दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, Railway और State PSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रतिदिन की ताजा समसामयिक घटनाओं से अपडेट रहना बेहद जरूरी है। आपके इसी अभ्यास को आसान बनाने के लिए हम “18 May 2026 Current Affairs in Hindi” का यह विस्तृत और टॉपिक-वाइज पोस्ट लेकर आए हैं। इस लेख में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य विशेष और खेल जगत से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरों को सरल भाषा में समझाया गया है।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
सीबीआई (CBI) निदेशक का कार्यकाल बढ़ा
केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। अब उनका कार्यकाल 24 मई 2027 तक रहेगा।
इस निर्णय से जुड़ी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:
- यह प्रवीण सूद को मिला दूसरा सेवा विस्तार है। इससे पहले मई 2025 में भी उनके कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया था।
- नए सीबीआई निदेशक के चयन के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने प्रस्तावित नामों पर असहमति व्यक्त की।
- दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (DSPE) अधिनियम, 1946 के अनुसार जनहित में सीबीआई निदेशक का कार्यकाल अधिकतम पाँच वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
- प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें मई 2023 में दो वर्षों के लिए सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया था।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 17.05.2026
एनडीआरएफ (NDRF) को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की आठवीं बटालियन में आयोजित समारोह के दौरान बल को प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ सम्मान प्रदान किया।
इस सम्मान से जुड़े प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं:
- ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ किसी भी सैन्य या अर्धसैनिक बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, जो राष्ट्र सेवा, वीरता और अनुशासन के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है।
- वर्ष 2005 में स्थापना के बाद से NDRF ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। बल अब तक 1.5 लाख से अधिक लोगों की जान बचा चुका है तथा करीब 9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद कर चुका है।
- समारोह के दौरान अमित शाह ने परेड की सलामी ली। साथ ही लगभग 116 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 6 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।
पहला एएनटीएफ (ANTF) पुलिस स्टेशन
- देश के पहले एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस स्टेशन को दिल्ली में मंजूरी मिल गई है।
- दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा मंजूर किए गए इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य 2027 तक दिल्ली को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है।
- इसके साथ ही जयपुर में भी राजस्थान का पहला ANTF पुलिस स्टेशन शुरू कर दिया गया है, जिससे राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत किया जा सकेगा।
राज्य और आर्थिक – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
भारत का पहला निजी सैन्य विमान
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित सैन्य विमान ‘एयरबस C295’ गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा-एयरबस संयंत्र में अंतिम रूप से तैयार होने के करीब है।
C-295 विमान की प्रमुख विशेषताएं:
- ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत भारतीय वायु सेना के पुराने Avro विमानों को बदलने के लिए लगभग 21,935 करोड़ रुपये का समझौता किया गया था। इस परियोजना के तहत कुल 56 विमानों में से 16 विमान स्पेन से प्राप्त किए गए, जबकि शेष 40 विमानों का निर्माण भारत में किया जा रहा है। यह भारत में असेंबल किया गया पहला C-295 विमान है।
- C-295 एक मध्यम श्रेणी का सामरिक सैन्य परिवहन विमान है, जो लगभग 9 टन तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है।
- इस विमान में एक साथ 71 सैनिक या 48 पैराट्रूपर्स यात्रा कर सकते हैं। इसका उपयोग सैनिकों और सामान के परिवहन, मेडिकल इवैक्यूएशन तथा आपदा राहत अभियानों में किया जा सकता है।
- इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक यह है कि यह कम दूरी वाली, ऊबड़-खाबड़ और बिना पक्की हवाई पट्टियों से भी आसानी से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है।
योजना – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
पंजाब की ‘मेरी रसोई योजना’
पंजाब सरकार ने ‘मेरी रसोई योजना’ की शुरुआत की है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लगभग 40 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशुल्क रसोई किट उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना से संबंधित प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
- इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों के रसोई खर्च को कम करना और उन्हें आवश्यक पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
- योजना का लाभ ब्लू कार्ड धारकों तथा 60 हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और एकल अभिभावक वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- लाभार्थियों को प्रत्येक तीन महीने में एक बार निःशुल्क राशन किट प्रदान की जाएगी।
- इस किट में मूंग या चना दाल, सरसों का तेल, चीनी, आयोडीन युक्त नमक और हल्दी जैसी जरूरी खाद्य सामग्री शामिल होगी।
- योजना के तहत राशन सामग्री सीधे लाभार्थियों के घर तक पहुंचाई जाएगी। किट तैयार करने की जिम्मेदारी ‘मार्कफेड’ को दी गई है, जबकि वितरण का कार्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग करेगा।
- राज्य सरकार इस योजना पर हर वर्ष लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इसका पूरा वित्तीय भार स्वयं वहन करेगी।
मिशन – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
मिजोरम जिंजर (अदरक) मिशन
अदरक के उत्पादन और निर्यात को बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने ‘मिजोरम जिंजर मिशन’ का आधिकारिक शुभारंभ किया, जिसका कुल बजट 189.79 करोड़ रुपये रखा गया है।
इस मिशन से जुड़े प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
- परियोजना के लिए लगभग 189.79 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
- मिजोरम में उगाई जाने वाली अदरक की दो प्रमुख जीआई-टैग किस्में—थिंगपुई (Thingpui) और थिंगलाइडम (Thinglaidum)—उच्च औषधीय गुणवत्ता वाली मानी जाती हैं।
- इन किस्मों में ओलियोरेसिन की मात्रा 6 से 8 प्रतिशत तक पाई जाती है, जो वैश्विक औसत 3 प्रतिशत की तुलना में काफी अधिक है। यही तत्व अदरक को बेहतर स्वाद और सुगंध प्रदान करता है।
- मिशन को चार प्रमुख आधारों पर विकसित किया गया है—अभिसरण, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और बाजार एकीकरण। इन माध्यमों से किसानों को बेहतर मूल्य और वैश्विक बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
तमिलनाडु में मेगा ग्रीनफील्ड शिपयार्ड
दक्षिण कोरिया की वाइगस कंपनी द्वारा तमिलनाडु के थुतोथुकड़ी में भारत का पहला विश्वस्तरीय मेगा ग्रीन फील्ड शिपयार्ड विकसित किया जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- प्रस्तावित शिपयार्ड की वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 2.5 मिलियन ग्रॉस टनेज (GT) होगी।
- परियोजना के पूर्ण रूप से शुरू होने पर करीब 15,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है।
- यह परियोजना भारत और दक्षिण कोरिया के बीच ‘VOYAGES’ (Shared Vision for Operation of Yard Assisted Growth with Efficiency and Scale) साझेदारी ढांचे के अंतर्गत विकसित की जा रही है।
- इस शिपयार्ड का निर्माण ‘मेरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक जहाज निर्माण उद्योग में अग्रणी देशों की श्रेणी में पहुंचाना है।
लॉजिस्टिक्स (LEADS) 2025 रिपोर्ट
हाल ही में जारी लीड्स रिपोर्ट में तटीय राज्यों की श्रेणी में तमिलनाडु को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि लैंडलॉक राज्यों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा है।
LEADS 2025 रिपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और मिजोरम ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनमें उत्तर प्रदेश को भू-आबद्ध राज्यों की श्रेणी में सर्वोच्च ‘Exemplar’ रैंक प्राप्त हुई है।
- रिपोर्ट में राज्यों का मूल्यांकन तीन प्रमुख मानकों—अवसंरचना, सेवाओं की गुणवत्ता और विनियामक वातावरण—के आधार पर किया गया है।
- इस पहल का मुख्य लक्ष्य भारत में लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना है, जो वर्तमान में सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 13 प्रतिशत मानी जाती है। इसे वैश्विक मानकों के अनुरूप लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- यह रिपोर्ट PM Gati Shakti और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
बिजली मुक्त शीतलन प्रणाली (nsc)
- सऊदी अरब के वैज्ञानिकों ने ‘nsc’ (नो इलेक्ट्रिसिटी एंड सस्टेनेबल कूलिंग ऑन डिमांड) नामक एक तकनीक का आविष्कार किया है।
- यह तकनीक बिना किसी कंप्रेसर या बिजली के, मात्र 20 मिनट में तापमान को घटाकर लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक ला सकती है।
ओमान-भारत अंडर-सी गैस पाइपलाइन
भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए ओमान से अरब सागर होते हुए गुजरात तक ‘सेज’ (SAGE) गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना बना रहा है। 2000 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की अनुमानित लागत 400 करोड़ रुपये होगी।
इस परियोजना की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- प्रस्तावित पाइपलाइन ओमान और United Arab Emirates के मार्ग से अरब सागर के नीचे होकर भारत तक पहुंचेगी। इसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम करना और प्रतिदिन लगभग 31 मिलियन मानक घन मीटर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
- इस डीप-सी परियोजना की अनुमानित लागत 4.7 से 6 अरब डॉलर (करीब 40,000 से 43,000 करोड़ रुपये) के बीच आंकी गई है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरा करने में लगभग 5 से 7 वर्ष का समय लग सकता है।
- इस पाइपलाइन के माध्यम से भारत को ओमान, यूएई, Saudi Arabia और अन्य खाड़ी देशों के गैस संसाधनों तक अधिक सुरक्षित और सीधी पहुंच मिल सकेगी, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
आप इसे भी पढ़ें : 16 May 2026 Current Affairs in Hindi
खेलकूद – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में राहुल द्रविड़
भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में ‘डबलिन’ फ्रेंचाइजी के मालिक बन गए हैं। यह यूरोप की पहली ICC मान्यता प्राप्त बहुदेशीय T20 प्रतियोगिता है।
इस नई लीग और द्रविड़ की भूमिका से जुड़े प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं:
- ETPL छह टीमों वाली टी20 प्रतियोगिता है। इसका पहला संस्करण 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मुकाबले डबलिन और हेग में खेले जाएंगे।
- लीग को Cricket Ireland, Cricket Scotland और Royal Dutch Cricket Association का संयुक्त समर्थन प्राप्त है। प्रतियोगिता में डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमें हिस्सा लेंगी।
- राहुल द्रविड़ की टीम ‘डबलिन गार्डियंस’ की कप्तानी भारतीय ऑफ स्पिनर Ravichandran Ashwin करेंगे। द्रविड़ ने कहा है कि वह टीम प्रबंधन के क्रिकेट संबंधी निर्णयों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और कप्तान को स्वतंत्र रूप से फैसले लेने का अवसर दिया जाएगा।
- इस लीग के संस्थापकों में अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं। इसके अलावा Steve Waugh, Chris Gayle और Glenn Maxwell जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारे भी विभिन्न फ्रेंचाइजी के मालिक या सह-मालिक के रूप में जुड़े हुए हैं।
पुस्तक – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
पुस्तक ‘अपनापन’ का अनावरण
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण 26 मई 2026 को New Delhi स्थित एनएएससी (NASC) कॉम्प्लेक्स, पूसा में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।
पुस्तक से जुड़ी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:
- इस पुस्तक के लेखक शिवराज सिंह चौहान हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
- ‘अपनापन’ में श्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके लगभग 35 वर्षों के संबंध, अनुभवों और राजनीतिक यात्रा का उल्लेख किया गया है।
- पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच। डी। देवगौड़ा द्वारा किया जाएगा।
- इस पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, जनसेवा, सामाजिक कल्याण और देशभक्ति के प्रति प्रेरित करना है।
महत्वपूर्ण दिवस – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2026: 16 मई
- दुनिया भर में 16 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस’ मनाया गया।
- वर्ष 2026 के लिए इस दिवस की थीम “सतत भविष्य के लिए प्रकाश” (Light for a Sustainable Future) रखी गई थी।
टॉप 15 MCQ – 18 May 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: केंद्र सरकार ने सीबीआई (CBI) निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
(A) 24 मई 2026
(B) 24 मई 2027
(C) 31 मार्च 2027
(D) 15 अगस्त 2028
उत्तर: (B) 24 मई 2027
प्रश्न 2: दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (DSPE) अधिनियम, 1946 के तहत सीबीआई निदेशक का कार्यकाल अधिकतम कितने वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है?
(A) 3 वर्ष
(B) 2 वर्ष
(C) 5 वर्ष
(D) 7 वर्ष
उत्तर: (C) 5 वर्ष
प्रश्न 3: हाल ही में किस बल को प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ सम्मान से सम्मानित किया गया है?
(A) बीएसएफ (BSF)
(B) एनडीआरएफ (NDRF)
(C) सीआरपीएफ (CRPF)
(D) आईटीबीपी (ITBP)
उत्तर: (B) एनडीआरएफ (NDRF)
प्रश्न 4: देश के पहले एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस स्टेशन की स्थापना को कहाँ मंजूरी दी गई है?
(A) मुंबई
(B) दिल्ली
(C) जयपुर
(D) चंडीगढ़
उत्तर: (B) दिल्ली
प्रश्न 5: भारत के पहले निजी तौर पर निर्मित सैन्य विमान ‘एयरबस C295’ का निर्माण कहाँ किया जा रहा है?
(A) बेंगलुरु, कर्नाटक
(B) वडोदरा, गुजरात
(C) पुणे, महाराष्ट्र
(D) हैदराबाद, तेलंगाना
उत्तर: (B) वडोदरा, गुजरात
प्रश्न 6: ‘मेरी रसोई योजना’, जिसके तहत गरीबों को निशुल्क रसोई किट दी जाएगी, किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? (A) हरियाणा
(B) राजस्थान
(C) पंजाब
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर: (C) पंजाब
प्रश्न 7: ‘मिजोरम जिंजर मिशन’ के तहत उगाई जाने वाली अदरक की दो प्रमुख किस्में कौन सी हैं?
(A) थिंगपुई और थिंगलाइडम
(B) नादिया और सुरुचि
(C) कंचन और प्रभा
(D) सुप्रभा और सुरुचि
उत्तर: (A) थिंगपुई और थिंगलाइडम
प्रश्न 8: दक्षिण कोरिया की सहायता से भारत का पहला मेगा ग्रीनफील्ड शिपयार्ड तमिलनाडु के किस स्थान पर विकसित किया जा रहा है?
(A) चेन्नई
(B) थुतोथुकड़ी
(C) कन्याकुमारी
(D) रामेश्वरम
उत्तर: (B) थुतोथुकड़ी
प्रश्न 9: लॉजिस्टिक्स (LEADS) 2025 रिपोर्ट में ‘लैंडलॉक राज्यों’ की श्रेणी में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) हरियाणा
(D) पंजाब
उत्तर: (B) उत्तर प्रदेश
प्रश्न 10: बिना बिजली के काम करने वाली शीतलन प्रणाली ‘nsc’ (no electricity sustainable cooling) का आविष्कार किस देश के वैज्ञानिकों ने किया है?
(A) भारत
(B) अमेरिका
(C) सऊदी अरब
(D) जापान
उत्तर: (C) सऊदी अरब
प्रश्न 11: भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित ‘सेज’ (SAGE) अंडर-सी गैस पाइपलाइन की कुल लंबाई कितनी है?
(A) 1500 किमी
(B) 2000 किमी
(C) 2500 किमी
(D) 3000 किमी
उत्तर: (B) 2000 किमी
प्रश्न 12: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में राहुल द्रविड़ की टीम ‘डबलिन गार्डियंस’ के कप्तान कौन होंगे?
(A) रोहित शर्मा
(B) रविचंद्रन अश्विन
(C) विराट कोहली
(D) जसप्रीत बुमराह
उत्तर: (B) रविचंद्रन अश्विन
प्रश्न 13: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या है जिसका विमोचन मई 2026 में किया जाएगा? (A) मेरी यात्रा
(B) अपनापन
(C) जनसेवा (D) राष्ट्र निर्माण
उत्तर: (B) अपनापन
प्रश्न 14: ‘अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2026’ की थीम क्या रखी गई थी?
(A) प्रकाश और जीवन
(B) सतत भविष्य के लिए प्रकाश
(C) उज्ज्वल विश्व
(D) प्रकाश की शक्ति
उत्तर: (B) सतत भविष्य के लिए प्रकाश
प्रश्न 15: भारत में वर्तमान में लॉजिस्टिक्स लागत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग कितना प्रतिशत है?
(A) 10 प्रतिशत
(B) 13 प्रतिशत
(C) 15 प्रतिशत
(D) 18 प्रतिशत
उत्तर: (B) 13 प्रतिशत
आप इसे भी पढ़ें : 15 May 2026 Current Affairs in Hindi
Conclusion:
दोस्तों इस पोस्ट में हमने “18 May 2026 Current Affairs in Hindi” के सभी प्रमुख विषयों को कवर किया है। चाहे वह सीबीआई निदेशक के कार्यकाल का विस्तार हो, भारत का पहला निजी सैन्य विमान हो या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओमान-भारत गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट, ये सभी तथ्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण हैं। अपने ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए इन करेंट अफेयर्स का नियमित रिवीजन जरूर करें।
| Download Top MCQ Pdf | Click Here |
