21 May 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, “21 May 2026 Current Affairs in Hindi” के इस पोस्ट में आपका स्वागत है। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, BPSC आदि की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए हर दिन के करेंट अफेयर्स का अध्ययन करना बेहद जरूरी है। इस पोस्टमें हमने सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल और अर्थव्यवस्था से जुड़े घटनाक्रमों को आसान भाषा में टॉपिक वाइज कवर किया है ताकि आपका ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ सके।

आइए, आज के मुख्य समसामयिकी (Current Affairs) पर विस्तार से नज़र डालते हैं।

21 May 2026 Current Affairs in Hindi

 

नियुक्तियां – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

UIDAI के नए सीईओ: सौरभ विजय 

  • सौरभ विजय ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। 
  • उन्होंने इस पद पर भुवनेश कुमार का स्थान लिया है।
  • उन्होंने 18 मई 2026 को आधिकारिक रूप से यह जिम्मेदारी संभाली। 
  • इससे पहले सौरभ विजय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।

पुरस्कार – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।

मुख्य तथ्य:

  • यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने तथा नॉर्वे और वैश्विक मानवता के हित में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
  • प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न देशों द्वारा प्रदान किया गया, यह 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
  • ओस्लो की आधिकारिक यात्रा के दौरान नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गहर स्टोर ने उनका स्वागत किया, इसी अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
  • सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत की जनता और भारत-नॉर्वे की गहरी मित्रता को समर्पित बताया।
  •  यह पीएम मोदी का 32वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, और 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा भी है।

आप इसे भी पढ़ें : 20 May 2026 Current Affairs in Hindi

भारतीय वायुसेना की पहली महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर – स्क्वाड्रन लीडर सानिया

  • स्क्वाड्रन लीडर सानिया भारतीय वायुसेना (IAF) के 93 साल के इतिहास में पहली ‘महिला कैटेगरी ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ बन गई हैं।
  •  यह वायुसेना में विमान सिखाने वाले इंस्ट्रक्टर को मिलने वाला एक बहुत बड़ा सम्मान है।
  • उन्होंने मई 2026 में यह प्रतिष्ठित योग्यता हासिल कर इतिहास रचा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं। 

 महत्वपूर्ण योजनाएं – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट (SME आधारित) 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के भिवाड़ी में भारत की पहली लघु एवं मध्यम उद्यम (SME) नेतृत्व वाली सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया है।
  • इस अत्याधुनिक इकाई को सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने विकसित किया है। 
  • यह प्लांट सेमीकंडक्टर चिप्स का निर्माण नहीं करता, बल्कि उनकी असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) से जुड़े कार्यों को पूरा करता है।

पहला मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र – पलामू बाघ अभयारण्य 

  • झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य में भारत का पहला विशेष मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है। 
  • यह केंद्र छोटानागपुर पठार क्षेत्र में लगभग 15–20 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है।
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य –  बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष के कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन करना तथा जान-माल के नुकसान और हाथियों के आवास पर बढ़ते दबाव को कम करने के उपाय विकसित करना है।
  • केंद्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उन्नत निगरानी तकनीकों की मदद से हाथियों के व्यवहार, झुंड की गतिविधियों, प्रवास मार्गों और संघर्ष के पैटर्न का विश्लेषण किया जाएगा। 
  • इसके अलावा, हाथियों की आवाज़ों, संचार संकेतों और पर्यावरणीय परिवर्तनों के प्रति उनकी प्रतिक्रियाओं का अध्ययन कर गांवों के लिए रियल-टाइम प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली तैयार की जाएगी, जिससे मानव-हाथी टकराव को कम करने में सहायता मिलेगी।

कूनो नेशनल पार्क में चीतों का पुनर्वास 

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से लाई गई दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया है। 
  • भारत में इस समय चीतों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 57 हो गई है।

नक्सल मुक्त हुआ महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला 

  • महाराष्ट्र पुलिस और सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत राज्य के गढ़चिरौली जिले को पूरी तरह से सशस्त्र नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है।
  • इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जिले में सक्रिय सभी 6 सशस्त्र कैडरों समेत कुल 8 कट्टर नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 5 अन्य नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। 

जन भागीदारी अभियान: आदिवासी विकास और जनकल्याण की नई पहल 

  • जन भागीदारी अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और नीतियों में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
  •  वर्तमान समय में देशभर में “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” जैसे आदिवासी कल्याण अभियान तथा “वंदे गंगा” जैसे जल संरक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

जनजातीय कल्याण एवं विकास अभियान 

  • इस अभियान का मुख्य लक्ष्य दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचाना है।
  • यह विशेष शिविर आधारित कार्यक्रम 18 मई से 25 मई तक आयोजित किया जा रहा है।
  • अभियान के अंतर्गत ‘पीएम जनमन’ और ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ जैसी योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण सहायता, आधार नामांकन और अन्य सरकारी कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

नीमापारा पथ उत्सव 2026 : उड़ीसा के पुरी जिले 

  • में उत्कर्ष निमापारा 2.0 कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक उत्सव ‘नीमापारा पथ उत्सव 2026’ का उद्घाटन किया गया।
  • इस उत्सव का उद्देश्य स्थानीय कला, खेल गतिविधियों और सामाजिक संदेशों को बढ़ावा देना है।
  • उत्सव के दौरान आदिवासी नृत्य, अश्व नृत्य, संकीर्तन, पाला और दशाकथिया जैसी लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनती हैं। इसके साथ ही छात्र और स्थानीय कलाकार नुक्कड़ नाटक तथा एकल अभिनय के माध्यम से लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करते हैं।
  • यह आयोजन ‘उत्कर्षा निमापारा 2.0’ कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाता है, जिसमें मैराथन और युवाओं को प्रेरित करने वाली विभिन्न गतिविधियां शामिल रहती हैं। इस अवसर पर विशेष जर्सी, टोपी, पदक और ‘उत्कर्ष घोड़ा’ नामक शुभंकर का भी अनावरण किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा – स्विट्जरलैंड के जिनेवा  

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 
  • इस वर्ष की थीम-  ‘वैश्विक स्वास्थ्य को नया आकार देना, एक साथ जिम्मेदारी साझा करना’ थी।
  • इस सभा में महामारी से निपटने की तैयारी, स्वास्थ्य क्षेत्र के वित्तपोषण, तथा अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। 

IOS पहल के अंतर्गत आईएनएस सुनयना बांग्लादेश में 

  • भारतीय नौसेना की ‘आईओएस सागर पहल’ के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुनयना (INS Sunayna) बांग्लादेश के चटगांव पहुंचा है। 
  • इसका उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच सुरक्षा समन्वय को मजबूत करना है।
  • यह दौरा दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और नौसैनिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित 

खेल जगत – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

इटालियन ओपन – 2026

रोम, इटली में आयोजित इटालियन ओपन 2026 में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां देखने को मिलीं, जहां जैनिक सिनर और एलिना स्वितोलिना ने एकल वर्ग के खिताब अपने नाम किए।

पुरुष एकल (Men’s Singles):

  • विजेता बने इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर, जिन्होंने फाइनल में नॉर्वे के Casper Ruud को 6-4, 6-4 से हराया। 
  • इस जीत के साथ सिनर ने इतिहास रचते हुए सभी 9 ATP मास्टर्स 1000 खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा किया। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल नोवाक जोकोविच ने हासिल की थी। इसके अलावा, वे 1976 के बाद इटालियन ओपन जीतने वाले पहले इतालवी पुरुष खिलाड़ी भी बने।

महिला एकल (Women’s Singles):

  • महिला वर्ग में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना  ने अमेरिका की कोको गफ को कड़े मुकाबले में 6-4, 6-7 (3), 6-2 से हराकर खिताब जीता। 
  • उन्होंने लगभग तीन घंटे तक चले इस रोमांचक फाइनल के साथ स्वितोलिना ने अपना तीसरा इटालियन ओपन खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भी वे 2017 और 2018 में यह टूर्नामेंट जीत चुकी थीं।

अर्थव्यवस्था – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

अनिवासी भारतीयों (NRI) के लिए पहला USD डेबिट कार्ड 

ICICI बैंक ने रुपे और वीजा के साथ मिलकर गिफ्ट सिटी (गुजरात) में अनिवासी भारतीयों के लिए भारत का पहला ‘यूएसडी आधारित डेबिट कार्ड’ लॉन्च किया है।

यह डेबिट कार्ड सीधे यूएसडी ग्लोबल सेविंग्स अकाउंट से जुड़ा होता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के दौरान बार-बार होने वाले मुद्रा रूपांतरण शुल्क से बचाव होता है।

इस कार्ड की प्रमुख विशेषताएं और लाभ इस प्रकार हैं:

  • कार्ड पर शून्य फॉरेक्स मार्कअप सुविधा उपलब्ध है, जिससे अतिरिक्त करेंसी कन्वर्ज़न शुल्क नहीं देना पड़ता।
  • उपयोगकर्ता अपनी डॉलर बचत का सीधे वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह कार्ड भारत समेत दुनिया भर में मान्य है, हालांकि GIFT सिटी-IFSC क्षेत्र के भीतर इसका उपयोग सीमित रहेगा।
  • यह सुविधा ICICI Bank के नए और मौजूदा USD ग्लोबल सेविंग्स अकाउंट धारकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

पर्यावरण – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल रेटिंग: 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपने 99% से अधिक कचरे को लैंडफिल में जाने से रोककर ‘ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल प्लेटिनम क्लास वन रेटिंग’ हासिल की है।

ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल रेटिंग क्या है ? 

  • ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल (Zero Waste to Landfill – ZWTL) एक महत्वपूर्ण स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) प्रमाणन मानक है, जिसका उद्देश्य कचरे को लैंडफिल में जाने से रोकना है।
  •  इस मानक के तहत किसी कंपनी या संस्था को अपने कुल उत्पन्न कचरे का कम से कम 99 प्रतिशत पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग), कंपोस्टिंग या ऊर्जा पुनर्प्राप्ति जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से पुनः उपयोग में लाना होता है, ताकि उसे कचरा घरों में भेजने की आवश्यकता न पड़े। 

महत्वपूर्ण दिवस – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: 21 मई 

  • हर साल 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जाता है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य-:  विश्वभर में चाय के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को सम्मान देना, इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा चाय बागान श्रमिकों के अधिकारों और टिकाऊ उत्पादन प्रणाली को बढ़ावा देना है। 

विश्व मधुमक्खी दिवस: 20 मई 

  • 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया। 
  •  इसकी वर्ष 2026 की थीम –“लोगों और ग्रह के लिए एक साथ आएं: एक साझेदारी जो हम सभी को सहारा देती है”

आप इसे भी पढ़ें : 19 May 2026 Current Affairs in Hindi

टॉप 15 MCQ – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

21 May 2026 Current Affairs in Hindi से जुड़े 15 महत्वपूर्ण और अद्वितीय बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) उत्तर सहित नीचे दिए गए हैं। ये प्रश्न आपके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे।

Q1. हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए CEO के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?

A) भुवनेश कुमार

B) सौरभ विजय

C) प्रवीण वशिष्ठ

D) राकेश अग्रवाल

उत्तर: B) सौरभ विजय

Q2. मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया है?

A) स्वीडन

B) नॉर्वे

C) फ्रांस

D) इटली

उत्तर: B) नॉर्वे

Q3. भारतीय वायुसेना (IAF) के 93 साल के इतिहास में पहली ‘महिला कैटेगरी ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ कौन बनी हैं? A) अवनी चतुर्वेदी

B) शिवांगी सिंह

C) स्क्वाड्रन लीडर सानिया

D) भावना कंठ

उत्तर: C) स्क्वाड्रन लीडर सानिया

Q4. टेनिस टूर्नामेंट इटालियन ओपन 2026 में पुरुष एकल (Men’s Singles) का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?

A) कार्लोस अल्कराज़

B) नोवाक जोकोविच

C) कैस्पर रूड

D) जेनिक सिनर

उत्तर: D) जेनिक सिनर

Q5. भारत की पहली लघु एवं मध्यम उद्यम (SME) नेतृत्व वाली सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

A) भिवाड़ी, राजस्थान

B) साणंद, गुजरात

C) पुणे, महाराष्ट्र

D) नोएडा, उत्तर प्रदेश

त्तर: A) भिवाड़ी, राजस्थान

Q6. हाल ही में विश्व मधुमक्खी दिवस 2026 (World Bee Day) कब मनाया गया?

A) 18 मई

B) 19 मई

C) 20 मई

D) 21 मई

उत्तर: C) 20 मई

Q7. 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) का आयोजन कहाँ किया गया, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व जेपी नड्डा ने किया?

A) न्यूयॉर्क, अमेरिका

B) पेरिस, फ्रांस

C) जिनेवा, स्विट्जरलैंड

D) लंदन, यूके

उत्तर: C) जिनेवा, स्विट्जरलैंड

Q8. देश का पहला ‘मानव हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र’ किस राज्य के पलामू बाघ अभयारण्य में स्थापित किया जा रहा है?

A) मध्य प्रदेश

B) झारखंड

C) असम

D) कर्नाटक

उत्तर: B) झारखंड

Q9. समुदाय केंद्रित सांस्कृतिक उत्सव ‘नीमापारा पथ उत्सव 2026’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?

A) उड़ीसा

B) पश्चिम बंगाल

C) असम

D) त्रिपुरा

उत्तर: A) उड़ीसा

Q10. मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में किस अफ्रीकी देश से लाई गई दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है?

A) दक्षिण अफ्रीका

B) नामीबिया

C) तंजानिया

D) बोत्सवाना

उत्तर: D) बोत्सवाना

Q11. दूरस्थ आदिवासी गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किस राज्य ने ‘जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान की शुरुआत की है?

A) झारखंड

B) छत्तीसगढ़

C) मध्य प्रदेश

D) उड़ीसा

उत्तर: B) छत्तीसगढ़

Q12. भारतीय नौसेना की ‘आईओएस सागर पहल’ के तहत कौन सा भारतीय नौसैनिक जहाज चटगांव, बांग्लादेश पहुंचा है?

A) आईएनएस विक्रमादित्य

B) आईएनएस अंजदीप

C) आईएनएस सुनयना

D) आईएनएस तरकश

उत्तर: C) आईएनएस सुनयना

Q13. ‘ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत किस राज्य के गढ़चिरौली जिले को पूरी तरह से सशस्त्र नक्सल मुक्त घोषित किया गया है?

A) छत्तीसगढ़

B) महाराष्ट्र

C) आंध्र प्रदेश

D) झारखंड

उत्तर: B) महाराष्ट्र

Q14. गिफ्ट सिटी में अनिवासी भारतीयों (NRI) के लिए भारत का पहला USD आधारित डेबिट कार्ड किस बैंक ने लॉन्च किया है?

A) HDFC बैंक

B) SBI

C) Axis बैंक

D) ICICI बैंक

उत्तर: D) ICICI बैंक

Q15. भारत के किस हवाई अड्डे ने अपने 99% से अधिक कचरे को लैंडफिल में जाने से रोककर ‘जीरो वेस्ट टू लैंडफिल प्लैटिनम क्लास वन रेटिंग’ हासिल की है?

A) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली

B) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई

C) केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु

D) राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद

उत्तर: B) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई

आप इसे भी पढ़ें : 18 May 2026 Current Affairs in Hindi

Download Top 15 MCQ Pdf Click Here

Conclusion: 

दोस्तों इस 21 May 2026 Current Affairs in Hindi के ब्लॉग पोस्ट में हमने परीक्षाओं के नजरिये से दिन भर के सभी प्रमुख अपडेट्स को कवर किया है। देश-विदेश की खबरें, खेल और नई नियुक्तियां हमेशा प्रतियोगी परीक्षाओं का अहम हिस्सा होती हैं। आप इन समसामयिकी तथ्यों को रोजाना रिवाइज करके अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।

FAQ – 21 May 2026 Current Affairs in Hindi

 

 

Q1. हाल ही में UIDAI के नए सीईओ (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

 Ans. सौरभ विजय को UIDAI का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, उन्होंने भुवनेश कुमार का स्थान लिया है।

Q2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है?

 Ans. पीएम मोदी को नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम द्वारा ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया है।

Q3. भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘कैटेगरी ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ कौन बनी हैं?

 Ans. स्क्वाड्रन लीडर सानिया भारतीय वायुसेना की पहली महिला कैटेगरी ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बन गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top