13 June 2026 Current Affairs in Hindi

नमस्कार दोस्तों! प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, Railway और BPSC की तैयारी के लिए Daily Current Affairs का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम आपको सरल भाषा में देश और दुनिया की ताज़ा घटनाओं की जानकारी देंगे।आइए, 13 June 2026 Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण टॉपिक-वाइज़ अपडेट्स पर नज़र डालते हैं ताकि आप अपनी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

13 June 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 13 June 2026 Current Affairs in Hindi

उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए शुरू किया ‘प्रोजेक्ट गंगा’ 

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 9 जून 2026 को ‘प्रोजेक्ट गंगा’ (Government Assisted Network for Growth and Advancement – GANGA) की शुरुआत की है। इस पहल का लक्ष्य गांवों तक उच्च गति इंटरनेट सेवाएं पहुंचाकर डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देना है।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • मुख्य उद्देश्य: ग्रामीण इलाकों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराकर डिजिटल शिक्षा, टेलीमेडिसिन और ई-गवर्नेंस सेवाओं को मजबूत बनाना।
  • विस्तार योजना: पहले चरण में 8,000 न्याय पंचायतों को जोड़ा जाएगा, जबकि अगले चरण में 57,000 ग्राम पंचायतों तक नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। इससे लगभग 20 लाख परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है।
  • रोजगार सृजन: योजना के तहत 8,000 डिजिटल उद्यमियों को तैयार किया जाएगा, जिनमें आधी संख्या महिलाओं की होगी।
  • वित्तीय सहयोग: डिजिटल उद्यम शुरू करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त और गारंटी-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

अमित शाह ने लॉन्च किया ‘विनिमय’ लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम 

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सीमा व्यापार और प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए ‘विनिमय’ (Vinimay) नामक भूमि बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की है।

विनिमय’ प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं:

  • पूरी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण: वाहन प्रवेश, दस्तावेजों की प्रस्तुति, मंजूरी और निकास तक की संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन और स्वचालित बनाया गया है।
  • पेपरवर्क में भारी कमी: सिंगल इलेक्ट्रॉनिक विंडो और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक के उपयोग से कागजी औपचारिकताओं में लगभग 90 प्रतिशत तक कमी आने की उम्मीद है।
  • समय की बचत: इस प्रणाली के लागू होने से ट्रकों के प्रतीक्षा समय में 40 से 60 प्रतिशत तथा गेट प्रोसेसिंग समय में 22 से 35 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है।
  • एकीकृत डिजिटल मंच: ‘विनिमय’ विभिन्न सरकारी एजेंसियों और प्रणालियों, जैसे ICEGATE, BSF, DGFT और ULIP, को एक साझा प्लेटफॉर्म से जोड़ता है, जिससे सीमा प्रबंधन और व्यापार से संबंधित सूचनाओं का बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा।

एयर इंडिया ने वाराणसी से शुरू किया ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ्लाइट मॉडल 

  • ‘ईज़ी कनेक्ट’ (Easy Connect) एयर इंडिया द्वारा भारत सरकार की हब-एंड-स्पोक रणनीति के अनुरूप शुरू की गई एक नई सुविधा है। 
  • इस व्यवस्था के तहत छोटे शहरों से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने घरेलू हवाई अड्डे पर ही इमिग्रेशन और सामान चेक-इन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम हो जाती है।

ईज़ी कनेक्ट मॉडल की प्रमुख विशेषताएं:

  • वाराणसी से शुरुआत: इस सेवा की शुरुआत वाराणसी से की गई है, जिससे यह सुविधा प्राप्त करने वाला देश का पहला शहर बन गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी: विशेष ‘ईज़ी कनेक्ट’ उड़ानें यात्रियों को दिल्ली जैसे प्रमुख हब तक पहुंचाती हैं, जहां से वे लंदन, सिंगापुर, दुबई और बैंकॉक सहित 17 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए आगे की उड़ानें ले सकते हैं।
  • कम ट्रांज़िट समय: यात्रियों को दिल्ली जैसे हब हवाई अड्डों पर दोबारा इमिग्रेशन प्रक्रिया या लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़ता, जिससे यात्रा का कुल समय कम हो जाता है।
  • बेहतर यात्रा अनुभव: यह मॉडल छोटे शहरों के यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को अधिक सुविधाजनक और समय-कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आप इसे भी पढ़ें : 12 June 2026 Current Affairs in Hindi

असम और यूरोपीय संघ ने गुवाहाटी में ‘ब्लू वैली क्लस्टर’ की शुरुआत की 

असम सरकार और यूरोपीय संघ (EU) ने 9 जून 2026 को गुवाहाटी में ‘ब्लू वैली क्लस्टर’ पहल की शुरुआत की। यह परियोजना प्राकृतिक फ्लेवर, सुगंध (Fragrance) और आयुष (AYUSH) क्षेत्रों के विकास पर केंद्रित है तथा इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत और यूरोप के बीच व्यापारिक एवं औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है।

प्रमुख बिंदु : 

  • मुख्य उद्देश्य: इस पहल का लक्ष्य उत्तर-पूर्व के किसानों, महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना तथा उनके उत्पादों को यूरोपीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना है।
  • रणनीतिक महत्व: ‘ब्लू वैली क्लस्टर’ जनवरी 2026 में आयोजित भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में स्वीकृत व्यापक रणनीतिक एजेंडे के अंतर्गत शुरू की गई ‘ब्लू वैलीज़’ पहल का हिस्सा है।
  • महत्वपूर्ण समझौता: कार्यक्रम के दौरान असम औद्योगिक विकास निगम (AIDC) और फेडरेशन ऑफ यूरोपियन बिजनेस इन इंडिया (FEBI) के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • विशिष्ट उपस्थिति: उद्घाटन समारोह में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुरस्कार – 13 June 2026 Current Affairs in Hindi

राह-वीर योजना: दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान और 

‘राह-वीर योजना’ (Rah-Veer Yojana) सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले जागरूक नागरिकों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • प्रोत्साहन राशि: किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत निकटतम अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाने वाले ‘राह-वीर’ (Good Samaritan) को राज्य सरकार की ओर से ₹25,000 की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • राष्ट्रीय स्तर का सम्मान: प्रत्येक वर्ष केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राह-वीरों का चयन किया जाता है। उन्हें ₹1 लाख की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।
  • गोल्डन ऑवर का महत्व: दुर्घटना के बाद का पहला घंटा ‘गोल्डन ऑवर’ कहलाता है, जिसे जीवनरक्षक उपचार के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस अवधि में त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने से मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी – 13 June 2026 Current Affairs in Hindi

चीन का ‘नियो’ बना दुनिया का पहला व्यावसायिक रूप से स्वीकृत ब्रेन इम्प्लांट 

 चीन द्वारा विकसित नियो (NEO) इम्प्लांट एक अत्याधुनिक ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तकनीक है, जो मस्तिष्क से प्राप्त संकेतों को डिजिटल निर्देशों में परिवर्तित करने में सक्षम है। सिंघुआ विश्वविद्यालय और शंघाई स्थित न्यूरेकल मेडिकल टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित यह दुनिया का पहला व्यावसायिक रूप से स्वीकृत इनवेसिव ब्रेन इम्प्लांट माना जा रहा है।

नियो इम्प्लांट की प्रमुख विशेषताएं:

  • मुख्य उद्देश्य: इस तकनीक को विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी की चोट या अन्य कारणों से पक्षाघात (Paralysis) से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तैयार किया गया है।
  • कार्यप्रणाली: सिक्के के आकार का यह इम्प्लांट मस्तिष्क की गतिविधियों को पढ़कर उन्हें कंप्यूटर या रोबोटिक सहायक अंगों तक पहुंचाता है, जिससे मरीज वस्तुओं को पकड़ने या कुछ हद तक गतिशीलता प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।
  • कम जोखिम वाला डिजाइन: एलन मस्क की न्यूरालिंक तकनीक की तुलना में नियो का डिजाइन अपेाकृत कम आक्रामक (Minimally Invasive) है। इसके इलेक्ट्रोड मस्तिष्क के ऊतकों में गहराई तक प्रवेश करने के बजाय सुरक्षात्मक झिल्ली के ऊपर लगाए जाते हैं, जिससे सर्जरी से जुड़े जोखिम और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचने की संभावना कम हो जाती है।
  • महत्वपूर्ण उपलब्धि: इसे विश्व का पहला व्यावसायिक रूप से स्वीकृत सर्जरी-आधारित ब्रेन इम्प्लांट माना जा रहा है, जो न्यूरोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी प्रगति का संकेत देता है।

जामनगर में स्थापित हो रहा भारत का पहला मेगा एआई डेटा सेंटर 

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और मेटा (Meta) ने गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला भारत का पहला एआई (AI) सक्षम डेटा सेंटर विकसित करने के लिए एक बड़ी साझेदारी की है।

मेटा-रिलायंस एआई डेटा सेंटर (जामनगर):

  • स्थान: जामनगर, गुजरात
  • साझेदारी: मेटा (Meta) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)
  • क्षमता: 168 मेगावाट

प्रमुख विशेषताएं:

  • यह भारत का पहला मेगा एआई डेटा सेंटर है, जिसे उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता संबंधी कार्यों के लिए विकसित किया जा रहा है।
  • यह केंद्र मेटा के वैश्विक एआई नेटवर्क और कंप्यूटिंग आवश्यकताओं को समर्थन प्रदान करेगा।
  • पर्यावरणीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए इसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर आधारित बनाया जा रहा है।
  • डेटा सेंटर की शीतलन (Cooling) व्यवस्था के लिए विलवणीकृत समुद्री जल (Desalinated Seawater) के उपयोग की योजना बनाई गई है, जिससे ऊर्जा दक्षता और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

2027 में लॉन्च होगा नासा का महत्वाकांक्षी आर्टेमिस III मिशन 

  • नासा का आर्टेमिस III (Artemis III) एक महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसे 2027 के अंत तक प्रक्षेपित करने की योजना बनाई गई है। 
  • इस अभियान का उद्देश्य पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में स्पेसएक्स और ब्लू ओरिजिन द्वारा विकसित चंद्र लैंडर प्रणालियों का पहली बार मानव चालक दल के साथ परीक्षण करना है।

आर्टेमिस III मिशन की प्रमुख विशेषताएं:

  • मुख्य उद्देश्य: मिशन के दौरान अंतरिक्ष में विभिन्न यानों के बीच क्रमिक डॉकिंग (Docking) का प्रदर्शन किया जाएगा। चालक दल लगभग दो सप्ताह तक पृथ्वी की कक्षा में रहकर जीवन समर्थन प्रणाली, सॉफ्टवेयर, प्रणोदन तंत्र और अन्य वैज्ञानिक प्रयोगों का परीक्षण करेगा।
  • चालक दल: चार सदस्यीय टीम में कमांडर रैंडी ब्रेसनिक, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के इतालवी अंतरिक्ष यात्री और पायलट लुका परमिटानो, तथा मिशन विशेषज्ञ आंद्रे डगलस और फ्रैंक रुबियो शामिल हैं।
  • प्रक्षेपण प्रणाली: अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के माध्यम से ओरियन (Orion) अंतरिक्ष यान में सवार होकर अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय एवं पर्यावरण समाचार – 13 June 2026 Current Affairs in Hindi

COP31 की ’35×35′ पहल का लक्ष्य 2035 तक बिजली की हिस्सेदारी 35% करना 

  • जर्मनी के बॉन शहर में आयोजित जलवायु सम्मेलन (COP31 की अध्यक्षता कर रहे देशों) के दौरान ऑस्ट्रेलिया और तुर्की ने ’35/35′ नामक एक नई पहल की घोषणा की है। 
  • इसका लक्ष्य वर्ष 2035 तक विश्व की अंतिम ऊर्जा मांग में बिजली की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 35% तक करना है।
  • यह पहल वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन (Energy Transition) को गति देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक टिकाऊ एवं कम-कार्बन ऊर्जा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन: ILO का सर्वोच्च नीति-निर्माण मंच

 स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने भारत का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

प्रमुख विशेषताएं:

  • त्रिपक्षीय संरचना: ILC की सबसे विशिष्ट विशेषता इसकी त्रिपक्षीय (Tripartite) व्यवस्था है। प्रत्येक सदस्य देश का प्रतिनिधित्व दो सरकारी प्रतिनिधियों, एक नियोक्ता प्रतिनिधि और एक श्रमिक प्रतिनिधि द्वारा किया जाता है। सभी प्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अधिकार प्राप्त होता है।
  • मुख्य कार्य और उद्देश्य: सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों से संबंधित अभिसमयों (Conventions) और सिफारिशों (Recommendations) को तैयार करना और उन्हें अपनाना है। इसके अलावा, यह ILO के बजट को मंजूरी देने तथा रोजगार और कार्यस्थल से जुड़े महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का मंच भी प्रदान करता है।

खेलकूद – 13 June 2026 Current Affairs in Hindi

सृष्टि किरण बनीं अंडर-13 वर्ग की विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी 

भारत की युवा टेनिस प्रतिभा और बेंगलुरु की 13 वर्षीय खिलाड़ी सृष्टि किरण ने लगातार पांच आईटीएफ (ITF) जूनियर खिताब जीतकर अंडर-13 वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। अपनी शानदार निरंतरता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

सृष्टि किरण की उपलब्धि के प्रमुख बिंदु:

  • ऐतिहासिक सफलता: सृष्टि ने लगातार पांच ITF जूनियर खिताब जीतने के साथ-साथ ग्वाटेमाला में आयोजित J100 टूर्नामेंट के फाइनल तक भी जगह बनाई।
  • विश्व नंबर-1 रैंकिंग: मात्र आठ टूर्नामेंट खेलने के बावजूद वह अंडर-13 वर्ग में विश्व की शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ आईटीएफ रैंकिंग: उन्होंने 357 की करियर की सर्वश्रेष्ठ ITF जूनियर रैंकिंग हासिल की है, जो इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों में सबसे ऊंची मानी जा रही है।
  • अंतरराष्ट्रीय सर्किट में प्रभाव: अमेरिकी सर्किट में खेलते हुए सृष्टि ने अपने से अधिक उम्र और अनुभव रखने वाले कई खिलाड़ियों को हराया है। उनके नाम लगभग 88 प्रतिशत जीत का प्रभावशाली रिकॉर्ड दर्ज है।

भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपये में 20 उन्नत ECGNSS जैमर की खरीद 

भारतीय नौसेना की समुद्री रक्षा क्षमताओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने बेंगलुरु स्थित कंपनी अकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स के साथ 20 अत्याधुनिक ECGNSS जैमर की खरीद के लिए 449 करोड़ रुपये का समझौता किया है।

समझौते की प्रमुख विशेषताएं:

  • स्वदेशी खरीद को बढ़ावा: यह अनुबंध ‘बाय (इंडियन-IDDM)’ श्रेणी के अंतर्गत किया गया है, जिसके तहत कम-से-कम 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
  • उन्नत तकनीक: ये ECGNSS जैमर शत्रु के उपग्रह-आधारित संकेतों को बाधित करने के साथ-साथ सिग्नल स्पूफिंग के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने में सक्षम हैं।
  • रणनीतिक महत्व: यह प्रणाली समुद्र में तैनात भारतीय युद्धपोतों और अन्य महत्वपूर्ण नौसैनिक परिसंपत्तियों को दुश्मन की रडार तथा उपग्रह निगरानी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • आत्मनिर्भरता को बल: यह सौदा रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आप इसे भी पढ़ें : 11 June 2026 Current Affairs in Hindi

कृति सेनन बनीं वोग आईवियर की नई ब्रांड एंबेसडर 

  • वोग आईवियर (Vogue Eyewear) ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को भारत के लिए अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘वोग आईवियर जर्नीज़’ नामक एक नया अभियान भी लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य आत्म-अभिव्यक्ति और व्यक्तिगत फैशन शैली को बढ़ावा देना है।
  • इस अभियान के तहत कृति सेनन अभिनेता शाहिद कपूर के साथ ब्रांड के नवीनतम सनग्लासेस और समर कलेक्शन का प्रचार करती दिखाई देंगी।
  •  शाहिद कपूर पहले से ही वोग आईवियर से जुड़े हुए हैं। यह नया अभियान उपभोक्ताओं को अपनी विशिष्ट पहचान और शैली को आत्मविश्वास के साथ अपनाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है।

दिवस – 13 June 2026 Current Affairs in Hindi

12 जून: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 

  • 12 जून को विश्व स्तर पर बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया। 
  • इस वर्ष 2026 की थीम “बाल श्रम को लाल कार्ड: बच्चों के लिए उचित खेल, वयस्कों के लिए सम्मानजनक काम” रखी गई थी।

टॉप 15 MCQ – 13 June 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1. जर्मनी के बॉन जलवायु सम्मेलन के दौरान किन देशों ने ’35/35′ नामक पहल की घोषणा की है?

A) भारत और फ्रांस

B) ऑस्ट्रेलिया और तुर्की

C) अमेरिका और जापान

D) ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका

उत्तर: B) ऑस्ट्रेलिया और तुर्की

प्रश्न 2. व्यावसायिक उपयोग के लिए ‘नियो’ (Neo) नामक दुनिया के पहले इन्वेसिव ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस इंप्लांट को किस देश ने मंजूरी दी है?

A) जापान

B) रूस

C) चीन

D) अमेरिका

उत्तर: C) चीन

प्रश्न 3. किस राज्य सरकार ने 20 लाख ग्रामीण परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए ‘प्रोजेक्ट गंगा’ की शुरुआत की है?

A) उत्तर प्रदेश

B) मध्य प्रदेश

C) राजस्थान

D) गुजरात

उत्तर: A) उत्तर प्रदेश

प्रश्न 4. विश्व स्तर पर बाल श्रम निषेध दिवस 2026 कब मनाया गया?

A) 10 जून

B) 11 जून

C) 12 जून

D) 13 जून

उत्तर: C) 12 जून

प्रश्न 5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए किस नई भूमि बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया?

A) सुगम

B) विनिमय

C) संपर्क

D) प्रगति

उत्तर: B) विनिमय

प्रश्न 6. स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किसने किया?

A) निर्मला सीतारमण

B) स्मृति ईरानी

C) शोभा करंदलाजे

D) पीयूष गोयल

उत्तर: C) शोभा करंदलाजे

प्रश्न 7. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और मेटा (Meta) द्वारा भारत का पहला 168 मेगावाट क्षमता वाला AI-सक्षम डेटा सेंटर कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

A) जामनगर (गुजरात)

B) पुणे (महाराष्ट्र)

C) हैदराबाद (तेलंगाना)

D) नोएडा (उत्तर प्रदेश)

उत्तर: A) जामनगर (गुजरात)

प्रश्न 8. नासा (NASA) ने आगामी 2027 के ‘आर्टेमिस 3’ (Artemis 3) मिशन के लिए किसे मिशन कमांडर नियुक्त किया है?

A) फ्रैंक रूबियो

B) लूका परमिटानो

C) आंद्रे डगलस

D) रैंडी ब्रिसनिक

उत्तर: D) रैंडी ब्रिसनिक

प्रश्न 9. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ‘राहवीर योजना’ को बढ़ावा देने के लिए किस मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है?

A) ओला (Ola)

B) उबर (Uber)

C) रैपिडो (Rapido)

D) उबर ऑटो (Uber Auto)

उत्तर: C) रैपिडो (Rapido)

प्रश्न 10. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और विश्व बैंक ने ‘सैपलिंग (SAPLING) डायलॉग 2026’ का आयोजन कहाँ किया?

A) नई दिल्ली

B) अहमदाबाद

C) बेंगलुरु

D) लखनऊ

उत्तर: B) अहमदाबाद

प्रश्न 11. यूरोपीय संघ (EU) ने किस राज्य सरकार के साथ मिलकर गुवाहाटी में ‘ब्लू वैली क्लस्टर’ का शुभारंभ किया है?

A) असम

B) मेघालय

C) त्रिपुरा

D) सिक्किम

उत्तर: A) असम

प्रश्न 12. अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए ‘ईजी कनेक्ट फ्लाइट मॉडल’ के तहत एकीकृत होने वाला भारत का पहला शहर कौन सा बन गया है?

A) मुंबई

B) चेन्नई

C) वाराणसी

D) कोलकाता

उत्तर: C) वाराणसी

प्रश्न 13. आईटीएफ (ITF) जूनियर रैंकिंग में अंडर-13 वर्ग में विश्व की नंबर वन (No. 1) टेनिस खिलाड़ी कौन बनी हैं? A) अंकिता रैना B) सानिया मिर्ज़ा C) सृष्टि किरण D) करमन कौर उत्तर: C) सृष्टि किरण

प्रश्न 14. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत GNSS जैमर खरीदने के लिए किस कंपनी के साथ 449 करोड़ रुपये का समझौता किया है?

A) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

B) एकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स

C) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

D) टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स

उत्तर: B) एकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स

प्रश्न 15. मशहूर आईवियर ब्रांड ‘वोग आईवियर’ (Vogue Eyewear) ने भारत में अपना नया ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है?

A) आलिया भट्ट

B) कृति सेनन

C) दीपिका पादुकोण

D) अनुष्का शर्मा

उत्तर: B) कृति सेनन

मैं आशा करता हूँ कि 13 June 2026 Current Affairs in Hindi पर आधारित ये MCQ आपके अभ्यास और ज्ञानवर्धन में मददगार साबित होंगे! यदि आप किसी अन्य विषय पर भी जानकारी चाहते हैं तो अवश्य बताएं।

आप इसे भी पढ़ें : 10 June 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion:

दोस्तों इस “13 June 2026 Current Affairs in Hindi” की पोस्ट में हमने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, विज्ञान, रक्षा और खेल जगत से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों को विस्तार से कवर किया है। अगर आप नियमित रूप से इस तरह के करंट अफेयर्स का अध्ययन करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षाओं में आपके सफलता के अवसर मजबूत होंगे।

Download Top 15 MCQ Pdf Click Here

FAQs – 13 June 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. “13 June 2026 Current Affairs in Hindi” के अनुसार ‘प्रोजेक्ट गंगा’ किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर: ‘प्रोजेक्ट गंगा’ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के 20 लाख ग्रामीण परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

Q2. दुनिया का पहला इन्वेसिव ब्रेन-कंप्यूटर इंप्लांट ‘नियो’ (Neo) किस देश ने लॉन्च किया है?

उत्तर: चीन ने व्यावसायिक उपयोग के लिए ‘नियो’ नामक दुनिया के पहले इन्वेसिव ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस इंप्लांट को मंजूरी दी है, जो लकवाग्रस्त मरीजों की सहायता करेगा।

Q3. भारत का पहला AI सक्षम डेटा सेंटर कहाँ स्थापित किया जा रहा है?

उत्तर: मेटा (Meta) और रिलायंस (Reliance) द्वारा गुजरात के जामनगर में भारत का पहला 168 मेगावाट क्षमता वाला एआई (AI) सक्षम डेटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top