13 May 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, Railway, BPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से अपडेट रहना बेहद जरूरी है। इस पोस्ट में हम आपको “13 May 2026 Current Affairs in Hindi” के तहत हाल ही की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी विषयवार आसान भाषा में प्रदान कर रहे हैं।

13 May 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

नियुक्तियाँ – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री – एन. रंगासामी

  • एन. रंगासामी ने लगातार पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
  •  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है।  
  •  वह (AINRC) ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते हैं।

वंदे मातरम के अपमान पर सख्त सजा:

  •  केंद्रीय कैबिनेट ने ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971’ में संशोधन को मंजूरी दे दी है। 
  • इसके तहत अब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने या इसके गायन में बाधा डालने पर 3 वर्ष तक की जेल या जुर्माना हो सकता है।

वंदे मातरम् को मिलेगा राष्ट्रगान जैसा कानूनी संरक्षण:

  • केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को कानूनी सुरक्षा देने के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ में संशोधन को मंजूरी दी है।
  • इस बदलाव के बाद राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान कानूनी दर्जा प्राप्त होगा।

अपमान करना होगा दंडनीय अपराध:

  • प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, ‘वंदे मातरम्’ का जानबूझकर अपमान करना, उपहास उड़ाना या इसके गायन एवं वादन में बाधा डालना संज्ञेय अपराध माना जाएगा।

तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान:

  • नए नियमों के तहत दोषी व्यक्ति को अधिकतम 3 वर्ष की कैद, जुर्माना या दोनों दंड दिए जा सकते हैं। बार-बार अपराध करने वालों के लिए और कड़ी सजा का प्रावधान भी किया गया है।

राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक:

  • सरकार ने कहा है, कि ‘वंदे मातरम्’ देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, इसलिए इसके सम्मान की रक्षा आवश्यक है।

कृषि जगत – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

गन्ने के मूल्य (FRP) में वृद्धि: ₹365 प्रति क्विंटल

  • केंद्र सरकार ने 2026-27 के सत्र के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) ₹10 से बढ़ाकर ₹365 प्रति क्विंटल कर दिया है।
  • केंद्र सरकार ने चीनी सीजन 2026-27 के लिए गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) में ₹10 प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके बाद गन्ने का नया FRP ₹365 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।

करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ : 

  • सरकार के इस फैसले से देश के लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों और चीनी उद्योग से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई दर की प्रमुख विशेषताएं:

  • नया FRP 10.25% की आधार चीनी रिकवरी दर पर तय किया गया है। पिछले चीनी सीजन में यह मूल्य ₹355 प्रति क्विंटल था।

उत्पादन लागत से काफी अधिक मूल्य:

  • सरकार के अनुसार, गन्ने की उत्पादन लागत लगभग ₹182 से ₹188 प्रति क्विंटल के बीच आंकी गई है। ऐसे में नया FRP किसानों को लागत से लगभग 100% अधिक लाभ सुनिश्चित करेगा।

आप इसे भी पढ़ें : 12 May 2026 Current Affairs in Hindi

पुरस्कार – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2025

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 में कर्नाटक शीर्ष पर

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा घोषित ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025’ में कर्नाटक ने सबसे अधिक 6 पुरस्कार जीतकर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य और सतत विकास को बढ़ावा देने में राज्य का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पंचायतों का चयन:

  • इस वर्ष देशभर के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 42 पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा दूसरे स्थान पर:

  • कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश और ओडिशा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। दोनों राज्यों की पंचायतों को 5-5 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

प्रमुख पुरस्कार श्रेणियां

  • ये सम्मान मुख्य रूप से ‘दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार’ (DDUPSVP) तथा ‘नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार’ (NDSPSVP) के अंतर्गत प्रदान किए गए।

पुरस्कार राशि और उद्देश्य: 

  • विजेता पंचायतों को उनकी श्रेणी एवं स्तर के अनुसार 50 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • इन पुरस्कारों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा देना और पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs) की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

रिपोर्ट – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

शिक्षा पर नीति आयोग की रिपोर्ट

  • नीति आयोग ने भारत में स्कूली शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता पर एक हालिया रिपोर्ट जारी की है।
  • इस रिपोर्ट में कक्षा 10 के बाद छात्रों के स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट), शिक्षकों की भारी कमी और सक्रिय इंटरनेट की स्थिति जैसी चुनौतियों को उजागर किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स –  13 May 2026 Current Affairs in Hindi

यूपीआई (UPI) अपनाने वाला पहला कैरेबियाई देश – त्रिनिदाद और टोबैगो

  •  त्रिनिदाद और टोबैगो भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को अपनाने वाला पहला कैरेबियाई देश बन गया है। अब भारतीय पर्यटक वहां यूपीआई और भीम ऐप के जरिए सीधे भुगतान कर सकेंगे।
  • इस महत्वपूर्ण डिजिटल साझेदारी की घोषणा भारतीय प्रधानमंत्री Narendra Modi की आधिकारिक यात्रा के दौरान की गई।

BHIM ऐप के जरिए संभव होगा डिजिटल भुगतान

  • इस पहल के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो के नागरिक अब भारत के BHIM ऐप के माध्यम से तेज, सुरक्षित और आसान डिजिटल भुगतान सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। 
  • यह कदम दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग और फिनटेक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

आप इसे भी पढ़ें : 11 May 2026 Current Affairs in Hindi

दुनिया की पहली स्मार्ट द्वीप निगरानी प्रणाली

इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीप समूह के फ्लोरियाना द्वीप पर दुनिया की पहली स्मार्ट द्वीप निगरानी प्रणाली शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण और वन्य जीवों की निगरानी करना है।

आधुनिक तकनीक का उपयोग:

इस प्रणाली में IoT, LoRaWAN, AI आधारित कैमरा ट्रैप और एनिमल ट्रैकर्स जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे वन्यजीवों की वास्तविक समय में निगरानी संभव हो सकी है।

संरक्षण कार्य में लाभ:

यह तकनीक पारिस्थितिकी तंत्र की सटीक जानकारी देकर संरक्षण दलों को त्वरित कार्रवाई में मदद करती है। साथ ही, मैन्युअल निगरानी कार्य में लगभग 98% की कमी आई है, जिससे समय और संसाधनों की बड़ी बचत हो रही है।

सम्मेलन – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

यूरोपीय राजनीतिक समुदाय शिखर सम्मेलन: 4 मई 2026

8वां यूरोपीय राजनीतिक समुदाय शिखर सम्मेलन का आयोजन 4 मई 2026 को येरेवन में किया गया।

 इस सम्मेलन की थीम –  “भविष्य का निर्माण: यूरोप में एकता और स्थिरता” रखी गई थी। 

बैठक का मुख्य उद्देश्य –  लोकतांत्रिक मजबूती, क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक एवं ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना था। इसमें 30 से अधिक यूरोपीय देशों के नेताओं ने भाग लिया।

मुख्य बिंदु और 2026 अपडेट – :

  • आयोजन स्थल: येरेवन
  • प्रमुख मुद्दे: भू-राजनीतिक बदलाव, कूटनीतिक सहयोग, बहुपक्षवाद और शांति स्थापना
  • विशेष उपलब्धि: कनाडा इस मंच में शामिल होने वाला पहला गैर-यूरोपीय देश बना।
  • यूक्रेन सहयोग: यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो की ऋण सहायता सुविधा पर समर्थन दोहराया।
  • आगामी सम्मेलन: 2026 में आयरलैंड, 2027 में ग्रीस और 2028 में लातविया में शिखर सम्मेलन आयोजित करने की योजना है।

यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) के बारे में : 

  • यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) एक अंतर-सरकारी मंच है, जिसकी शुरुआत 2022 में हुई थी।
  •  इसका उद्देश्य यूरोपीय संघ और गैर-यूरोपीय देशों के बीच सहयोग और संवाद को मजबूत करना है, ताकि महाद्वीप में सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिल सके।

रक्षा क्षेत्र – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

भारत के नए नौसेना प्रमुख: वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारत का नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 31 मई 2026 को अपना कार्यभार संभालेंगे और एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह लेंगे।

मुख्य बिंदु:

  • नई नियुक्ति: वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन। 
  • पदभार ग्रहण तिथि: 31 मई 2026। 
  • कार्यकाल: 31 दिसंबर 2028 तक। 
  • वर्तमान जिम्मेदारी: मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड के कमांडर के रूप में कार्यरत। 
  • विशेषज्ञता: कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर संचालन में विशेष अनुभव। 
  • उन्हें भारतीय नौसेना में आधुनिक तकनीक और सामरिक संचालन के क्षेत्र में विशेषज्ञ अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

विज्ञान – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

  • भारत ने ओडिशा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-5 मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
  • इसमें MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल) तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिससे एक ही मिसाइल कई ठिकानों को निशाना बना सकती है।

उल्कापिंड सोसाइटी की पहली भारतीय महिला फेलो: प्रोफेसर कुलजीत कौर मरहास

  • अहमदाबाद की भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की प्रोफेसर कुलजीत कौर मरहास प्रतिष्ठित ‘उल्कापिंड सोसाइटी’ (Meteoritical Society) की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

पुरस्कारऔर चर्चित हस्तियां – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

कैम्ब्रिज डेडिकेटेड टीचर अवार्ड – 2026 : सोमा मंडल

दिल्ली की विज्ञान शिक्षिका सोमा मंडल को प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज डेडिकेटेड टीचर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन शिक्षा में योगदान के लिए उन्हें दक्षिण एशिया क्षेत्र का विजेता चुना गया।

मुख्य बिंदु:

  • विजेता: सोमा मंडल
  • सम्मान: कैम्ब्रिज डेडिकेटेड टीचर अवार्ड्स 2026
  • घोषणा: 6-7 मई 2026
  • संस्थान: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल
  • विशेष योगदान: जलवायु परिवर्तन आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी कार्य
  • पुरस्कार स्वरूप: कक्षा के लिए 500 पाउंड मूल्य की पुस्तकें, ट्रॉफी तथा नई कैम्ब्रिज पाठ्यपुस्तकों में नाम शामिल किया जाएगा।

सीएनएन (CNN) के संस्थापक का निधन

प्रसिद्ध समाचार नेटवर्क CNN के संस्थापक टेड टर्नर का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने 1980 में दुनिया के पहले 24 घंटे चलने वाले इस समाचार चैनल की शुरुआत की थी।

मुख्य बिंदु:

  • निधन: प्रसिद्ध मीडिया उद्यमी टेड टर्नर का बुधवार, 6 मई 2026 को मीडिया रिपोर्टों के अनुसार निधन हो गया।
  • योगदान: उन्हें 24 घंटे के निरंतर समाचार प्रसारण की अवधारणा को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने CNN की स्थापना कर लाइव और रियल-टाइम पत्रकारिता की नई दिशा दी।
  • अन्य उपलब्धियां: टर्नर ने केबल टेलीविजन के पहले “सुपरस्टेशन” की शुरुआत की तथा TBS और Cartoon Network जैसे लोकप्रिय चैनलों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • विरासत: उन्हें मीडिया जगत में साहसी सोच, नवाचार और समाचार प्रसारण के स्वरूप को बदलने वाले दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 10.05.2026

दिवस – 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस – 2026 

  • 12 मई को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। 
  • इस वर्ष की थीम “हमारी नर्सें हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” रखी गई है।

TOP 15 MCQ –  13 May 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. हाल ही में लगातार पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री कौन बने हैं?

A. वी. नारायणसामी
B. एन. रंगासामी
C. किरण बेदी
D. एल. गणेशन

उत्तर: B. एन. रंगासामी

Q2. ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर सजा का प्रावधान किस अधिनियम में संशोधन के बाद किया गया है?

A. भारतीय दंड संहिता
B. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम
C. राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971
D. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम

उत्तर: C. राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971

Q3. 2026-27 के लिए गन्ने का नया FRP कितना निर्धारित किया गया है?

A. ₹350 प्रति क्विंटल
B. ₹355 प्रति क्विंटल
C. ₹360 प्रति क्विंटल
D. ₹365 प्रति क्विंटल

उत्तर: D. ₹365 प्रति क्विंटल

Q4. राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 में सर्वाधिक पुरस्कार किस राज्य ने जीते?

A. ओडिशा
B. कर्नाटक
C. आंध्र प्रदेश
D. असम

उत्तर: B. Karnataka


Q5. भारत की UPI प्रणाली अपनाने वाला पहला कैरेबियाई देश कौन बना है?

A. जमैका
B. गुयाना
C. त्रिनिदाद और टोबैगो
D. बारबाडोस

उत्तर: C. Trinidad and Tobago

Q6. दुनिया की पहली स्मार्ट द्वीप निगरानी प्रणाली किस द्वीप पर शुरू की गई है?

A. मालदीव
B. फ्लोरियाना द्वीप
C. अंडमान द्वीप
D. बोर्नियो द्वीप

उत्तर: B. Floreana Island

Q7. 8वां यूरोपीय राजनीतिक समुदाय शिखर सम्मेलन 2026 कहाँ आयोजित हुआ?

A. एथेंस
B. डबलिन
C. येरेवन
D. पेरिस

उत्तर: C. Yerevan

Q8. यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?

A. 2019
B. 2020
C. 2021
D. 2022

उत्तर: D. 2022

Q9. भारत के नए नौसेना प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

A. आर. हरि कुमार
B. दिनेश कुमार त्रिपाठी
C. कृष्णा स्वामीनाथन
D. करमबीर सिंह

उत्तर: C. Krishna Swaminathan

Q10. अग्नि-5 मिसाइल के नवीन परीक्षण में किस तकनीक का उपयोग किया गया?

A. स्टील्थ तकनीक
B. MIRV तकनीक
C. हाइपरसोनिक तकनीक
D. AI तकनीक

उत्तर: B. MIRV तकनीक

Q11. ‘Meteoritical Society’ की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी हैं?

A. गगनदीप कांग
B. टेसी थॉमस
C. कुलजीत कौर मरहास
D. ऋतु करिधल

उत्तर: C. Kuljeet Kaur Marhas

Q12. Cambridge Dedicated Teacher Awards 2026 से किसे सम्मानित किया गया?

A. सोमा मंडल
B. अर्चना शर्मा
C. रंजना देवी
D. नीलिमा सिंह

उत्तर: A. Soma Mandal

Q13. CNN के संस्थापक जिनका हाल ही में निधन हुआ, उनका नाम क्या था?

A. रूपर्ट मर्डोक
B. टेड टर्नर
C. जेफ जुकर
D. बॉब आइगर

उत्तर: B. Ted Turner

Q14. अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?

A. 10 मई
B. 11 मई
C. 12 मई
D. 15 मई

उत्तर: C. 12 मई

Q15. नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट किस क्षेत्र से संबंधित है?

A. स्वास्थ्य व्यवस्था
B. कृषि उत्पादन
C. स्कूली शिक्षा प्रणाली
D. रक्षा क्षेत्र

उत्तर: C. स्कूली शिक्षा प्रणाली

Conclusion : 

दोस्तों इस 13 May 2026 Current Affairs in Hindi के पोस्ट में हमने राजनीति, रक्षा, पुरस्कार, विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को कवर किया है। इन छोटे-छोटे पॉइंट्स को रोजाना पढ़ने से आपकी जनरल नॉलेज (GK) मजबूत होगी और आगामी एसएससी, रेलवे, यूपीएससी व अन्य सरकारी परीक्षाओं में आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

Download Top 15 MCQ Pdf Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top