17 June 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे SSC, UPSC, Railway, BPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस पोस्ट में हम आपके लिए “17 June 2026 Current Affairs in Hindi” का विस्तृत और विषयवार (topic-wise) विश्लेषण लेकर आए हैं।

Table of Contents

17 June 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 17 June 2026 Current Affairs in Hindi

रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा – 17 June 2026 Current Affairs in Hindi

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख 

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का 31वां प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। वह 30 जून 2026 को सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे और इस पद पर वर्तमान प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे। 

प्रमुख बिंदु:

  • नई नियुक्ति: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के 31वें प्रमुख होंगे।
  • कार्यभार ग्रहण: वे 30 जून 2026 से आधिकारिक रूप से पद संभालेंगे।
  • उत्तराधिकारी: वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे।
  • कार्यकाल: उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।

DRDO ने सफलतापूर्वक किया मल्टी-लेयर्ड BMD सिस्टम का परीक्षण 

 भारत ने मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। अमेरिका, रूस, चीन और इजरायल के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • सफल परीक्षण: 10 और 11 जून को लगातार तीन उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।
  • रक्षा क्षमता: यह अत्याधुनिक इंटरसेप्टर प्रणाली 2,000 से 5,000 किलोमीटर की दूरी से दागी गई शत्रु बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य हवाई खतरों का पता लगाकर उन्हें उड़ान के दौरान ही निष्क्रिय करने में सक्षम है।
  • प्रमुख मिसाइलें: परीक्षण के दौरान विशेष रूप से AD-1 और AD-2 इंटरसेप्टर मिसाइलों की क्षमताओं का सफल प्रदर्शन किया गया।
  • रणनीतिक महत्व: इस उपलब्धि से भारत की सामरिक सुरक्षा और स्वदेशी रक्षा तकनीक को नई मजबूती मिली है।

आप इसे भी पढ़ें : 16 June 2026 Current Affairs in Hindi

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बने NSCS के नए सैन्य सलाहकार 

 लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) का नया सैन्य सलाहकार बनाया गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले भारत के पहले सेवारत थ्री-स्टार सैन्य अधिकारी हैं।

प्रमुख बिंदु:

  • ऐतिहासिक नियुक्ति: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर नियुक्त होने वाले पहले सेवारत अधिकारी हैं।
  • पूर्व जिम्मेदारी: इस नई नियुक्ति से पहले वह भारतीय सेना में उप-प्रमुख (रणनीति) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
  • ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका: पिछले वर्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) के रूप में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण और चर्चित रही थी।
  • समृद्ध सैन्य अनुभव: कुमाऊं रेजीमेंट के अनुभवी पैदल सेना अधिकारी के रूप में उन्होंने पश्चिमी और मध्य कमानों, अरुणाचल प्रदेश तथा श्रीनगर स्थित 15 कोर सहित कई अहम सैन्य क्षेत्रों का नेतृत्व किया है।
  • उत्तराधिकार: उन्होंने जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि का स्थान लिया है, जिन्हें देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है।

भारतीय सेना की औपचारिक वर्दी में शामिल हुई स्वदेशी बंदी जैकेट 

भारतीय सेना ने औपनिवेशिक परंपराओं से आगे बढ़ते हुए स्वदेशी मूल्यों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। ‘आर्मी यूनिफॉर्म्स 2026’ मैनुअल के अंतर्गत औपचारिक अवसरों पर अधिकारियों की पोशाक में बंद-गले वाली पारंपरिक ‘बंदी जैकेट’ को शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • स्वदेशी पहचान को बढ़ावा: इस बदलाव का उद्देश्य सेना की वेशभूषा में भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अधिक प्रमुखता देना है।
  • नई ड्रेस व्यवस्था: संशोधित ‘आर्मी यूनिफॉर्म्स 2026’ दिशानिर्देशों के तहत औपचारिक कार्यक्रमों में अधिकारियों के लिए बंद-गले की ‘बंदी जैकेट’ को फॉर्मल ड्रेस का हिस्सा बनाया गया है।
  • औपनिवेशिक प्रभाव से दूरी: यह कदम सेना की वर्दी और परंपराओं में मौजूद औपनिवेशिक प्रभाव को कम करने और स्वदेशी दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
  • सांस्कृतिक विरासत का सम्मान: नई पोशाक भारतीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को दर्शाती है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 17 June 2026 Current Affairs in Hindi

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर 

स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में भारी उछाल आने के बाद, एलन मस्क 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ दुनिया के पहले खरबपति (Trillionaire) बन गए हैं।

प्रमुख बिंदु:

  • ऐतिहासिक उपलब्धि: एलन मस्क विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिनकी संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंची है।
  • कुल संपत्ति: उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 1.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 1000 अरब डॉलर) से अधिक आंकी गई है।
  • मुख्य कारण: स्पेसएक्स के रिकॉर्ड-तोड़ IPO और अंतरिक्ष एवं एआई क्षेत्र में कंपनी के तेज विकास ने उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि की है।
  • वैश्विक महत्व: यह उपलब्धि वैश्विक वित्तीय इतिहास में एक नया मील का पत्थर मानी जा रही है।

ILO ने गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए कन्वेंशन 193 अपनाया 

 जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें सत्र में गिग और डिजिटल प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए ‘कन्वेंशन 193’ को मंजूरी दी गई। यह न्यूनतम वेतन, कार्यस्थल सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली दुनिया की पहली कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि है।

प्रमुख बिंदु:

  • न्यूनतम पारिश्रमिक: इस समझौते के तहत गिग वर्कर्स के लिए न्यूनतम वेतन और उचित भुगतान से संबंधित मानक निर्धारित किए जाएंगे।
  • सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान: श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं, बीमारी के दौरान अवकाश, बीमा और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
  • एल्गोरिथम में पारदर्शिता: डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियों द्वारा बिना स्पष्ट कारण के अकाउंट या आईडी निष्क्रिय करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगाने तथा एल्गोरिथम आधारित निर्णयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है।
  • कार्यस्थल सुरक्षा: काम के दौरान दुर्घटना या अन्य जोखिमों की स्थिति में श्रमिकों को चिकित्सा सहायता और सुरक्षा संबंधी अधिकार प्रदान किए जाएंगे।

पर्यावरण – 17 June 2026 Current Affairs in Hindi

E100 ईंधन को मिली कानूनी मंजूरी, फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों का रास्ता साफ 

  • केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध एथेनॉल (जिसे तकनीकी रूप से E100 कहा जाता है) को वाहन ईंधन के रूप में उपयोग करने की कानूनी रूप से मंजूरी दे दी है।
  • इसके मुख्य लाभ: इस बड़े फैसले का मुख्य उद्देश्य महंगे कच्चे तेल के आयात को कम करना, पर्यावरण में प्रदूषण घटाना और देश के किसानों की आय को बढ़ाना है।

खेल – 17 June 2026 Current Affairs in Hindi

केन विलियमसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा 

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा कर दी है।

करियर की प्रमुख उपलब्धियां:

शानदार आंकड़े: विलियमसन ने टेस्ट, वनडे और टी20 प्रारूपों को मिलाकर कुल 378 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले और 19,346 रन बनाए। यह किसी भी न्यूजीलैंड खिलाड़ी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया गया सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है।

शतकों का रिकॉर्ड: उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 48 शतक और 103 अर्धशतक दर्ज हैं। इनमें 6 दोहरे शतक भी शामिल हैं, जो उनकी निरंतरता और बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाते हैं।

कप्तानी में ऐतिहासिक सफलता: केन विलियमसन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने 2021 में आयोजित पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा, उनकी कप्तानी में टीम 2019 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल तक भी पहुंची थी।

कोलंबो में 5,000 से अधिक कलाकारों ने बनाया भरतनाट्यम का विश्व रिकॉर्ड 

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 5,000 से अधिक कलाकारों ने एक साथ भरतनाट्यम का प्रदर्शन कर ‘लार्जेस्ट भरतनाट्यम डांस लेसन’ का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह भव्य आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक सहयोग और पारंपरिक कला के संरक्षण का प्रतीक माना जा रहा है।

आयोजन की प्रमुख विशेषताएं:

स्थान और तिथि: यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 14 जून को कोलंबो के प्रसिद्ध गॉल फेस ग्रीन में आयोजित किया गया।

आयोजक संस्थाएं: इस विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत की संगमम ग्लोबल अकादमी और श्रीलंका की संगमिझ लिया संस्था द्वारा किया गया।

मुख्य उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की समृद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना था।

पिछला रिकॉर्ड: इससे पहले सबसे बड़े भरतनाट्यम नृत्य पाठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसे फरवरी 2020 में चेन्नई में स्थापित किया गया था।

राजा परबा: ओडिशा का प्रकृति और नारीत्व का अनूठा उत्सव 

ओडिशा राज्य में मानसून के आगमन और धरती माता के सम्मान में तीन दिनों तक चलने वाला कृषि महोत्सव ‘राजा परबा’ मनाया गया।

राजा परबा की प्रमुख विशेषताएँ:

धरती माता को विश्राम: लोक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों धरती माता रजस्वला अवस्था में होती हैं। इसलिए उनकी उर्वरता और नवजीवन के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए खेती-बाड़ी, खुदाई और भूमि से जुड़े अन्य कार्यों को अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है।

नारी शक्ति और उत्सव का प्रतीक: यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों के लिए समर्पित माना जाता है। इस दौरान वे दैनिक कार्यों से विराम लेकर नए वस्त्र धारण करती हैं तथा आलता और मेहंदी से श्रृंगार करती हैं।

लोक परंपराएँ और पारंपरिक व्यंजन: राजा परबा के अवसर पर पेड़ों पर पारंपरिक झूले, जिन्हें ‘राजा डोली’ कहा जाता है, लगाए जाते हैं और महिलाएँ झूलों का आनंद लेती हैं। वहीं, प्रसिद्ध उड़िया व्यंजन ‘पोड़ा पीठा’ इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण होता है।

वसुमति स्नान की परंपरा: पर्व के चौथे दिन ‘वसुमति स्नान’ मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाएँ धरती माता के प्रतीक स्वरूप सिल-बट्टे को हल्दी से अभिषेक कर स्नान कराती हैं तथा उसे फूल और सिंदूर अर्पित कर पूजा करती हैं।

बेंगलुरु में आयोजित होगा ग्लोबल चेस लीग 2026 का चौथा सीजन 

 टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग 2026 के चौथे सीजन की मेजबानी भारत का बेंगलुरु शहर करेगा। यह लगातार दूसरी बार है जब भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

ग्लोबल चेस लीग 2026 की प्रमुख विशेषताएं:

मेजबान शहर: चौथे सीजन की मेजबानी बेंगलुरु, भारत करेगा।

प्रतियोगिता का महत्व: यह दुनिया की सबसे बड़ी आधिकारिक फ्रेंचाइजी शतरंज लीग का चौथा संस्करण होगा, जिसने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रतियोगिता प्रारूप: टूर्नामेंट में पुरुष और महिला खिलाड़ियों से बनी मिश्रित टीमें रैपिड प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी।

पिछला चैंपियन: तीसरे संस्करण का खिताब ‘एल्पाइन एसजी पाइपर्स’ ने अपने नाम किया था। मुंबई में खेले गए फाइनल में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

सरकारी योजनाएं – 17 June 2026 Current Affairs in Hindi

प्रोजेक्ट हिनीची: मणिपुर में अफीम खेती के स्थान पर वैध कृषि को बढ़ावा 

मणिपुर में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने और किसानों को कानूनी खेती से जोड़ने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और मणिपुर पुलिस द्वारा ‘प्रोजेक्ट हिनीची’ शुरू किया गया है।

प्रोजेक्ट हिनीची की प्रमुख विशेषताएं:

हरी मटर की पहली सफल पैदावार: जून 2026 में इस परियोजना के अंतर्गत उगाई गई हरी मटर की पहली फसल की सफल कटाई की गई, जो किसानों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

अवैध अफीम खेती में कमी: परियोजना के माध्यम से लगभग 254 एकड़ भूमि को अफीम की गैरकानूनी खेती से मुक्त कराकर उसे उत्पादक कृषि क्षेत्र में परिवर्तित किया गया है।

परिवारों को आर्थिक संबल: अफीम की पारंपरिक खेती छोड़ने वाले 124 से अधिक परिवारों को स्थायी आय और सुरक्षित आजीविका का नया विकल्प प्राप्त हुआ है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

आप इसे भी पढ़ें : 15 June 2026 Current Affairs in Hindi

प्रो. अलख एन. शर्मा बने श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष 

देश में रोजगार और अनौपचारिक क्षेत्र के आंकड़ों को सटीक बनाने के लिए गठित उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष प्रोफेसर अलख एन. शर्मा को नियुक्त किया गया है।

टॉप 15 MCQ – 17 June 2026 Current Affairs in Hindi

1. जून 2026 में भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) जनरल उपेंद्र द्विवेदी

B) लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

C) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

D) एन एस राजा सुब्रमण्य

उत्तर: B) लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

2. मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण करके भारत दुनिया का कौन सा देश बन गया है?

A) तीसरा

B) चौथा

C) पांचवां

D) छठा

उत्तर: C) पांचवां

3. केंद्र सरकार ने देश में कितने प्रतिशत शुद्ध एथेनॉल को वाहन ईंधन के रूप में उपयोग करने की कानूनी मंजूरी दे दी है?

A) 50%

B) 80%

C) 90%

D) 100% (E100)

उत्तर: D) 100% (E100)

4. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) के नए सैन्य सलाहकार पद पर नियुक्त होने वाले भारत के पहले सेवारत अधिकारी कौन बन गए हैं?

A) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

B) लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

C) मिस्टर प्रवीण वशिष्ठ

D) जनरल उपेंद्र द्विवेदी

उत्तर: A) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

5. जून 2026 में 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (खरबपति) कौन बन गए हैं?

A) जेफ बेजोस

B) लेरी पेज

C) एलन मस्क

D) सरगई ब्रिन

उत्तर: C) एलन मस्क

6. अंतरराष्ट्रीय रंगहीनता (एल्बिनिज्म) जागरूकता दिवस 2026 कब मनाया गया? A) 12 जून B) 13 जून C) 14 जून D) 15 जून उत्तर: B) 13 जून

7. जिनेवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें सत्र में किसके लिए बाध्यकारी श्रम मानक निर्धारित करने वाली पहली वैश्विक संधि ‘कन्वेंशन 193’ को अपनाया गया?

A) कृषि श्रमिकों के लिए

B) गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए

C) बाल मजदूरों के लिए

D) निर्माण श्रमिकों के लिए

उत्तर: B) गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए

8. जून 2026 में तीन दिनों तक चलने वाला कृषि त्यौहार ‘राजा परबा’ किस राज्य में मनाया गया?

A) मणिपुर

B) केरल

C) ओडिशा

D) कर्नाटक

उत्तर: C) ओडिशा

9. टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग 2026 के चौथे सीजन की मेजबानी कौन सा शहर करेगा?

A) दुबई

B) लंदन

C) मुंबई

D) बेंगलुरु

उत्तर: D) बेंगलुरु

10. अवैध अफीम की खेती पर अंकुश लगाने और किसानों को वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए ‘प्रोजेक्ट हिनीची’ किस राज्य में लागू किया गया है?

A) मणिपुर

B) उत्तर प्रदेश

C) महाराष्ट्र

D) असम

उत्तर: A) मणिपुर

11. जून 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करने वाले केन विलियमसन किस देश के पूर्व कप्तान हैं?

A) ऑस्ट्रेलिया

B) इंग्लैंड

C) न्यूजीलैंड

D) दक्षिण अफ्रीका

उत्तर: C) न्यूजीलैंड

12. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किस सीमावर्ती क्षेत्र में नए 20 किलोवाट आकाशवाणी एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअल उद्घाटन किया?

A) कच्छ, गुजरात

B) जैसलमेर, राजस्थान

C) तवांग, अरुणाचल प्रदेश

D) लद्दाख

उत्तर: B) जैसलमेर, राजस्थान

13. केंद्र सरकार द्वारा श्रम सांख्यिकी पर गठित उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? A) मिस्टर मनसुख मांडविया

B) मिस्टर राजीव घई

C) प्रोफेसर अलख एन शर्मा

D) मिस्टर नितिन गडकरी

उत्तर: C) प्रोफेसर अलख एन शर्मा

14. 5000 से अधिक नर्तकियों ने किस शहर के ऐतिहासिक गॉल फेस ग्रीन में एक साथ नृत्य करके सबसे बड़े भरतनाट्यम पाठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

A) चेन्नई

B) नई दिल्ली

C) कोलंबो

D) काठमांडू

उत्तर: C) कोलंबो

15. ‘आर्मी यूनिफॉर्म्स 2026’ मैनुअल के अनुसार, सैन्य अधिकारियों के लिए पहली बार फॉर्मल ड्रेस कोड के हिस्से के रूप में किस स्वदेशी पोशाक को मंजूरी दी गई है?

A) अचकन

B) शेरवानी

C) बंदी जैकेट

D) खादी कुर्ता

उत्तर: C) बंदी जैकेट

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 14.06.2026 in Hindi

Conclusion: 

दोस्तों करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अहम हिस्सा होते हैं। नियमित रूप से इनका अभ्यास करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा में अच्छे अंक आते हैं। हमें उम्मीद है कि “17 June 2026 Current Affairs in Hindi” का यह विषयवार आपके लिए अत्यधिक उपयोगी साबित हुआ होगा। इन पॉइंट्स को बार-बार रिवाइज करें ताकि ये तथ्य आपको आसानी से याद रह सकें।

Download Top 5 MCQ Pdf Click Here

5 FAQs – 17 June 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1: भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का 31वां प्रमुख नियुक्त किया गया है, जो जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

प्रश्न 2: भारत मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम का परीक्षण करने वाला कौन सा देश बन गया है?

उत्तर: भारत यह उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली हासिल करने वाला दुनिया का पांचवां देश (अमेरिका, रूस, चीन और इजरायल के बाद) बन गया है।

प्रश्न 3: दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर (खरबपति) कौन बना है?

उत्तर: स्पेसएक्स के शेयरों में भारी उछाल के बाद, एलन मस्क 1.1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top