20 May 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों अगर आप यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, या किसी अन्य सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो “20 May 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हमने देश-दुनिया की अहम समसामयिक घटनाओं को छोटे पैराग्राफ और आसान भाषा में टॉपिक-वाइज कवर किया है, ताकि आपको याद रखने में आसानी हो।

20 May 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 20 May 2026 Current Affairs in Hindi

पहली हाइड्रोजन शटल बस – नई दिल्ली 

  •  दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित शटल बस सेवा की शुरुआत की है। 
  • यह एक प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन सेवा है।
  • यह अत्याधुनिक बस सेवा पर्यावरण के अनुकूल है, क्योंकि इसमें पेट्रोल या डीजल की जगह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की मदद से बिजली उत्पन्न की जाती है। 
  • इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता और बस से केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) निकलती है।
  • इस सेवा का शुभारंभ 15 मई को किया गया। 

आप इसे भी पढ़ें : 19 May 2026 Current Affairs in Hindi

प्रोजेक्ट सक्षम : कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर

  • ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ (Project Saksham) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण National Highways Authority of India और Vertis Foundation की संयुक्त कौशल विकास पहल है।
  • इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, विशेषकर महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
  • देशभर के 12 केंद्रों में सिलाई, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल कार्य, उपकरण मरम्मत और नर्सिंग जैसे कौशल सिखाए जा रहे हैं। अब तक 6,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें 80% से अधिक महिलाएँ हैं। वहीं, 4,000 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिल चुका है।

त्रिपुरा बना विनियमन सुधार लागू करने वाला पहला राज्य

  • त्रिपुरा देश का पहला राज्य बन गया है जिसने ‘राष्ट्रीय अनुपालन न्यूनीकरण और विनियमन मुक्ति पहल’ के तहत दोनों चरणों के सभी 51 प्राथमिकता क्षेत्रों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
  •  इस उपलब्धि से राज्य में व्यापार सुगमता और निवेश को नई गति मिली है।
  • राज्य सरकार ने फरवरी 2025 में शुरू हुए फेज-I और जनवरी 2026 में आरंभ फेज-II के अंतर्गत कई जटिल नियमों और अनुपालनों को समाप्त किया। भूमि उपयोग श्रेणियों को 100 से घटाकर केवल 10 कर दिया गया है, साथ ही मास्टर प्लान से जुड़ी परियोजनाओं के लिए स्व-घोषणा की व्यवस्था लागू की गई है।
  • इसके अलावा, कुछ व्यवसायों को तीन वर्षों तक सरकारी निरीक्षणों से छूट प्रदान की गई है। अनुमतियों की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए स्व-प्रमाणन व्यवस्था तथा सिंगल विंडो सिस्टम ‘SWAGAAT’ को भी मजबूत किया गया है।

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में ओडिशा राज्य शीर्ष पर

  • ओडिशा राज्य  ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0’ Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0 के अंतर्गत मकानों के निर्माण और पूर्णता के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य ने शहरी स्थानीय निकायों के सहयोग से उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
  • ताजा आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में इस योजना के तहत 24,625 घरों को स्वीकृति दी गई है। इनमें से 23,464 स्थलों की जियो-टैगिंग पूरी की जा चुकी है, जिससे परियोजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।
  • इसके अलावा, राज्य में अब तक 2,008 पक्के मकानों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है, जो शहरी गरीबों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

लद्दाख में माहे टोकपो-राल्धो सिंचाई नहर का उद्घाटन

  • चांगथांग क्षेत्र में 14 मई 2026 को 2.10 किलोमीटर लंबी ‘माहे टोकपो-राल्धो सिंचाई नहर’ का उद्घाटन किया गया। 
  • न्योमा क्षेत्र में 14,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित यह नहर याया झील से जल प्राप्त करती है और माहे क्षेत्र की लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी।
  • यह परियोजना दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक होगी। 
  • परियोजना का कार्य 2022-23 में शुरू हुआ था, लेकिन बीच में रुक गया था। बाद में मार्च 2026 में कार्य दोबारा आरंभ किया गया और इसे केवल दो महीनों में पूरा कर लिया गया।
  • स्थानीय पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपराज्यपाल विनय कुमार  ने नहर के किनारे 15,000 पौधे लगाने के अभियान की भी शुरुआत की।

एटोरगिडी : आदि समुदाय का पारंपरिक कृषि उत्सव

  • एटोरगिडी अरुणाचल प्रदेश के आदि समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख कृषि पर्व है, जो हर वर्ष मई के मध्य में खेती के नए मौसम की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया जाता है।
  • इस उत्सव में ग्रामीण अपने खेतों के चारों ओर लगी बाड़ की सामूहिक रूप से मरम्मत और मजबूती का कार्य करते हैं, ताकि फसलों को मवेशियों और जंगली जानवरों से सुरक्षित रखा जा सके। आदि भाषा में ‘एटोर’ का अर्थ ‘बाड़ लगाना’ होता है।
  • त्योहार के दौरान लोग पारंपरिक ‘डेलॉन्ग नृत्य’ प्रस्तुत करते हैं तथा अच्छी फसल, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं। यह पर्व सामुदायिक सहयोग, साझा जिम्मेदारी और गांव की एकता का प्रतीक माना जाता है। इसके आयोजन और सामूहिक भोज पारंपरिक सामुदायिक भवन ‘डेरे’ या ‘मुसुप’ में संपन्न होते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 20 May 2026 Current Affairs in Hindi

पीएम मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मान ‘द रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया है।
  •  यह किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
  • यह सम्मान स्वीडन की स्वीडन की महामहिम क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया द्वारा प्रदान किया गया। 
  • पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और स्वीडन के बीच व्यापार, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित ऊर्जा, रक्षा तथा सतत विकास जैसे क्षेत्रों में मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी के लिए दिया गया है।
  • यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी देश द्वारा दिया गया 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। सम्मान स्वीकार करते हुए उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का गौरव बताया।

पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स के ‘अफस लूट डाइक बांध’ का किया दौरा 

  • पीएम मोदी अपनी 5 देशों (यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान नीदरलैंड गए, जहाँ उन्होंने जल प्रबंधन को समझने के लिए विश्व प्रसिद्ध ‘अफस लूट डाइक बांध’ का दौरा किया।
  • इस यात्रा का उद्देश्य डच जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण तकनीकों का अध्ययन करना था, ताकि भारत में जल सुरक्षा और बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं, विशेषकर गुजरात की कल्पसर परियोजना, को और प्रभावी बनाया जा सके। 

अली अल-जैदी बने इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री

  • मात्र 40 वर्षीय अली फलीह कादिम अल-जैदी ने मई 2026 में Iraq के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। वह देश के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं और राजनीति के साथ-साथ बैंकिंग एवं व्यापार जगत में भी अपनी पहचान रखते हैं।
  • संसद में विश्वास मत प्राप्त करने के बाद अल-जैदी ने आधिकारिक रूप से शपथ ली और अपनी नई सरकार का गठन किया। हालांकि, रक्षा और गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर राजनीतिक दलों के बीच सहमति न बनने के कारण उन्होंने फिलहाल 14 मंत्रियों के साथ कैबिनेट की शुरुआत की है।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अल-जैदी को बधाई देते हुए भारत-इराक संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

GIFT सिटी में खुली ताइवान के CTBC बैंक की नई शाखा

  • ताइवान के सबसे बड़े निजी बैंक CTBC Bank ने GIFT City में अपनी नई शाखा का संचालन शुरू कर दिया है। 
  • इसके साथ ही यह GIFT सिटी में शाखा स्थापित करने वाला पहला ताइवानी बैंक तथा भारत में प्रत्यक्ष शाखा उपस्थिति रखने वाला एकमात्र ताइवानी बैंक बन गया है।
  • इस शाखा का उद्देश्य भारत, ताइवान और अन्य वैश्विक बाजारों के बीच सीमा-पार वित्तपोषण, व्यापार और निवेश गतिविधियों को बढ़ावा देना है। 
  • इससे भारतीय उपमहाद्वीप और ताइवान के ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय उत्पादों तक बेहतर पहुंच मिलेगी।
  • 1966 में स्थापित CTBC बैंक पिछले तीन दशकों से अधिक समय से भारत में सक्रिय है और दिल्ली तथा चेन्नई के कट्टुपाक्कम क्षेत्र में अपनी शाखाओं के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहा है।

पर्यावरण और स्वास्थ्य – 20 May 2026 Current Affairs in Hindi

पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में 20 May 2026 Current Affairs in Hindi के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

काजीरंगा में छोड़ा गया भारत का पहला सैटेलाइट-टैग वाला गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ

  • लुप्तप्राय प्रजाति दिवस के अवसर पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भारत का पहला सैटेलाइट-टैग युक्त गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ छोड़ा गया। 
  • यह पहल कछुओं की गतिविधियों, प्रवास और प्रजनन स्थलों का वैज्ञानिक अध्ययन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन में पाए जाने वाले इस दुर्लभ मीठे पानी के कछुए के व्यवहार, आवास और संरक्षण से संबंधित सटीक जानकारी एकत्र करना है। इसके लिए कछुए पर सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगाया गया है, जिससे उसकी गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी।
  • यह पहल Wildlife Institute of India, असम वन विभाग और National Geographic Society के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है। गंगा सॉफ्ट-शेल कछुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

इबोला रोग पर आपातकाल 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो और युगांडा में तेजी से फैल रही बीमारी इबोला (Ebola) के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है।

WHO ने इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा  में तेजी से फैल रहे Ebola virus disease संक्रमण को ‘अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ (PHEIC) घोषित किया है।
  • WHO के अनुसार, यह स्थिति अभी महामारी स्तर तक नहीं पहुंची है, लेकिन संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और इसके अंतरराष्ट्रीय प्रसार के खतरे को देखते हुए आपातकाल लागू किया गया है। 
  • इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर निगरानी, समन्वय और रोकथाम उपायों को मजबूत करना है।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस – 18 मई 

  • प्रत्येक वर्ष 18 मई को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया गया। 
  • इस वर्ष 2026 की थीम “एक विभाजित विश्व को एकजुट करने वाले संग्रहालय” रखी गई है।

आप इसे भी पढ़ें : 18 May 2026 Current Affairs in Hindi

खेल और सुरक्षा – 20 May 2026 Current Affairs in Hindi

एशियाई अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप: उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक (9 स्वर्ण, 6 रजत, 12 कांस्य) जीते हैं और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है।

इस प्रतियोगिता में अंदर -15 लड़कियों कई टीम का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा जिन्होंने 7 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

पदक तालिका में टॉप 3 देश 

देश  स्वर्ण पदक  रजत पदक  कांस्य पदक  कुल पदक 
उज्बेकिस्तान  13 8 6 27
भारत  9 6 12 27
कजकिस्तान  7 8 9 24

15 MCQ – 20 May 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1: मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ प्रदान किया गया है?

A) नॉर्वे

B) स्वीडन

C) नीदरलैंड

D) इटली

उत्तर: B) स्वीडन। (यह सम्मान स्वीडन की प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन द्वारा दिया गया है।)

प्रश्न 2: 40 वर्ष की आयु में इराक के आधुनिक इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री कौन बन गए हैं?

A) निजार अमेदी

B) बलेंद्र शाह

C) अली फदी कदीम

D) तारिक रहमान

उत्तर: C) अली फदी कदीम।

प्रश्न 3: भारत का पहला सैटेलाइट टैग वाला ‘गंगा सॉफ्ट शेल कछुआ’ किस राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया है?

A) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

B) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

C) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

D) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर: A) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान। (इसे असम में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर छोड़ा गया है।)

प्रश्न 4: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 कब मनाया गया है?

A) 15 मई

B) 16 मई

C) 17 मई

D) 18 मई

उत्तर: D) 18 मई। (इस वर्ष की थीम “एक विभाजित विश्व को एकजुट करने वाले संग्रहालय” रखी गई है।)

प्रश्न 5: उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित ‘एशियाई अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप’ में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? A) 24 पदक

B) 27 पदक

C) 20 पदक

D) 15 पदक

उत्तर: B) 27 पदक। (भारत ने 9 स्वर्ण, 6 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है।)

प्रश्न 6: राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बसी ग्रामीण समुदायों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ किस संगठन ने शुरू किया है?

A) नीति आयोग

B) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

C) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

D) ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्तर: B) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)।

प्रश्न 7: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) द्वारा भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित शटल बस सेवा किस शहर में शुरू की गई है?

A) नई दिल्ली

B) मुंबई

C) बेंगलुरु

D) चेन्नई

उत्तर: A) नई दिल्ली। (यह सेवा नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में शुरू की गई है।)

प्रश्न 8: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो और युगांडा में किस संक्रामक बीमारी के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है?

A) कोविड-19

B) मंकीपॉक्स

C) इबोला रोग

D) जीका वायरस

उत्तर: C) इबोला रोग।

प्रश्न 9: भारतीय एजेंसियों ने पहली बार किस ऑपरेशन के तहत 182 करोड़ रुपये मूल्य की कैप्टागन ड्रग्स (जिहादी ड्रग) जब्त की है?

A) ऑपरेशन वाइट हैमर

B) ऑपरेशन ट्रिपल 7

C) ऑपरेशन रेपल

D) ऑपरेशन गंगा

उत्तर: C) ऑपरेशन रेपल।

प्रश्न 10: ‘प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0’ के तहत मकान निर्माण कार्य पूरा करने के मामले में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?

A) उत्तर प्रदेश

B) मध्य प्रदेश

C) ओडिशा

D) गुजरात

उत्तर: C) ओडिशा।

प्रश्न 11: सभी प्राथमिकता वाले विकास क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक अनुपालनों को पूरी तरह से समाप्त और विनिमयन मुक्त करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बन गया है?

A) त्रिपुरा

B) असम

C) सिक्किम

D) मेघालय

उत्तर: A) त्रिपुरा।

प्रश्न 12: मई 2026 में गुजरात के गिफ्ट सिटी (GIFT City) में अपनी शाखा स्थापित करने वाला पहला ताइवानी बैंक कौन सा बन गया है?

A) बैंक ऑफ ताइवान

B) CTBC बैंक

C) ताइवान को-ऑपरेटिव बैंक

D) मेगा इंटरनेशनल कमर्शियल बैंक

उत्तर: B) CTBC बैंक। (यह ताइवान का सबसे बड़ा निजी बैंक है।)

प्रश्न 13: आदि समुदाय द्वारा कृषि आधारित पारंपरिक ‘एटोरगिडी महोत्सव’ किस राज्य में मनाया गया है?

A) सिक्किम

B) नगालैंड

C) अरुणाचल प्रदेश

D) मिजोरम

उत्तर: C) अरुणाचल प्रदेश।

प्रश्न 14: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान ऐतिहासिक ‘अफस लूट डाइक बांध’ (Afsluitdijk dam) का दौरा किया, यह बांध किस देश में स्थित है?

A) नॉर्वे

B) इटली

C) यूएई

D) नीदरलैंड

उत्तर: D) नीदरलैंड।

प्रश्न 15: लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र में 14,000 फीट की ऊंचाई पर उद्घाटित 2.10 किमी लंबी ‘माहे टोकपो राल्डो सिंचाई नहर’ किस झील से पानी प्राप्त करती है?

A) पैंगोंग झील

B) त्सो मोरीरी

C) यासो झील

D) वुलर झील

उत्तर: C) यासो झील। (इससे माहे क्षेत्र की लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।)

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 17.05.2026

Conclusion: 

दोस्तों इस पोस्ट में हमने “20 May 2026 Current Affairs in Hindi” के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को विस्तार से कवर किया। देश की पहली हाइड्रोजन बस से लेकर पीएम मोदी को मिले स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान तक, ये सभी प्रश्न आपकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। अपने सामान्य ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए इन बिंदुओं का नियमित रिवीजन करें।

Download Top 15 MCQ Pdf Click Here

FAQ – 20 May 2026 Current Affairs in Hindi

 

प्रश्न 1: मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है?

उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान ‘द रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ प्रदान किया गया है।

प्रश्न 2: इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री कौन बने हैं?

उत्तर: 40 वर्षीय अली फदी कदीम इराक के नए और सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।

प्रश्न 3: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ किसने शुरू किया है?

उत्तर: राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बसी ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रोजेक्ट सक्षम शुरू किया है।

1 thought on “20 May 2026 Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top