10 July 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी छात्रों के लिए प्रतिदिन के करंट अफेयर्स का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपके लिए “10 July 2026 Current Affairs in Hindi” लेकर आए हैं। यहाँ आपको सरल भाषा में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्यों की महत्वपूर्ण योजनाओं और नवीनतम नियुक्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिलेगी।

Table of Contents

10 July 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 10 July 2026 Current Affairs in Hindi

अमित गर्ग बने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नए निदेशक

  • केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का नया निदेशक नियुक्त किया है। 
  • उन्होंने 6 जुलाई 2026 को पदभार ग्रहण किया और वे 31 अक्टूबर 2027 तक, अर्थात अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि तक, इस पद पर कार्य करेंगे। 

NCRB के बारे में : 

  • NCRB का पूरा नाम – National Crime Records Bureau(राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ) 
  • NCRB का गठन -:  11 मार्च 1986 
  •  मुख्यालय – :  नई दिल्ली 

आलोक कुमार मित्तल बने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) के नए महानिदेशक 

  • केंद्र सरकार ने हरियाणा कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार मित्तल को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया है। 
  • उनका कार्यकाल 30 जून 2029 तक, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक रहेगा। 

 पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) के बारे में : 

  •  इस संगठन की स्थापना 1970 में हुई थी।
  • पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली प्रमुख संस्था है। 
  • यह देश के पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, अनुसंधान-आधारित नीतियों के विकास, प्रशिक्षण सुधार तथा पुलिस व्यवस्था में संस्थागत सुधारों को बढ़ावा देने का कार्य करती है। 

आप इसे भी पढ़ें : 09 July 2026 Current Affairs in Hindi

मिजोरम विश्वविद्यालय का प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय बना देश का 21वां जैव विविधता भंडारगृह

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के तहत मिजोरम विश्वविद्यालय (आइजोल) के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को देश का 21वां नामित जैव विविधता भंडारगृह (Designated Repository) घोषित किया है।
  • यह संग्रहालय इंडो-बर्मा जैव विविधता हॉटस्पॉट में पाए जाने वाले दुर्लभ पौधों, जीव-जंतुओं और अन्य जैविक नमूनों के प्रमाणित संरक्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही, यह जैव विविधता से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रलेखन और संरक्षण गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा।

केंद्र सरकार करेगी नई सहकारी जीवन बीमा कंपनी की स्थापना

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 6 जुलाई 2026 को सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर देश में एक स्वतंत्र सहकारी जीवन बीमा कंपनी स्थापित करने की घोषणा की।

यह नई बीमा कंपनी ‘भारत टैक्सी’ के सहकारी मॉडल पर संचालित होगी, जिसमें आम नागरिक और सहकारी संस्थाएं स्वयं इसके प्रमोटर और शेयरधारक बनेंगे। इसका उद्देश्य बीमा सेवाओं को अधिक सहभागी और जनकेंद्रित बनाना है।

प्रमुख बिंदु : 

  • सहकारी मॉडल पर आधारित पहल: नई कंपनी का ढांचा IFFCO-Tokio जैसे सफल सहकारी मॉडल से प्रेरित होगा और इसका विशेष फोकस ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्रों में जीवन बीमा सेवाओं का विस्तार करना रहेगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान: इस पहल के माध्यम से किसानों, ग्रामीण परिवारों और सहकारी संस्थाओं तक सुलभ एवं किफायती बीमा सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • ‘भारत टैक्सी’ का विस्तार: सरकार सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ परियोजना का भी तेजी से विस्तार कर रही है। अगले दो वर्षों में इसे देश के 500 शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 10 July 2026 Current Affairs in Hindi

पीएम नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया गया है।
  • इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी, पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  •  यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई ऊंचाई देने में उनके योगदान की मान्यता है।

इंडोनेशिया के बारे में एक झलक : 

  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति – प्रबोवो सुबियांतो 
  • राजधानी – जकार्ता 
  • मुद्रा – इंडोनेशियाई रुपिया 
  • अर्थव्यवस्था-: इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह G-20 समूह का एकमात्र दक्षिण-पूर्व एशियाई सदस्य देश है।
  • जैव विविधता-: ब्राजील के बाद इंडोनेशिया को विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जैव विविधता वाला देश माना जाता है। यहां सुमात्रा बाघ, ओरंगुटान और कोमोडो ड्रैगन जैसे दुर्लभ जीव पाए जाते हैं।

भारतीय सेना को UN मेडल 

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन के तहत तैनात भारतीय सेना के 651 जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिष्ठित ‘यूनाइटेड नेशन मेडल’ से सम्मानित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र पदक (UN Medal) : 

  • संयुक्त राष्ट्र पदक (United Nations Medal) एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) द्वारा विभिन्न देशों के सैन्य और पुलिस कर्मियों को प्रदान किया जाता है। 
  • यह पदक उन शांति सैनिकों को दिया जाता है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना, मानवीय सहायता, संघर्ष क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और आपदा राहत अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

चीन ने परमाणु पनडुब्बी से JL-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

चीन ने अपनी सामरिक सैन्य क्षमता को मजबूत करते हुए 6 जुलाई 2026 को दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी से JL-3 (JuLang-3) इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण चीन की बढ़ती परमाणु क्षमता और नौसैनिक शक्ति का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

JL-3 मिसाइल परीक्षण की प्रमुख बातें : 

  • मिसाइल क्षमता: JL-3 एक लंबी दूरी की पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) है, जिसकी अनुमानित मारक क्षमता लगभग 10,000 से 14,000 किलोमीटर तक बताई जाती है। परीक्षण के दौरान इसमें वास्तविक हथियार की जगह एक डमी वॉरहेड का उपयोग किया गया।
  • परमाणु त्रय क्षमता में वृद्धि: इस परीक्षण से चीन की न्यूक्लियर ट्रायड (थल, वायु और समुद्री परमाणु क्षमता) को और मजबूती मिलने का संकेत मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार, JL-3 से लैस पनडुब्बियां समुद्र में छिपकर लंबी दूरी के रणनीतिक हमले करने में सक्षम हो सकती हैं।
  • वैश्विक प्रभाव: इस परीक्षण ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के कई देशों का ध्यान आकर्षित किया है। रक्षा विशेषज्ञ इसे चीन की सैन्य आधुनिकीकरण नीति और क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने के प्रयास के रूप में देख रहे हैं।
  • चीन का पक्ष: चीन के रक्षा और विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह परीक्षण नियमित वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों का हिस्सा है और इसका उद्देश्य किसी विशेष देश को निशाना बनाना नहीं है।
  • रणनीतिक महत्व : JL-3 मिसाइल परीक्षण चीन की नौसैनिक परमाणु क्षमता में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। यह कदम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सुरक्षा संतुलन और वैश्विक परमाणु रणनीति पर प्रभाव डाल सकता है।

योजनाएं – 10 July 2026 Current Affairs in Hindi

गुजरात में बनेंगे राज्य के पहले हवा से भरे रबर बांध

गुजरात सरकार जल संरक्षण और बाढ़ नियंत्रण को मजबूत करने के लिए दक्षिण कोरिया की आधुनिक ‘रबर ब्लैडर’ (Rubber Bladder) तकनीक का उपयोग कर रही है। इसके तहत राज्य में पहली बार दो इन्फ्लेटेबल रबर बांध बनाए जा रहे हैं। ये बांध छोटा उदयपुर की हेरन नदी और तापी जिले की अंबिका नदी पर निर्मित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल लागत लगभग ₹162 करोड़ है।

रबर बांध परियोजनाओं की प्रमुख विशेषताएं : 

  • तकनीक का उपयोग: इन बांधों में हवा से भरे मजबूत रबर ब्लैडर लगाए जाएंगे। सामान्य समय में इनमें हवा भरकर पानी का भंडारण किया जाएगा, जबकि अत्यधिक बारिश या बाढ़ की स्थिति में हवा निकालकर अतिरिक्त पानी और गाद को आसानी से बाहर निकाला जा सकेगा।
  • लाभ: इस तकनीक से बाढ़ के खतरे को कम करने, जल संरक्षण बढ़ाने और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

राजवासना रबर बांध, छोटा उदयपुर : 

  • यह बांध हेरन नदी पर बनाया जा रहा है।
  • परियोजना की अनुमानित लागत ₹82.97 करोड़ है।
  • इसका लगभग 75% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
  • बांध की लंबाई करीब 180 मीटर और ऊंचाई 3.5 मीटर होगी।
  • इससे लगभग 3.5 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCM) अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होगी।
  • इस परियोजना से आसपास के 25 गांवों के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पाठकवाड़ी रबर बांध, तापी जिला : 

  • यह बांध अंबिका नदी पर बनाया जा रहा है।
  • इसकी लागत लगभग ₹79.13 करोड़ निर्धारित की गई है।
  • परियोजना का लगभग 90% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
  • इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद गुजरात में जल प्रबंधन, सिंचाई सुविधा और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में चाय बागान श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना शुरू

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, डुआर्स और तराई क्षेत्रों में कार्यरत लगभग 3 लाख चाय बागान श्रमिकों के कल्याण के लिए ‘प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना’ (PMCSPY) लागू करने को मंजूरी दी है। 
  • इस योजना के लिए सरकार ने ₹313.30 करोड़ के विशेष पैकेज का प्रावधान किया है।
  • इस पहल का उद्देश्य चाय श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।

केरल सरकार की दक्षायनी योजना: SC/ST महिलाओं के लिए स्वरोजगार सहायता पहल

केरल सरकार द्वारा शुरू की गई दक्षायनी योजना (Dakshayani Scheme) अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित एक महत्वपूर्ण स्वरोजगार और उद्यमिता विकास योजना है।

इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नए व्यवसाय शुरू करने या पहले से चल रहे उद्यमों को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता और सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसका लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

योजना से जुड़े प्रमुख तथ्य : 

  • लाभार्थी: यह योजना मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिलाओं के लिए लागू की गई है।
  • उद्देश्य: महिलाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने, आय के नए स्रोत विकसित करने और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में सहायता देना।
  • विशेषता: योजना के तहत व्यवसाय शुरू करने या विस्तार करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर उद्यमी बन सकें।
  • नामकरण: इस योजना का नाम केरल की प्रसिद्ध सामाजिक सुधारक और संविधान सभा की सदस्य दक्षायनी वेलायुधन के सम्मान में रखा गया है।

आप इसे भी पढ़ें : 08 July 2026 Current Affairs in Hindi

हरियाणा के ‘सिरसा किन्नू’ को मिला पहला कृषि GI टैग

हरियाणा के सिरसा जिले में उत्पादित किन्नू को राज्य का पहला विशिष्ट कृषि/बागवानी उत्पाद भौगोलिक संकेत (GI Tag) प्राप्त हुआ है। चेन्नई स्थित GI रजिस्ट्री द्वारा मिली इस मान्यता से सिरसा किन्नू को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी।

सिरसा किन्नू की प्रमुख विशेषताएं : 

  • विशिष्ट स्वाद और गुणवत्ता: सिरसा किन्नू अपने अन्य क्षेत्रों में उगाए जाने वाले किन्नू की तुलना में अधिक मीठा, रसदार और बड़े आकार का होता है, जो इसे खास बनाता है।
  • भौगोलिक परिस्थितियों का योगदान: सिरसा क्षेत्र की रेतीली दोमट मिट्टी, अर्ध-शुष्क जलवायु और आधुनिक इंडो-इजराइल कृषि तकनीकों के उपयोग ने इसकी गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाया है।
  • कानूनी संरक्षण: GI टैग मिलने से सिरसा किन्नू को आधिकारिक पहचान और कानूनी सुरक्षा प्राप्त होगी। इससे इसकी नकल पर रोक लगेगी और किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी।

असम की जापानी माचा चाय

  • व्यावसायिक रूप से जापानी शैली की ‘माचा चाय’ (Matcha Tea) का उत्पादन करने वाला असम भारत का पहला राज्य बन गया है। 
  • इसका उत्पादन ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले में शुरू हुआ है।

पुरस्कार, निधन – 10 July 2026 Current Affairs in Hindi

जामीर नाज़िर ने जीता 2026 कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज

  • त्रिनिदाद के लेखक जामीर नाज़िर (Jamir Nazir) को उनकी चर्चित कहानी ‘द सर्पेंट इन द ग्रोव’ (The Serpent in the Grove) के लिए वर्ष 2026 के कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज का समग्र विजेता (Overall Winner) चुना गया है।
  • इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत जामीर नाज़िर को £5,000 (लगभग ₹6.23 लाख) की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
  •  उनकी कहानी को उत्कृष्ट लेखन, प्रभावशाली कथानक और रचनात्मक प्रस्तुति के लिए यह सम्मान मिला है।

कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज: अप्रकाशित लघु कथाओं का प्रतिष्ठित सम्मान

कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज (Commonwealth Short Story Prize) राष्ट्रमंडल देशों के लेखकों को दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार है। इसका उद्देश्य उभरते हुए कहानीकारों को वैश्विक मंच प्रदान करना और उत्कृष्ट लघु कथा लेखन को प्रोत्साहित करना है।

यह पुरस्कार कॉमनवेल्थ फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष प्रदान किया जाता है। इसमें 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लेखक अपनी अप्रकाशित लघु कथाओं के लिए भाग ले सकते हैं।

प्रमुख विशेषताएं:

  • पात्रता: कॉमनवेल्थ देशों के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लेखक।
  • कहानी की लंबाई: लघु कथा सामान्यतः 2,000 से 5,000 शब्दों के बीच होनी चाहिए।
  • उद्देश्य: नई साहित्यिक प्रतिभाओं को पहचान देना और विभिन्न संस्कृतियों की कहानियों को अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक पहुंचाना।

ब्रिज मैन ऑफ इंडिया का निधन

  •  भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और ‘ब्रिज मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर डॉ. गिरीश भारद्वाज का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  • उन्हें दूरदराज के इलाकों में 140 से अधिक कम लागत वाले सस्पेंशन पुल बनाने के लिए जाना जाता था और 2017 में उन्हें पद्मश्री भी मिला था।

अन्य अपडेट – 10 July 2026 Current Affairs in Hindi

मध्य प्रदेश में तीसरा राष्ट्रीय ‘पशुजन्य युद्ध अभ्यास’ आयोजित

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के खारी गाँव में 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक तीसरे राष्ट्रीय स्तर के ‘पशुजन्य युद्ध अभ्यास’ (PYA) का सफल आयोजन किया गया। यह 5 दिवसीय मॉक ड्रिल राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन (One Health Mission) के अंतर्गत आयोजित की गई थी।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों और वन्यजीवों में फैलने वाली जूनोटिक बीमारियों (Zoonotic Diseases), जैसे इन्फ्लूएंजा A-H1N1, से निपटने के लिए देश की आपातकालीन तैयारियों का मूल्यांकन करना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

अभ्यास की प्रमुख बातें:

  • उद्देश्य: जूनोटिक रोगों के प्रकोप की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को परखना।
  • भागीदारी: इस अभ्यास में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) तथा राज्य और जिला प्रशासन ने भाग लिया।
  • महत्व: इस मॉक ड्रिल के माध्यम से स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा और प्रशासनिक एजेंसियों के बीच संयुक्त कार्रवाई की क्षमता को मजबूत किया गया।

टॉप 15 MCQ – 10 July 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1: हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) राकेश अग्रवाल

B) महेश दीक्षित

C) अमित गर्ग

D) पराग जैन

उत्तर: C) अमित गर्ग

प्रश्न 2: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित होने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन बन गए हैं?

A) मनमोहन सिंह

B) नरेंद्र मोदी

C) अटल बिहारी वाजपेयी

D) इंदिरा गांधी

उत्तर: B) नरेंद्र मोदी

प्रश्न 3: किस राज्य ने दक्षिण कोरिया की उन्नत तकनीक का उपयोग करके अपने पहले हवा से भरे रबर बांधों (Air-filled rubber dams) का निर्माण शुरू कर दिया है?

A) महाराष्ट्र

B) गुजरात

C) कर्नाटक

D) तमिलनाडु

उत्तर: B) गुजरात

प्रश्न 4: हाल ही में भारत का 21वां नामित ‘जैव विविधता भंडारगृह’ (Biodiversity Repository) किस राज्य के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को घोषित किया गया है?

A) मिजोरम

B) असम

C) नागालैंड

D) मणिपुर

उत्तर: A) मिजोरम

प्रश्न 5: चाय बागान मजदूरों के लिए ₹313.30 करोड़ की ‘प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना’ को किस राज्य सरकार ने मंजूरी दी है?

A) असम

B) केरल

C) पश्चिम बंगाल

D) तमिलनाडु

उत्तर: C) पश्चिम बंगाल

प्रश्न 6: SC और ST महिलाओं को उद्यमशीलता के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए ‘दक्षायनी योजना’ किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?

A) केरल

B) तेलंगाना

C) आंध्र प्रदेश

D) ओडिशा

उत्तर: A) केरल

प्रश्न 7: राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन के तहत तीसरे राष्ट्रीय स्तर के मॉक ड्रिल ‘पशुजन्य युद्ध अभ्यास’ का सफल आयोजन कहाँ किया गया?

A) जयपुर, राजस्थान

B) विदिशा, मध्य प्रदेश

C) पटना, बिहार

D) लखनऊ, उत्तर प्रदेश

उत्तर: B) विदिशा, मध्य प्रदेश

प्रश्न 8: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किस मॉडल की तर्ज पर सहकारिता क्षेत्र में एक नई सहकारी जीवन बीमा कंपनी स्थापित करने की घोषणा की है?

A) भारत सेवा

B) भारत स्वास्थ्य

C) भारत टैक्सी

D) भारत किसान

उत्तर: C) भारत टैक्सी

प्रश्न 9: पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) विवेक चतुर्वेदी

B) रवि अग्रवाल

C) आलोक कुमार मित्तल

D) राजकुमार गोयल

उत्तर: C) आलोक कुमार मित्तल

प्रश्न 10: ‘सिरसा किन्नू’ को किस राज्य का पहला स्वतंत्र और विशेष कृषि/बागवानी भौगोलिक संकेत (GI Tag) प्रदान किया गया है?

A) पंजाब

B) हरियाणा

C) राजस्थान

D) हिमाचल प्रदेश

उत्तर: B) हरियाणा

प्रश्न 11: ‘ब्रिज मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर किस प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता का हाल ही में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

A) डॉ. गिरीश भारद्वाज

B) जामीर नाज़िर

C) अमित गर्ग

D) डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय

उत्तर: A) डॉ. गिरीश भारद्वाज

प्रश्न 12: संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षा मिशन के तहत किस देश में तैनात भारतीय सेना के 651 जवानों को प्रतिष्ठित ‘यूनाइटेड नेशन मेडल’ से सम्मानित किया गया है?

A) सूडान

B) सोमालिया

C) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)

D) माली

उत्तर: C) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)

प्रश्न 13: हाल ही में किस देश की नौसेना ने अपनी परमाणु पनडुब्बी से ‘JL-3’ (जुलांग-3) इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

A) रूस

B) उत्तर कोरिया

C) चीन

D) अमेरिका

उत्तर: C) चीन

प्रश्न 14: अपनी कहानी ‘द सर्पेंट इन द ग्रोफ’ (The Serpent in the Groff) के लिए 2026 के प्रतिष्ठित ‘कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज’ से किसे सम्मानित किया गया है?

A) जामीर नाज़िर

B) हेमंत विश्व शर्मा

C) डॉ. तीजन बाई

D) वैभव सूर्यवंशी

उत्तर: A) जामीर नाज़िर

प्रश्न 15: भारत में व्यावसायिक रूप से जापानी शैली की ‘माचा चाय’ (Matcha Tea) का उत्पादन करने वाला पहला राज्य कौन सा बन गया है?

A) सिक्किम

B) पश्चिम बंगाल

C) असम

D) मेघालय

उत्तर: C) असम

आप इसे भी पढ़ें :  07 July 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion : 

दोस्तों हम आशा करते हैं, कि “10 July 2026 Current Affairs in Hindi” का यह विषय-वार (Topic-wise) पोस्ट आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहद मददगार साबित होगा। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं, योजनाओं और नियुक्तियों का नियमित रूप से रिवीजन अवश्य करें।

Download Top 15 MCQ Pdf Click Here

5 FAQs – 10 July 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Ans. हाल ही में केंद्र सरकार ने अमित गर्ग को NCRB का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

Q2. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को किस देश ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है?

Ans. इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया है।

Q3. ‘सिरसा किन्नू’ जिसे हाल ही में विशेष GI टैग मिला है, किस राज्य से संबंधित है?

Ans. सिरसा किन्नू हरियाणा राज्य का पहला स्वतंत्र कृषि/बागवानी उत्पाद है जिसे GI टैग मिला है।

1 thought on “10 July 2026 Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top