindi

भारत का 18वां रेलवे ज़ोन – दक्षिण तटीय रेलवे

  • भारत का 18वां रेलवे ज़ोन ‘दक्षिण तट रेलवे’ (South Coast Railway – SCoR) होगा, जिसे केंद्र सरकार ने राजपत्र अधिसूचना जारी कर औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। 
  • यह नया रेलवे ज़ोन 1 जून 2026 से पूरी तरह कार्यरत हो जाएगा।

दक्षिण तट रेलवे की मुख्य विशेषताएँ :

  • इस रेलवे ज़ोन का मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थापित किया जाएगा।
  • इसके अंतर्गत विजयवाड़ा, गुंटूर, गुंतकल और विशाखापत्तनम— ये चार रेलवे मंडल शामिल होंगे।
  • यह ज़ोन मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के साथ-साथ तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में रेल नेटवर्क का संचालन और प्रबंधन करेगा।
  • इसके गठन का प्रमुख उद्देश्य तटीय इलाकों और बंदरगाहों के बीच माल एवं यात्री परिवहन को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाना है।
  • साथ ही, यह कदम आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत किए गए महत्वपूर्ण आश्वासनों को पूरा करने की दिशा में भी माना जा रहा है।

कपास उत्पादकता मिशन  

कपास उत्पादकता मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण कृषि पहल है, जिसका उद्देश्य देश में कपास की उपज बढ़ाना, गुणवत्ता में सुधार करना और कपास उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। यह मिशन किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी केंद्रित है।

मिशन के प्रमुख लक्ष्य (2026-27 से 2030-31)

  • वर्तमान में कपास की औसत उत्पादकता लगभग 440 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है, जिसे बढ़ाकर 755 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • सरकार ने वर्ष 2030-31 तक कपास उत्पादन को 498 लाख गांठों तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक गांठ का मानक वजन 170 किलोग्राम होगा।

बजट और कार्यक्षेत्र

  • इस मिशन के लिए कुल ₹5,659.22 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • प्रारंभिक चरण में इसे 14 राज्यों के 140 जिलों में लागू किया जाएगा।
  • योजना से लगभग 32 लाख कपास किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है।

प्रशस्त 2.0 (Prashast 2.0) ऐप लॉन्च

प्रशस्त 2.0 (Prashast 2.0) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा विकसित एक आधुनिक मोबाइल और वेब आधारित एप्लिकेशन है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की शुरुआती स्तर पर पहचान करना तथा समावेशी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

प्रशस्त 2.0 की प्रमुख विशेषताएँ 

  • इसका पूरा नाम “प्री-असेसमेंट होलिस्टिक स्क्रीनिंग टूल” (Pre-Assessment Holistic Screening Tool) है।
  • यह एप ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016’ (RPwD Act 2016) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की स्कूल स्तर पर पहचान करने में सहायता प्रदान करता है।

स्क्रीनिंग की दो-स्तरीय प्रक्रिया : 

  1. प्रारंभिक जांच:
    सामान्य शिक्षक कक्षा में विद्यार्थियों का अवलोकन कर प्रारंभिक स्क्रीनिंग करते हैं।
  2. विशेष मूल्यांकन:
    इसके बाद विशेष शिक्षक बच्चों की स्थिति की पुष्टि करते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण लाभ : 

  • ऐप जांच के आधार पर स्कूल स्तर की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करता है।
  • यह रिपोर्ट आगे दिव्यांगता प्रमाणन, यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उपयोगी होती है।

नागालैंड का नया स्वास्थ्य मिशन100 दिवसीय आयुष्मान मिशन

नागालैंड सरकार ने छात्रों और युवाओं तक स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से ‘100 दिवसीय आयुष्मान छात्र कवरेज मिशन’ की शुरुआत की है। 

इस अभियान के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ तथा ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ के अंतर्गत शामिल किया जा रहा है।

मिशन की प्रमुख विशेषताएँ: 

  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों और युवाओं को बेहतर एवं व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
  • अभियान का संचालन नागालैंड हेल्थ प्रोटेक्शन सोसायटी और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।
  • छात्रों के पंजीकरण और आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
  • यह पहल स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाने पर केंद्रित है

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 09 May 2026 Current Affairs in Hindi

दुनिया का शीर्ष प्रेषण (Remittance) प्राप्तकर्ता – भारत 

भारत दुनिया में सबसे अधिक प्रेषण (Remittance) प्राप्त करने वाला देश बना हुआ है। International Organization for Migration की विश्व प्रवासन रिपोर्ट के अनुसार, भारत को वर्ष 2024 में 137 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की रिकॉर्ड राशि प्राप्त हुई, जो लगभग 11.5 लाख करोड़ रुपये के बराबर है।

वैश्विक प्रेषण प्राप्त करने वाले प्रमुख देश

  1. भारत 
  2. मेक्सिको 
  3. फिलीपींस 
  4. फ्रांस 
  5. पाकिस्तान 

भारत से जुड़े प्रमुख तथ्य : 

  • भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है, जिसमें 3 करोड़ से अधिक भारतीय विदेशों में कार्यरत हैं। इनमें बड़ी संख्या अमेरिका, खाड़ी देशों और यूरोप में काम करती है।
  • डिजिटल भुगतान प्रणाली, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर और कुशल भारतीय पेशेवरों की बढ़ती भागीदारी ने प्रेषण में लगातार वृद्धि को बढ़ावा दिया है।
  • भारत वर्ष 2010 से लगातार वैश्विक प्रेषण प्राप्ति में पहले स्थान पर बना हुआ है।
  • विदेशों से आने वाली यह राशि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

एआई बेसिक एक्ट (AI Basic Act) – दक्षिण कोरिया

  • एआई बेसिक एक्ट (AI Basic Act) कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक के विकास, नवाचार और सुरक्षा के बीच संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया गया एक व्यापक कानूनी ढांचा है। 
  • दक्षिण कोरिया ने इसे जनवरी 2026 में लागू किया। 
  • यूरोपीय संघ के ‘ईयू एआई अधिनियम’ के बाद यह दुनिया का दूसरा प्रमुख एआई कानून माना जा रहा है।

एआई बेसिक एक्ट की प्रमुख विशेषताएँ: 

मुख्य उद्देश्य : 

  • इस कानून का लक्ष्य एआई तकनीक के विकास को प्रोत्साहित करना, जनविश्वास बनाए रखना और देश की तकनीकी प्रतिस्पर्धा को मजबूत करना है।
  • यह एआई प्रणाली के पूरे जीवनचक्र— अनुसंधान, विकास, परीक्षण और तैनाती— को विनियमित करने पर केंद्रित है।

सुरक्षा और नियमन : 

  • कानून के तहत एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए आवश्यक मानक तय किए गए हैं।
  • इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एआई तकनीक समाज, गोपनीयता और मानव अधिकारों के लिए जोखिम न बने।

नवाचार को बढ़ावा : 

  • सरकार का उद्देश्य एआई उद्योग में निवेश और नवाचार को प्रोत्साहित करना है, ताकि दक्षिण कोरिया वैश्विक एआई क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रख सके

अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (IBCA) सम्मेलन – नई दिल्ली  

  • भारत 1-2 जून 2026 को नई दिल्ली में पहले अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है।
  •  इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर में बड़ी बिल्ली प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण को मजबूत करना तथा उनके अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरों को कम करना है।

शिखर सम्मेलन की प्रमुख बातें: 

  • सम्मेलन की थीम “बड़ी बिल्लियों को बचाओ, मानवता को बचाओ, पारिस्थितिकी तंत्र को बचाओ” रखी गई है।
  • पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, इसमें 95 देशों से आए प्रतिनिधियों सहित 400 से अधिक वैज्ञानिक, नीति विशेषज्ञ और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।
  • सम्मेलन के दौरान बड़ी बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक वैश्विक घोषणापत्र ‘दिल्ली घोषणा’ को अपनाए जाने की संभावना है।
  • बिग कैट एलायंस मुख्य रूप से सात प्रमुख बड़ी बिल्ली प्रजातियों— बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा— के संरक्षण पर केंद्रित है।
  • यह सम्मेलन वैश्विक स्तर पर वन्यजीव संरक्षण सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नियुक्तियां और पुरस्कार – 09 May 2026 Current Affairs in Hindi

CBFC के नए अध्यक्ष – शशि शेखर वेम्पति

  • भारत सरकार ने मई 2026 में शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
  • वे पदभार संभालने की तिथि से अगले तीन वर्षों तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

प्रमुख तथ्य : 

  • शशि शेखर वेम्पति ने इस पद पर प्रसून जोशी का स्थान लिया है।
  • वेम्पति इससे पहले प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • पूर्व CBFC अध्यक्ष प्रसून जोशी को केंद्र सरकार ने अब प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • यह नियुक्ति सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

आप इसे भी पढ़ें :  07 May 2026 Current Affairs in Hindi

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री – सी. जोसेफ विजय

  • सी. जोसेफ विजय (पार्टी- तमिलगा विट्री कज़गम) ने मई 2026 में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
  • टीवीके (TVK) प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है और वह राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के नए अध्यक्ष – कुमार मंगलम बिड़ला 

कुमार मंगलम बिड़ला को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का नया गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के नए गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) ने 5 मई 2026 को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कंपनी के नेतृत्व ढांचे में हुए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रमुख परिवर्तन :

  • अध्यक्ष (Chairman) का दायित्व अब कुमार मंगलम बिड़ला संभालेंगे।
  • पूर्व अध्यक्ष Ravinder Takkar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • रविंदर टक्कर को अब गैर-कार्यकारी उपाध्यक्ष (Non-Executive Vice-Chairman) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • यह बदलाव कंपनी के प्रबंधन और रणनीतिक दिशा को मजबूत करने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

 विज्ञान, रक्षा और प्रौद्योगिकी – 09 May 2026 Current Affairs in Hindi

पहला एआई संचालित डेटा सेंटर सैटेलाइट –  पाथफाइंडर (Pathfinder)

पाथफाइंडर (Pathfinder) भारत का पहला एआई-आधारित कक्षीय डेटा सेंटर (Orbital Data Center) उपग्रह होगा, जिसे भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप Pixxel और एआई कंपनी Sarvam AI मिलकर विकसित कर रहे हैं। लगभग 200 किलोग्राम श्रेणी वाले इस उपग्रह को वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में प्रक्षेपित किए जाने की योजना है।

पाथफाइंडर सैटेलाइट की प्रमुख विशेषताएँ : 

  • इस उपग्रह में उन्नत ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPU) लगाए जाएंगे, जिससे यह अंतरिक्ष में ही डेटा का विश्लेषण और एआई मॉडल का प्रशिक्षण कर सकेगा।
  • पारंपरिक उपग्रहों की तरह केवल डेटा पृथ्वी पर भेजने के बजाय, यह रियल-टाइम एआई प्रोसेसिंग करने में सक्षम होगा।
  • अंतरिक्ष और कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक के संयोजन का यह एक अनोखा प्रयास माना जा रहा है, जिसमें अंतरिक्ष के चुनौतीपूर्ण वातावरण में एआई आधारित निर्णय लिए जाएंगे।
  • परियोजना में पिक्सेल उपग्रह के डिजाइन, निर्माण, लॉन्च और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि सर्वम एआई ऑन-बोर्ड एआई प्रशिक्षण और भाषा मॉडल विकसित करेगा।
  • यह उपग्रह डॉन-डस्क सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट में कार्य करेगा, जिससे इसे लगातार और पर्याप्त सौर ऊर्जा प्राप्त होती रहेगी।

IIT मद्रास का अंतरराष्ट्रीय केंद्र – मेनलों पार्क 

  • IIT मद्रास (Indian Institute of Technology Madras) ने अमेरिका के Menlo Park में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल रिसर्च सेंटर स्थापित किया है। 
  • सिलिकॉन वैली के निकट स्थित यह केंद्र भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए वैश्विक स्तर पर विस्तार का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

केंद्र की प्रमुख विशेषताएँ: 

  • इस रिसर्च सेंटर का उद्देश्य भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार, अंतरराष्ट्रीय निवेश, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और वैश्विक नेटवर्क से जोड़ना है।
  • इस परियोजना को लगभग 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश से विकसित किया जाएगा, जिसमें फाउंडेशन की ओर से 4.5 मिलियन डॉलर का ग्रीनफील्ड निवेश शामिल है।
  • यह पहल ‘IIT मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन’ के अंतर्गत शुरू की गई है।
  • केंद्र का औपचारिक उद्घाटन 24 अप्रैल को किया गया, जबकि इसकी घोषणा SelectUSA Investment Summit में की गई थी।

ब्रेन कंप्यूटर इंटरफ़ेस सम्मेलन – नई दिल्ली  

नई दिल्ली में ‘ब्रेन कंप्यूटर इंटरफ़ेस’ विषय पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन हमारे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने किया।

हालिया सम्मेलन से जुड़े प्रमुख तथ्य : 

हाल ही में नई दिल्ली में “ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI): न्यूरोलॉजिकल सीमाओं का विस्तार और इसके रणनीतिक प्रभाव” विषय पर एक उच्चस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

  • इस कार्यक्रम का आयोजन Headquarters Integrated Defence Staff और Centre for Joint Warfare Studies ने संयुक्त रूप से किया।
  • कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया।
  • चर्चा का मुख्य केंद्र भविष्य की रक्षा प्रणालियाँ, राष्ट्रीय सुरक्षा और केवल मस्तिष्क संकेतों के माध्यम से हथियारों एवं उपकरणों के संचालन जैसी उभरती तकनीकों पर रहा।

विश्व रेड क्रॉस दिवस: 8 मई

  • हर साल की तरह इस बार भी 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। 
  • इस साल 2026 की थीम “मानवता में एकता” (United in Humanity) रखी गई थी।

टॉप 15 MCQ – 09 May 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. मई 2026 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A) प्रसून जोशी

B) अनुराग ठाकुर

C) शशि शेखर वेम्पति

D) रवि के

उत्तर: C) शशि शेखर वेम्पति

Q2. हाल ही में भारत का 18वां रेलवे ज़ोन कौन सा बना है?

A) दक्षिण मध्य रेलवे

B) दक्षिण तटीय रेलवे

C) पूर्वी तटीय रेलवे

D) कोंकण रेलवे

उत्तर: B) दक्षिण तटीय रेलवे

Q3. विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026 के अनुसार वर्ष 2024 में दुनिया का शीर्ष प्रेषण (Remittance) प्राप्तकर्ता देश कौन सा है?

A) मेक्सिको

B) चीन

C) फिलीपींस

D) भारत

उत्तर: D) भारत

Q4. मई 2026 में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद, सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की कुल संख्या कितनी हो जाएगी?

A) 33

B) 34

C) 37

D) 38

उत्तर: D) 38

Q5. 1 से 2 जून 2026 को पहले अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा शहर करेगा? A) नई दिल्ली

B) बेंगलुरु

C) भोपाल

D) जयपुर

उत्तर: A) नई दिल्ली

Q6. IIT मद्रास ने अमेरिका के किस शहर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र खोला है?

A) न्यूयॉर्क

B) मेनलो पार्क (कैलिफोर्निया)

C) वाशिंगटन डीसी

D) सिएटल

उत्तर: B) मेनलो पार्क (कैलिफोर्निया)

Q7. स्कूली बच्चों में 21 प्रकार की विकलांगताओं को शीघ्र पहचानने के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा ऐप लॉन्च किया है?

A) पापा पगली

B) दिव्यांग सारथी

C) प्रशस्त 2.0

D) समर्थ 2.0

उत्तर: C) प्रशस्त 2.0

Q8. भारत के पहले AI संचालित ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट ‘पाथफाइंडर’ (Pathfinder) को पिक्सेल (Pixxel) के साथ मिलकर कौन सी कंपनी विकसित कर रही है?

A) इसरो (ISRO)

B) सर्वम एआई (Sarvam AI)

C) अग्निकुल (AgniKul)

D) स्पेसएक्स (SpaceX)

उत्तर: B) सर्वम एआई (Sarvam AI)

Q9. मई 2026 में कपास उत्पादकता मिशन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितनी राशि की मंजूरी दी है?

A) 4500.50 करोड़ रुपये

B) 5000.00 करोड़ रुपये

C) 5659.22 करोड़ रुपये

D) 6000.00 करोड़ रुपये

उत्तर: C) 5659.22 करोड़ रुपये

Q10. भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत ‘ब्रिक्स एंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप’ की दूसरी बैठक कहाँ आयोजित हुई है?

A) तिरुवनंतपुरम (केरल)

B) नई दिल्ली

C) मुंबई (महाराष्ट्र)

D) चेन्नई (तमिलनाडु)

उत्तर: A) तिरुवनंतपुरम (केरल)

Q11. मई 2026 में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) लिमिटेड का नया गैर-कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A) रविंद्र टक्कर

B) मुकेश अंबानी

C) सुनील भारती मित्तल

D) कुमार मंगलम बिड़ला

उत्तर: D) कुमार मंगलम बिड़ला

Q12. किस राज्य सरकार ने युवाओं और छात्रों के लिए 100 दिन का ‘आयुष्मान छात्र कवरेज मिशन’ शुरू किया है?

A) केरल

B) गुजरात

C) नागालैंड

D) असम

उत्तर: C) नागालैंड

Q13. नई दिल्ली में आयोजित ‘ब्रेन कंप्यूटर इंटरफ़ेस’ सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?

A) राजनाथ सिंह

B) डॉ. समीर वी कामत

C) जनरल अनिल चौहान

D) डॉ. एस सोमनाथ

उत्तर: C) जनरल अनिल चौहान

Q14. विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 कब मनाया गया?

A) 5 मई

B) 6 मई

C) 7 मई

D) 8 मई

उत्तर: D) 8 मई

Q15. पहला ‘एआई बेसिक एक्ट’ (AI Basic Act) लागू करने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बन गया है?

A) अमेरिका

B) दक्षिण कोरिया

C) भारत

D) जापान

उत्तर: B) दक्षिण कोरिया

आप इसे भी पढ़ें : Bharat ki Avasthiti aur Vistar

निष्कर्ष (Conclusion) : 

दोस्तों करेंट अफेयर्स किसी भी परीक्षा की रीढ़ होते हैं। आज के “09 May 2026 Current Affairs in Hindi” के इस अंक में हमने राष्ट्रीय नियुक्तियों, तकनीकी विकास, और अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलू कवर किए हैं। रोज़ाना ऐसे ही छोटे पैराग्राफ्स और पॉइंट्स में करेंट अफेयर्स पढ़ने से आपका रिवीज़न आसान हो जाएगा। अपनी तैयारी को और मजबूत करने के लिए इन पॉइंट्स को अपने नोट्स में जरूर शामिल करें।

Download Top 15 MCQ Pdf Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top