दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों यदि आप किसी भी सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो करेंट अफेयर्स (Current Affairs) सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। आज की इस पोस्ट में हम “11 May 2026 Current Affairs in Hindi” के महत्वपूर्ण प्रश्नों और घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
विज्ञान और प्रौद्योगिकी – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
भारत की पहली स्पेस-टेक यूनिकॉर्न
हैदराबाद स्थित ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ (Skyroot Aerospace) भारत की पहली स्पेस-टेक यूनिकॉर्न कंपनी बन गई है। हाल ही में इसने करीब $60 मिलियन की नई फंडिंग जुटाई है, जिससे इसका कुल मूल्यांकन $1.1 बिलियन से अधिक हो गया है।
प्रमुख बिन्दु :
स्थापना और संस्थापक : स्काईरूट एयरोस्पेस की स्थापना वर्ष 2018 में Pawan Kumar Chandana और Naga Bharata Daka द्वारा की गई थी। दोनों संस्थापक पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से जुड़े रहे हैं।
प्रमुख निवेशक : कंपनी के इस नए फंडिंग राउंड का नेतृत्व Sherpalo Ventures और सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड GIC ने किया।
विक्रम-1 रॉकेट परियोजना : स्काईरूट का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट Vikram-1 है, जिसे भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट माना जा रहा है। यह उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में सक्षम होगा।
पहला एयरोसोल वेधशाला – तमिलनाडु
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने तमिलनाडु के चेन्नई में भारत के पहले अत्याधुनिक ‘शहरी परीक्षण केंद्र और एयरोसोल वेधशाला’ का उद्घाटन किया है।
स्थापना एवं स्थान – 6 मई 2026 को चेन्नई में स्थापित किया गया।
उद्देश्य – इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वायुमंडल में मौजूद सूक्ष्म जैविक एवं अजैविक एरोसोल कणों का अध्ययन करना है, ताकि मौसम पूर्वानुमान को अधिक सटीक बनाया जा सके। साथ ही, यह शहरी जलवायु प्रक्रियाओं और प्रदूषण के प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
‘जननी’ (JANANI) प्लेटफॉर्म
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (मंत्री जेपी नड्डा) ने ‘जननी’ नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
मुख्य उद्देश्य – मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में और अधिक कमी लाना है।
प्रमुख विशेषताएं
- क्यूआर-आधारित डिजिटल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) कार्ड की सुविधा।
- प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशु सेवाएं एवं परिवार नियोजन की ट्रैकिंग।
- उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के लिए ऑटोमेटेड अलर्ट।
- टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रिमाइंडर सुविधा।
- पंजीकरण व्यवस्था : इस प्लेटफॉर्म पर ABHA, आधार या मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है।
आप इसे भी पढे : Weekly Current Affairs 10.05.2026
स्वस्थ भारत पोर्टल लॉन्च
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली में ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ का भी शुभारंभ किया है। यह पोर्टल विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक ही स्थान पर जोड़ता है।
स्वस्थ भारत पोर्टल : प्रमुख विशेषताएं
- एकीकृत डिजिटल मंच : स्वस्थ भारत पोर्टल एक ‘वन-स्टॉप’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है, जो विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और अनुप्रयोगों को एक ही मंच पर जोड़ता है।
- स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य में सुविधा : इस पोर्टल के माध्यम से एएनएम, आशा कार्यकर्ता और चिकित्सा अधिकारियों को बार-बार जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की बचत के साथ कार्यभार भी कम होगा।
- ABDM से एकीकरण : यह प्रणाली आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अनुरूप विकसित की गई है तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) से जुड़ी हुई है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से साझा करना संभव होगा।
- सटीक एवं त्वरित डेटा प्रबंधन : पोर्टल विभिन्न डेटाबेस को API के माध्यम से आपस में जोड़ता है, जिससे डाटा की पुनरावृत्ति कम होती है और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े निर्णय अधिक सटीक एवं तेज़ी से लिए जा सकते हैं।
भारत-जापान संयुक्त बैठक – नई दिल्ली
05 मई 2026 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत और जापान के बीच स्वास्थ्य सेवा पर तीसरी संयुक्त समिति की बैठक आयोजित की गई है।
भारत-जापान स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठक : प्रमुख बिंदु
- संयुक्त सह-अध्यक्षता : बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री Jagat Prakash Nadda और जापान की स्वास्थ्य नीति मंत्री Kimi Onoda ने संयुक्त रूप से की।
- चर्चा के मुख्य विषय : बैठक में गैर-संचारी रोगों (NCDs) की रोकथाम, चिकित्सा उत्पादों की मजबूत एवं लचीली आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
- भारत का दृष्टिकोण : भारत ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को दोहराते हुए मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली, सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- आधिकारिक जानकारी : इस बैठक से संबंधित विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई, जो PIB पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय पहल – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
केन्द्रीय प्रभारी CPO पोर्टल लॉन्च
नीति आयोग ने आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में सुशासन को मजबूत करने तथा अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं की तेज़ और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (CPO) पोर्टल’ शुरू किया है। यह डिजिटल मंच जमीनी स्तर से प्राप्त जानकारी और प्रशासनिक निर्णयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करता है।
सीपीओ पोर्टल (CPO Portal) की प्रमुख विशेषताएं और लाभ:
- रियल-टाइम जानकारी: केंद्रीय प्रभारी अधिकारी मोबाइल उपकरणों के माध्यम से सीधे फील्ड से अपने निरीक्षण, सुझाव और रिपोर्ट तुरंत अपलोड कर सकते हैं।
- त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई: पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दिखाई देती है, जिससे जिला प्रशासन शीघ्र निर्णय लेकर कार्रवाई कर सकता है और उसकी स्थिति भी अपडेट कर सकता है।
- बेहतर समन्वय और संवाद: यह प्लेटफॉर्म केंद्र, राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों के बीच समन्वय को अधिक प्रभावी बनाता है, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो सके।
- पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि: सभी सुझाव और रिपोर्ट डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं, जिससे योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और जवाबदेही सुनिश्चित होती है।
आप इसे भी पढे : 09 May 2026 Current Affairs in Hindi
जहाज मरम्मत सुविधा – गुजरात
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के वाडिनार (Vadinar) में ₹1570 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।
प्रमुख जहाज मरम्मत परियोजनाएं और उनके स्थान
1. वडीनार शिप रिपेयर सुविधा, गुजरात
- परियोजना विवरण: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गुजरात के वडीनार स्थित दीनदयाल पोर्ट में लगभग ₹1,570 करोड़ की लागत वाली आधुनिक जहाज मरम्मत परियोजना को स्वीकृति दी है।
- मुख्य सुविधाएं: इस परियोजना को Cochin Shipyard Limited और Deendayal Port Authority के संयुक्त सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इसमें दो बड़े फ्लोटिंग ड्राई डॉक तथा करीब 650 मीटर लंबी जेटी का निर्माण शामिल है।
रक्षा और सुरक्षा – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन – मई 2026
मई 2026 में ‘संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन’ का दूसरा संस्करण राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की और इसका विषय ‘नए क्षेत्र में सैन्य क्षमता’ (Military Capability in New Domains) था।
- अध्यक्ष – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- स्थान – जयपुर (राजस्थान)
- समय – 7 और 8 मई 2026
- सम्मेलन का मुख्य विषय – ‘नये क्षेत्रों में सैन्य क्षमता’ (Military Capability in New Domains)
प्रमुख बिन्दु :
- यह सम्मेलन त्रि-सेवा अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें इस अभियान पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।
- सम्मेलन के दौरान आधुनिक युद्ध से जुड़ी नई चुनौतियों—जैसे साइबर युद्ध, अंतरिक्ष युद्ध, संज्ञानात्मक युद्ध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मानव रहित प्रणालियों—पर विस्तार से चर्चा हुई।
- अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य के युद्ध केवल आधुनिक हथियारों से नहीं, बल्कि नवाचार, रणनीतिक सोच और बेहतर समन्वय के माध्यम से जीते जाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम को BEL के साथ अनुबंध
- रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम खरीदने हेतु ‘भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड’ (BEL) के साथ ₹1476 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन के रडार को जाम करना, मिसाइलों को भटकाना और अपनी सेना के नेटवर्क को सुरक्षित रखना है।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग पहल:
भारत ने यूरोपीय संघ (EU) के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी पुनर्चक्रण (Recycling) के लिए ₹19 करोड़ की एक संयुक्त पहल शुरू की है।
- मुख्य बिन्दु :
- ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) बैटरी रीसाइक्लिंग पहल का मुख्य उद्देश्य इस्तेमाल हो चुकी बैटरियों से लिथियम, कोबाल्ट और निकल जैसे महत्वपूर्ण खनिजों को सुरक्षित तरीके से पुनः प्राप्त कर उनका दोबारा उपयोग करना है।
- यह प्रक्रिया नए खनन की आवश्यकता को कम करती है, बैटरी कचरे के प्रबंधन में मदद करती है तथा बैटरी निर्माण की लागत और कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक घटाने में सहायक होती है।
वियतनाम के राष्ट्रपति को उपहार
वियतनाम के नए राष्ट्रपति ‘तो लाम’ की भारत यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें ‘नमो 108 कमल’, ‘बोधी वृक्ष की पीतल की प्रतिमा’ और ‘वाराणसी के रेशमी वस्त्र’ उपहार में दिए।
उपहारों की प्रमुख विशेषताएं
- ‘नमो 108’ कमल: यह कमल की एक विशेष प्रजाति है, जिसे National Botanical Research Institute द्वारा विकसित किया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें 108 पंखुड़ियां होती हैं। भारतीय धार्मिक परंपराओं—हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म—में 108 अंक को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है।
- भगवान बुद्ध की पीतल प्रतिमा: उत्तर प्रदेश के Moradabad के कारीगरों द्वारा निर्मित यह मूर्ति भगवान बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान मुद्रा में दर्शाती है, जो शांति और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
- बनारसी रेशमी वस्त्र: Varanasi की प्रसिद्ध बनारसी सिल्क कला को दर्शाने वाले पारंपरिक रेशमी वस्त्र भी विशेष उपहार के रूप में प्रदान किए गए।
- पारंपरिक भारतीय व्यंजन: राजकीय भोज के दौरान बिहार और महाराष्ट्र के जीआई-टैग प्राप्त पारंपरिक व्यंजनों को भी शामिल किया गया, जिससे भारत की विविध खाद्य संस्कृति को प्रदर्शित किया जा सके।
खेलकूद – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026:
2026 के 22वें कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में किया जाएगा।
आयोजन – 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक
प्रतियोगिता की प्रमुख बातें
- भाग लेने वाले देश: इस चैंपियनशिप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सहित 35 से अधिक राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
- आयोजन स्थल: टूर्नामेंट के सभी मुकाबले त्यागराज स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन और समापन समारोह भी इसी परिसर में संपन्न होंगे।
- फाइनल मुकाबले: सात दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी फाइनल मैच 2 अगस्त 2026 को खेले जाएंगे।
दिवस – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2026:
- इस वर्ष यह दिवस 9 मई को मनाया गया।
- इस साल की थीम “हर पक्षी मायने रखता है, आपके अवलोकन महत्वपूर्ण हैं” (Every bird counts, your observation matters) रखी गई है।
दोस्तों “9 मई 2026 के करंट अफेयर्स” के आधार पर आपके लिए 15 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों को प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, UPPSC, SSC, Bank आदि) के स्तर के अनुसार लेबल किया गया है:
दैनिक समसामयिकी – Top 15 MCQs – 11 May 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. भारत की पहली स्पेस-टेक यूनिकॉर्न (Space-tech Unicorn) कंपनी कौन सी बन गई है?
A) पिक्सेल
B) स्काईरूट एयरोस्पेस
C) ध्रुव स्पेस
D) अग्निकुल कॉसमॉस
उत्तर: B) स्काईरूट एयरोस्पेस
Q2. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट के अनुसार, किस शहर में आत्महत्या की दर सबसे अधिक दर्ज की गई है?
A) नई दिल्ली
B) मुंबई
C) बेंगलुरु
D) कोटा
उत्तर: C) बेंगलुरु
Q3. मई 2026 में ‘संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन’ (Joint Commanders’ Conference) का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया?
A) लखनऊ
B) पुणे
C) नई दिल्ली
D) जयपुर
उत्तर: D) जयपुर
Q4. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) 2026 कब मनाया गया?
A) 7 मई
B) 8 मई
C) 9 मई
D) 10 मई
उत्तर: C) 9 मई
Q5. मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए ‘जननी’ (JANANI) प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
A) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
B) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
C) नीति आयोग
D) शिक्षा मंत्रालय
उत्तर: A) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
Q6. माँ से शिशु में ट्रांसमिट होने वाली तीन बीमारियों (HIV, हेपेटाइटिस बी और सिफलिस) को एलिमिनेट (खत्म) करने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बन गया है?
A) भारत
B) श्रीलंका
C) मालदीव
D) जापान
उत्तर: C) मालदीव
Q7. भारत के पहले अत्याधुनिक ‘शहरी परीक्षण केंद्र और एयरोसोल वेधशाला’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
A) पुणे, महाराष्ट्र
B) चेन्नई, तमिलनाडु
C) बेंगलुरु, कर्नाटक
D) तिरुवनंतपुरम, केरल
उत्तर: B) चेन्नई, तमिलनाडु
Q8. भारत ने किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी पुनर्चक्रण (Recycling) के लिए ₹19 करोड़ की संयुक्त पहल शुरू की है?
A) आसियान (ASEAN)
B) यूरोपीय संघ (EU)
C) विश्व बैंक
D) ब्रिक्स (BRICS)
उत्तर: B) यूरोपीय संघ (EU)
Q9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹1570 करोड़ की लागत से किस राज्य में एक अत्याधुनिक जहाज मरम्मत सुविधा (Ship Repair Facility) स्थापित करने की मंजूरी दी है?
A) गुजरात (वाडिनार)
B) महाराष्ट्र
C) तमिलनाडु
D) केरल
उत्तर: A) गुजरात (वाडिनार)
Q10. डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को एकीकृत और सुदृढ़ करने के लिए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ का शुभारंभ किसने किया है?
A) नरेंद्र मोदी
B) अमित शाह
C) मनसुख मंडाविया
D) जेपी नड्डा
उत्तर: D) जेपी नड्डा
Q11. इटली के वेनिस में आयोजित 61वें अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भारत के राष्ट्रीय पवेलियन का उद्घाटन किसने किया?
A) एस. जयशंकर
B) गजेंद्र सिंह शेखावत
C) अनुराग ठाकुर
D) अमित शाह
उत्तर: B) गजेंद्र सिंह शेखावत
Q12. नीति आयोग द्वारा रियल-टाइम गवर्नेंस और लास्ट माइल डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल का क्या नाम है?
A) ई-गवर्नेंस पोर्टल
B) CPO पोर्टल
C) जननी पोर्टल
D) समाधान पोर्टल
उत्तर: B) CPO पोर्टल (सेंट्रल प्रभारी ऑफिसर पोर्टल)
Q13. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम’ की खरीद हेतु किस नवरत्न कंपनी के साथ ₹1476 करोड़ का अनुबंध किया है?
A) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
B) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
C) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
D) लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
उत्तर: C) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
Q14. 2026 के 22वें कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
A) नई दिल्ली
B) बर्मिंघम
C) मेलबर्न
D) टोक्यो
उत्तर: A) नई दिल्ली
Q15. मई 2026 में स्वास्थ्य सेवा पर तीसरी संयुक्त समिति की बैठक भारत और किस देश के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई?
A) अमेरिका
B) फ्रांस
C) जापान
D) वियतनाम
उत्तर: C) जापान
आप इसे भी पढे : 08 May 2026 Current Affairs in Hindi
निष्कर्ष (Conclusion) :
दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए दैनिक घटनाओं से अपडेट रहना बेहद जरूरी है। इस ब्लॉग पोस्ट में हमने “11 May 2026 Current Affairs in Hindi” से जुड़े सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, रक्षा, और खेल से संबंधित तथ्यों को आसान भाषा में कवर किया है।
| Download Top 15 MCQ Pdf | Click Here |
