12 June 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों अगर आप किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे UPSC, SSC, Railway, BPSC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो दैनिक करेंट अफेयर्स पढ़ना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए “12 June 2026 Current Affairs in Hindi” से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और घटनाक्रम लेकर आए हैं।

12 June 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

जोजिला टनल (Zojila Tunnel) का निर्माण पूरा

  • 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब जोजिला टनल का अंतिम चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। 
  • यह 13.15 किलोमीटर लंबी सुरंग कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच साल भर सुरक्षित संपर्क बनाए रखेगी।

नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,398 दिनों तक पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है। अब वे भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

इस उपलब्धि से जुड़े प्रमुख तथ्य:

  • ऐतिहासिक कार्यकाल: प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
  • लगातार तीन कार्यकाल: उन्होंने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और इसके बाद 2019 तथा 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की।
  • विशेष सम्मान: इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्रिमंडल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से भारत मंडपम में विशेष बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें उनके नेतृत्व और लंबे कार्यकाल की सराहना की गई।

सम्मेलन – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

इंदौर में आयोजित हुआ ब्रिक्स कृषि सम्मेलन 2026 

भारत की अध्यक्षता में 9 से 13 जून 2026 के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स (BRICS) कृषि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में ब्रिक्स देशों और उनके साझेदार देशों सहित 20 से अधिक देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए।

सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएं: 

  • मुख्य उद्देश्य: खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना, कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना, जलवायु-अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करना तथा कृषि व्यापार को अधिक प्रभावी बनाना।
  • समावेशी कृषि विकास: सम्मेलन में छोटे किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ डिजिटल तकनीकों के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
  • द्विपक्षीय वार्ताएं: विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी, अनुसंधान सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। भारत और रूस के बीच हुई चर्चा विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
  • सतत विकास का संदेश: पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए प्रतिनिधियों ने ‘ब्रिक्स वाटिका’ (BRICS Vatika) में पौधारोपण भी किया।

योजना – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना: बेरोजगार युवाओं को ₹3,000 मासिक सहायता 

पश्चिम बंगाल सरकार ने शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं की मदद के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इसके तहत पात्र युवाओं को हर महीने ₹3000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

योजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • मासिक वित्तीय सहायता: चयनित युवाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हर महीने ₹3,000 जमा किए जाते हैं।
  • पात्रता शर्तें: आवेदक का पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। साथ ही उसकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह बेरोजगार होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास कम-से-कम माध्यमिक (10वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण होना चाहिए।

आप इसे भी पढ़ें : 11 June 2026 Current Affairs in Hindi

‘स्त्री राइड’ पहल: सुरक्षित यात्रा और महिला सशक्तिकरण की नई पहल 

  • तेलंगाना सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘स्त्री राइड’ पहल शुरू की है। इसमें कैब और इलेक्ट्रिक ऑटो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाए जाएंगे।
  • ‘स्त्री राइड’ (Stree Ride) तेलंगाना महिला सुरक्षा विभाग और ‘मूविंग वूमेन सोशल इनिशिएटिव्स’ (MOWO) के सहयोग से शुरू की गई एक अभिनव पहल है। 
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक ओर महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को कैब, ऑटो और ई-बाइक जैसे परिवहन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
  • यह पहल महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और परिवहन क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे 

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) ने जून 2026 में अपने दस वर्ष पूरे कर लिए हैं। 
  • 9 जून 2016 को शुरू की गई इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य देशभर की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाली प्रसव पूर्व (Antenatal) स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
  • यह अभियान गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच, जोखिम की पहचान और उचित चिकित्सा देखभाल के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने पर विशेष जोर देता है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

खेलकूद – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

तीन देशों की संयुक्त मेजबानी में शुरू हुआ फीफा विश्व कप 2026 

फीफा (FIFA) विश्व कप का 23वां संस्करण 11 जून 2026 से शुरू हो गया है। पहली बार इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से तीन देशों—अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको—द्वारा की जा रही है, जो इसे इतिहास का सबसे बड़ा और अनोखा विश्व कप बनाता है।

टूर्नामेंट की प्रमुख विशेषताएं:

  • उद्घाटन मुकाबला: प्रतियोगिता का पहला मैच 11 जून को मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया।
  • नया विस्तारित प्रारूप: इस बार पहली बार 32 के बजाय 48 टीमें भाग ले रही हैं, जबकि पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच आयोजित किए जाएंगे।
  • 16 मेजबान शहर: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के 16 विभिन्न शहरों में मैचों का आयोजन किया जा रहा है।
  • फाइनल मुकाबला: विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

सविता श्री बी बनीं एशियाई महिला शतरंज चैंपियन  

  • मंगोलिया में आयोजित इस शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में भारत की सविता श्री भास्कर ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता है।
  • भारतीय शतरंज खिलाड़ी सविता श्री भास्कर ने एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। वहीं, ओपन वर्ग में चीन के कांग जियांगरुई ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
  • एशियाई शतरंज महासंघ (Asian Chess Federation) के संरक्षण में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच खेली जाती है। इसमें ओपन और महिला दोनों वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाते हैं।
  • यह टूर्नामेंट केवल एशियाई चैंपियन का निर्धारण ही नहीं करता, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत-नेपाल के बीच शुरू हुआ UPI-NPI आधारित सीमा-पार डिजिटल भुगतान 

 दोनों देशों के बीच पैसे के लेनदेन को आसान बनाने के लिए भारत के ‘यूपीआई’ (UPI) और नेपाल के ‘नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस’ के बीच क्रॉस-बॉर्डर लिंकेज की शुरुआत की गई है।

प्रमुख विशेषताएं:

  • रियल-टाइम लेनदेन: भारत और नेपाल के नागरिक अब एक-दूसरे को तत्काल और सहज तरीके से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।
  • सीमा-पार प्रेषण में सुविधा: धन हस्तांतरण के लिए बैंक खाते से जुड़ी जटिल जानकारी साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और सुरक्षित बन गई है।
  • कम लागत और अधिक सुरक्षा: यह व्यवस्था पारंपरिक प्रेषण प्रणालियों की तुलना में सस्ती, तेज और अधिक सुरक्षित मानी जा रही है।
  • क्यूआर कोड आधारित भुगतान: भारतीय यात्री और उपभोक्ता नेपाल में क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।

APSEZ को अर्जेंटीना की पहली LNG निर्यात परियोजना के लिए 10 वर्षीय अनुबंध 

  • भारतीय कंपनी अडानी पोर्ट्स ने अर्जेंटीना की पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) निर्यात परियोजना के लिए 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर का समुद्री सेवा अनुबंध हासिल किया है।
  • अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) को अर्जेंटीना की पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) निर्यात परियोजना के लिए 10 वर्षों का समुद्री सेवाओं से संबंधित अनुबंध प्राप्त हुआ है। 
  • लगभग 7 करोड़ डॉलर (70 मिलियन डॉलर) मूल्य का यह समझौता दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र में कंपनी की पहली महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि माना जा रहा है।
  • यह अनुबंध वैश्विक ऊर्जा और समुद्री सेवाओं के क्षेत्र में APSEZ की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है तथा दक्षिण अमेरिका में उसके विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

रक्षा और प्रौद्योगिकी – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

सिपरी (SIPRI) रिपोर्ट 2025

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बन गया है। 
  • भारत ने अपनी रक्षा पर 92.1 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं। पहले तीन स्थानों पर अमेरिका, चीन और रूस हैं।

एनवीडिया ने PC के लिए नई AI सुपरचिप RTX Spark पेश की 

  • दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया ने कंप्यूटिक्स 2026 इवेंट में ‘RTX स्पार्क’ (RTX Spark) नामक एक बेहद उन्नत AI सुपर चिप लॉन्च की है।
  • एनवीडिया (Nvidia) ने पर्सनल कंप्यूटरों के लिए अपनी नई अत्याधुनिक AI चिप RTX Spark पेश की है।
  •  यह एक उन्नत ‘सुपरचिप’ है, जिसमें CPU और GPU को एकीकृत रूप से जोड़ा गया है। इसकी मदद से उपयोगकर्ता क्लाउड सर्वरों पर निर्भर हुए बिना सीधे अपने डिवाइस पर पर्सनल AI एजेंट चला सकते हैं।
  • RTX Spark को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह स्थानीय स्तर पर उच्च क्षमता वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रोसेसिंग प्रदान कर सके, जिससे प्रदर्शन बेहतर होने के साथ-साथ डेटा गोपनीयता और गति में भी सुधार होता है।

आप इसे भी पढ़ें : 10 June 2026 Current Affairs in Hindi

पुरस्कार – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप – 2026 

  • अहमदाबाद में आयोजित इस विश्व चैंपियनशिप में मेजबान भारत ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। 
  • भारत ने 102 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 114 पदक जीते हैं, जबकि जापान दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर रहा।

Top 15 MCQs – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1: 23वें फीफा विश्व कप 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  • इसकी संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको द्वारा की जा रही है।
  • इतिहास में पहली बार इस विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A) केवल 1

B) केवल 2

C) 1 और 2 दोनों

D) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: C) 1 और 2 दोनों

व्याख्या: 23वें फीफा विश्व कप का उद्घाटन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में हुआ है और पहली बार इसमें टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी गई है।

प्रश्न 2: हाल ही में किस सुरंग (Tunnel) का अंतिम चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ है, जो कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच साल भर सुरक्षित संपर्क सुनिश्चित करेगी?

A) अटल टनल

B) पीर पंजाल टनल

C) जोजिला टनल

D) श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल

उत्तर: C) जोजिला टनल

व्याख्या: 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का निर्माण पूरा हो गया है, जो कश्मीर घाटी और लद्दाख को जोड़ेगी।

प्रश्न 3: क्रॉस-बॉर्डर वित्तीय लेनदेन को आसान बनाने के लिए भारत के ‘यूपीआई’ (UPI) का किस पड़ोसी देश के ‘नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस’ के साथ लिंक शुरू किया गया है?

A) श्रीलंका

B) बांग्लादेश

C) नेपाल

D) भूटान

उत्तर: C) नेपाल

व्याख्या: भारत के UPI और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस के बीच क्रॉस-बॉर्डर लिंकेज की शुरुआत की गई है ताकि नागरिक तुरंत और सुरक्षित तरीके से पैसे ट्रांसफर कर सकें।

प्रश्न 4: हाल ही में खबरों में रहा ‘ऑपरेशन नस्र’ (Operation Nasr) किस देश द्वारा इजराइल के खिलाफ शुरू किया गया है? A) ईरान

B) इराक

C) सीरिया

D) लेबनान

उत्तर: A) ईरान

व्याख्या: ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इजराइल के महत्वपूर्ण हवाई ठिकानों (नेवातिम और तेल नोफ) पर ‘ऑपरेशन नस्र’ के तहत मिसाइलें दागी हैं।

प्रश्न 5: कंप्यूटिक्स 2026 के इवेंट में किस दिग्गज टेक कंपनी ने ‘RTX स्पार्क’ (RTX Spark) नामक अत्यधिक उन्नत AI सुपर चिप लॉन्च की है?

A) गूगल (Google)

B) एनवीडिया (Nvidia)

C) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)

D) एएमडी (AMD)

उत्तर: B) एनवीडिया (Nvidia)

व्याख्या: एनवीडिया ने ‘RTX स्पार्क’ लॉन्च की है जो सीपीयू, जीपीयू और एआई प्रोसेसिंग की ताकत को एक साथ जोड़ती है।

प्रश्न 6: अहमदाबाद में आयोजित ‘प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026’ की पदक तालिका में किस देश ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?

A) जापान

B) अर्जेंटीना

C) भारत

D) चीन

उत्तर: C) भारत

व्याख्या: भारत ने 102 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 114 पदक जीतकर इस चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि जापान दूसरे स्थान पर रहा।

प्रश्न 7: सिपरी (SIPRI) रिपोर्ट 2025 के अनुसार, विश्व के शीर्ष सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत का कौन सा स्थान है?

A) तीसरा

B) चौथा

C) पांचवां

D) छठा

उत्तर: C) पांचवां

व्याख्या: 92.1 बिलियन डॉलर के रक्षा खर्च के साथ भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बन गया है।

प्रश्न 8: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस पूर्व प्रधानमंत्री के लगातार 4,398 दिनों के कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के सबसे लंबे समय तक ‘लगातार’ पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं?

A) इंदिरा गांधी

B) जवाहरलाल नेहरू

C) मनमोहन सिंह

D) अटल बिहारी वाजपेयी

उत्तर: B) जवाहरलाल नेहरू

व्याख्या: पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों तक निरंतर प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।

प्रश्न 9: मंगोलिया के उलान बतर में आयोजित ‘एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप 2026’ के महिला वर्ग में किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है?

A) कोनेरू हम्पी

B) हरिका द्रोणावल्ली

C) सविता श्री भास्कर

D) दिव्या देशमुख

उत्तर: C) सविता श्री भास्कर

व्याख्या: तमिलनाडु की सविता श्री भास्कर ने इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और फिडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

प्रश्न 10: 9 से 13 जून 2026 तक भारत की अध्यक्षता में ‘अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स कृषि सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ किया गया?

A) नई दिल्ली

B) वाराणसी

C) इंदौर

D) जयपुर

उत्तर: C) इंदौर

व्याख्या: मध्य प्रदेश के इंदौर में यह पांच दिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रश्न 11: किस भारतीय कंपनी ने अर्जेंटीना की पहली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) निर्यात परियोजना के लिए 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर का समुद्री सेवा अनुबंध हासिल किया है?

A) रिलायंस इंडस्ट्रीज

B) अडानी पोर्ट्स

C) टाटा प्रोजेक्ट्स

D) एलएंडटी (L&T)

उत्तर: B) अडानी पोर्ट्स

व्याख्या: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने अर्जेंटीना के मेरिडियन ग्रुप के साथ मिलकर यह 10 साल का अनुबंध हासिल किया है।

प्रश्न 12: ‘विश्व प्रत्यायन दिवस’ (World Accreditation Day) 2026 किस तिथि को मनाया गया?

A) 7 जून

B) 8 जून

C) 9 जून

D) 10 जून

उत्तर: C) 9 जून

व्याख्या: 9 जून को यह दिवस मनाया गया, जिसकी 2026 की थीम “नवाचार, विश्वास और स्थिरता: प्रत्यायन की शक्ति” थी।

प्रश्न 13: किस राज्य सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹3000 की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड’ योजना शुरू की है?

A) बिहार

B) राजस्थान

C) मध्य प्रदेश

D) पश्चिम बंगाल

उत्तर: D) पश्चिम बंगाल

व्याख्या: पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के बैंक खातों में सीधे ₹3000 की मदद पहुंचाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।

प्रश्न 14: महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित ‘स्त्री राइड’ (Stree Ride) नामक परिवहन पहल किस राज्य ने शुरू की है?

A) तेलंगाना

B) केरल

C) कर्नाटक

D) महाराष्ट्र

उत्तर: A) तेलंगाना

व्याख्या: तेलंगाना सरकार के महिला सुरक्षा विभाग ने इस पहल की शुरुआत की है, जिसमें कैब और इलेक्ट्रिक ऑटो महिला ड्राइवरों द्वारा चलाए जाएंगे।

आप इसे भी पढ़ें : 09 June 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 15: जून 2026 में ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ ने अपने 10 वर्ष पूरे किए हैं। इस योजना की शुरुआत मूल रूप से कब की गई थी?

A) 9 जून 2014

B) 9 जून 2015

C) 9 जून 2016

D) 9 जून 2017

उत्तर: C) 9 जून 2016

व्याख्या: गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करने वाली इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 9 जून 2016 को की गई थी।

Conclusion: 

दोस्तों करेंट अफेयर्स प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता की कुंजी है। आज के इस “12 June 2026 Current Affairs in Hindi” ब्लॉग पोस्ट में हमने महत्वपूर्ण खेल, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, और रक्षा मामलों को विस्तार से कवर किया है। इन छोटे-छोटे पॉइंट्स का नियमित रिवीजन आपकी तैयारी को बहुत मजबूत बना सकता है।

Download Top 15 MCQ Pdf Click Here

FAQs – 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1: 2026 के 23वें फीफा विश्व कप की मेजबानी कौन से देश कर रहे हैं?

उत्तर: अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको पहली बार संयुक्त रूप से फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।

प्रश्न 2: ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड’ योजना किस राज्य सरकार ने शुरू की है?

उत्तर: यह योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹3000 की वित्तीय सहायता देने के लिए शुरू की गई है।

प्रश्न 3: हाल ही में किस देश ने इजराइल के खिलाफ ‘ऑपरेशन नस्र’ (Operation Nasr) शुरू किया है?

उत्तर: ईरान ने इजराइल के सैन्य ठिकानों के खिलाफ यह ऑपरेशन शुरू किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top