16 May 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, UPSC, BPSC और State PCS की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस पोस्ट में हम आपके लिए “16 May 2026 Current Affairs in Hindi” लेकर आए हैं। आसान भाषा में तैयार किए गए इन करेंट अफेयर्स से आप कम समय में सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल और पुरस्कार से संबंधित समसामयिक घटनाओं को  पढ़ सकते हैं।

16 May 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 May 2026 Current Affairs in Hindi

केरल के 13वें नए मुख्यमंत्री – वी. डी. सतीशन

केरल में संपन्न हुए 2026 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है।

 इसके बाद, अब वी. डी. सतीशन केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

केरल राज्य कई सूक्ष्म झलक : 

  • नया नाम – केरलम 
  • राजधानी – तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम)
  • राज्यपाल – राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर(23 वें)
  • पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य – कथकली और मोहिनी अट्टम 

भारत का पहला लो एमिशन ज़ोन (Low Emission Zone): पुणे 

  • महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2021 के तहत, पुणे में देश का पहला संस्थागत ‘लो एमिशन ज़ोन’ विकसित किया जा रहा है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य –  अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित करके प्रदूषण को कम करना है।

निम्न उत्सर्जन क्षेत्र (Low Emission Zone)

एक शहर या क्षेत्र के अंदर परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र है, जहां अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित या सीमित क्षेत्र है। 

यह व्यवस्था कैसे काम करती है?

  • प्रतिबंध (Restrictions): निर्धारित प्रदूषण सीमा से अधिक उत्सर्जन करने वाले वाहनों, जैसे पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों, के प्रवेश पर इन क्षेत्रों में रोक लगाई जाती है।
  • शुल्क (Charges): यदि कोई अधिक प्रदूषण फैलाने वाला वाहन ऐसे क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो वाहन मालिक से अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना वसूला जाता है, जिसे उत्सर्जन शुल्क (Emission Charge) कहा जाता है।
  • छूट (Exemptions): इलेक्ट्रिक (EV) और हाइब्रिड वाहनों को आमतौर पर विशेष रियायतें दी जाती हैं, जैसे निःशुल्क प्रवेश या अन्य प्रोत्साहन, ताकि स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिल सके।

आप इसे भी पढ़ें : 15 May 2026 Current Affairs in Hindi

चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध 

  • भारत सरकार ने देश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 30 सितंबर 2026 तक कच्ची, सफेद और रिफाइंड चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
  • इस आदेश के अंतर्गत इसे प्रतिबंधित (restricted) श्रेणी से हटाकर निषेध (prohibited) श्रेणी में डाल दिया गया है।
  • ब्राजील के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है। 

कोयला गैसीकरण योजना 

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कई अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत भर में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत भर में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है।
  • इसका लक्ष्य 75 मिलियन टन कोयले और लिग्नाइट का गैसीकरण करना है। 

कोयला गैसीकरण क्या है ? 

  • कोयला गैसीकरण (Coal Gasification) एक उन्नत तकनीकी प्रक्रिया है, जिसमें कोयले को सीधे जलाने के बजाय उसे अत्यधिक तापमान और दबाव में ऑक्सीजन, भाप (Steam) या कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया कराई जाती है। 
  • इस रासायनिक प्रक्रिया से एक ज्वलनशील गैस उत्पन्न होती है, जिसे “सिनगैस” (Syngas) कहा जाता है।

सिनगैस (Syngas) क्या है?

  • सिनगैस मुख्य रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और हाइड्रोजन (H₂) का मिश्रण होती है।
  •  इसके अलावा इसमें सीमित मात्रा में मीथेन (CH₄) तथा कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) भी पाई जाती है।

कर्तव्य काम्स (Kartavya KAMs) ऐप: कर्नाटक राज्य 

  • कर्तव्य (KAAMS) ऐप KAAMS कर्नाटक सरकार द्वारा विकसित एक आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है। 
  • उद्देश्य -:  सरकारी कर्मचारियों—विशेष रूप से शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों—की उपस्थिति को डिजिटल तरीके से दर्ज करना है। 
  • यह ऐप जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग और फेशियल रिकग्निशन तकनीक का उपयोग करता है।
  • कर्तव्य (KAAMS) का अर्थ – “Kartavya Karnataka Attendance and Accountability Management System”

ऐप की प्रमुख विशेषताएं: 

  • बायोमेट्रिक का विकल्प: यह ऐप पारंपरिक बायोमेट्रिक मशीनों और मैनुअल उपस्थिति रजिस्टरों की आवश्यकता को कम करता है।
  • फेशियल रिकग्निशन सुविधा: कर्मचारी सेल्फी लेकर चेहरे की पहचान के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं।
  • लोकेशन सत्यापन: जीपीएस तकनीक के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि उपस्थिति केवल निर्धारित कार्यस्थल से ही दर्ज की जाए।
  • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन: उपयोगकर्ताओं को ऐप में केवल एक बार पंजीकरण करना होता है, जिसके बाद वे आसानी से उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं।

बैरियर-मुक्त टोल प्रणाली – दिल्ली  

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के मुंडका-बकरवाला टोल प्लाज़ा पर भारत की दूसरी मल्टीलेन ‘फ्री फ्लो बैरियर मुक्त टोल प्रणाली’ का उद्घाटन किया, जिससे बिना रुके टोल पार किया जा सकेगा।

यह प्रणाली कैसे काम करती है?

  • स्मार्ट कैमरे और सेंसर: टोल प्लाजा के ऊपर लगाए गए उन्नत कैमरे और सेंसर वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं।
  • फास्टैग और नंबर प्लेट स्कैनिंग: जब वाहन निर्धारित गति से टोल क्षेत्र से गुजरता है, तो कैमरे उसकी नंबर प्लेट और फास्टैग को स्वचालित रूप से स्कैन कर लेते हैं।
  • स्वचालित शुल्क कटौती: स्कैनिंग के बाद टोल शुल्क फास्टैग से जुड़े बैंक खाते या वॉलेट से स्वतः कट जाता है, जिससे वाहन को बिना रुके आगे बढ़ने की सुविधा मिलती है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 May 2026 Current Affairs in Hindi

सम्मेलन – 16 May 2026 Current Affairs in Hindi

किंबरले प्रोसेस 2026 की बैठक

  • भारत की अध्यक्षता में मुंबई शहर ने किंबरले प्रोसेस की अंतर-स्तरीय बैठक (Intersessional Meeting) 2026 की मेजबानी की है। 
  • यह तंत्र मुख्य रूप से कच्चे हीरों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए काम करता है।
  • थीम – 3Cs विश्वसनीयता, अनुपालन, और उपभोक्ता विश्वास पर आधारित। 

मुख्य बिन्दु : 

किम्बर्ले प्रोसेस (KP) क्या है ? 

  • यह संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 55/56 (200) के अंतर्गत स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षीय तंत्र है। 
  • इसका मुख्य लक्ष्य कच्चे हीरों के अवैध व्यापार को रोकना। 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर: 

  • केविन वॉर्श (Kevin Warsh) वर्तमान में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के अध्यक्ष (चेयरमैन) हैं। 
  • इन्हें 13 मई 2026 को अमेरिकी सीनेट द्वारा जेरोम पॉवेल के उत्तराधिकारी के रूप में इस पद के लिए पुष्टि प्रदान की गई थी।
  • फेडरल रिजर्व सिस्टम का संचालन सात सदस्यीय “बोर्ड ऑफ गवर्नर्स” द्वारा किया जाता है। 
  • इन गवर्नरों की नियुक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा 14 वर्ष के कार्यकाल के लिए की जाती है, जिसे बाद में सीनेट की मंजूरी मिलती है।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में वर्तमान प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • अध्यक्ष (Chairman): केविन वॉर्श 
  • उपाध्यक्ष (Vice Chair): फिलिप जेफरसन  
  • पर्यवेक्षण के लिए उपाध्यक्ष (Vice Chair for Supervision): मिशेल बोमन 
  • अन्य सदस्यों में माइकल बार (Michael Barr) सहित कई नामित गवर्नर शामिल हैं।

दिवस – 16 May 2026 Current Affairs in Hindi

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस –  2026

  •  हर साल 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। 
  • इस वर्ष की थीम –  “परिवार, असमानताएं और बाल कल्याण” (Families, Inequalities and Child Well-being) रखी गई है।

ओमान में भारत के राजदूत – प्रशांत पिसे 

  •  विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ राजनयिक प्रशांत पिसे को ओमान सल्तनत में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।
  • प्रशांत पीसे वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत है। 
  • वह गोदावर्थी  वेंकट श्रीनिवास का स्थान लेंगे। 
  • ओमान कई राजधानी – मस्कट 
  • मुद्रा ओमानी रियाल 

खेलकूद – 16 May 2026 Current Affairs in Hindi

एशियाई भारोत्तोलन (Weightlifting) चैम्पियनशिप

  • भारत ने 44 वर्षों बाद 2026 एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेज़बानी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 से 17 मई 2026 के बीच गुजरात के गांधीनगर स्थित Mahatma Mandir Convention and Exhibition Centre में आयोजित की गई।
  • इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न देशों से 172 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आयोजन से जुड़े प्रमुख तथ्य

  • आयोजन स्थल: Mahatma Mandir Convention and Exhibition Centre, गांधीनगर (गुजरात)
  • भारत की पिछली मेज़बानी: इससे पहले भारत ने वर्ष 1982 में नई दिल्ली में इस चैंपियनशिप का आयोजन किया था।
  • प्रतिभागी: 28 सदस्य महासंघों के लगभग 172 भारोत्तोलकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
  • पिछला संस्करण: 2025 की सीनियर एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप चीन के ज़ियांगशान में आयोजित हुई थी।

पुरस्कार – 16 May 2026 Current Affairs in Hindi

बाफ्टा (BAFTA) टीवी अवार्ड्स – 2026 

  • BAFTA Television Awards 2026 में कोड ऑफ साइलेंस (ITV1) ने ‘बेस्ट ड्रामा सीरीज़’ का पुरस्कार हासिल किया। 
  • यह प्रतिष्ठित समारोह 10 मई 2026 को Royal Festival Hall में आयोजित किया गया था।
  • अभिनेत्री Rose Ayling-Ellis की मुख्य भूमिका वाली इस थ्रिलर सीरीज़ ने A Thousand Blows और Blue Lights जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान प्राप्त किया।

आप इसे भी पढ़ें :  14 May 2026 Current Affairs in Hindi

BAFTA TV Awards 2026 की प्रमुख झलकियाँ : 

  • बेस्ट ड्रामा सीरीज़: कोड ऑफ साइलेंस (ITV1)
  • बेस्ट लिमिटेड ड्रामा: एडोलसेंस (Netflix) 
  • प्रमुख अभिनेता (Leading Actor): स्टीफन ग्राहम (एडोलसेंस) 
  • प्रमुख अभिनेत्री (Leading Actress):नरगिस रशीदी (प्रिजनर 951) 

अर्थव्यवस्था – 16 May 2026 Current Affairs in Hindi

सेबी का गरुड़ा (GARUDA) फ्रेमवर्क

  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने और निवेश प्रक्रिया को तेज करने के लिए गरुड़ा फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखा है। 
  • इससे फंड लॉन्चिंग का समय 30 दिन से घटकर 10 दिन हो जाएगा।
  • GARUDA का पूरा नाम – :  “Green-Channel: AIF Rollout Upon Document Acknowledgement” है। 

इस पहल का उद्देश्य : 

  • एआईएफ (Alternative Investment Funds) के पंजीकरण और अनुमोदन प्रक्रिया को अधिक तेज़, सरल और पारदर्शी बनाना है। 
  • इसके माध्यम से फंड प्रबंधकों को दस्तावेज़ों की स्वीकृति के बाद शीघ्र संचालन शुरू करने में सहायता मिलेगी, जिससे अनुपालन प्रक्रिया में देरी कम होगी और निवेश वातावरण अधिक सुगम बनेगा। 

Top 15 MCQ PDF – 16 May 2026 Current Affairs in Hindi

यहाँ “16 May 2026 Current Affairs in Hindi” पर आधारित 15 महत्वपूर्ण और अद्वितीय बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) उत्तर सहित दिए गए हैं:

Q1: मई 2026 में केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में कौन शपथ लेंगे?

A) पिनाराई विजयन

B) वी. डी. सतीशन

C) ओमन चांडी

D) ए. के. एंटनी

उत्तर: B) वी. डी. सतीशन

Q2: भारत की अध्यक्षता में आयोजित ‘किंबरले प्रोसेस’ की अंतर-स्तरीय बैठक (Intersessional Meeting) 2026 की मेजबानी किस शहर ने की है?

A) नई दिल्ली

B) जयपुर

C) मुंबई

D) सूरत

उत्तर: C) मुंबई

Q3: अमेरिकी सीनेट ने अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ का नया गवर्नर किसे नियुक्त किया है?

A) जेरोम पॉवेल

B) केविन वॉश

C) माइकल बैर

D) क्रिस्टोफर वालर

उत्तर: B) केविन वॉश

Q4: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस (International Day of Families) 2026 कब मनाया गया?

A) 11 मई

B) 12 मई

C) 14 मई

D) 15 मई

उत्तर: D) 15 मई

Q5: वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए भारत का पहला ‘लो एमिशन ज़ोन’ (Low Emission Zone) किस शहर में स्थापित किया जा रहा है?

A) नई दिल्ली

B) बेंगलुरु

C) पुणे

D) मुंबई

उत्तर: C) पुणे

Q6: भारत सरकार ने 30 सितंबर 2026 तक देश में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किस वस्तु के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है?

A) गेहूं

B) चावल

C) चीनी

D) दाल

उत्तर: C) चीनी

Q7: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कितने करोड़ रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है?

A) 25,500 करोड़ रुपये

B) 30,000 करोड़ रुपये

C) 37,500 करोड़ रुपये

D) 40,000 करोड़ रुपये

उत्तर: C) 37,500 करोड़ रुपये

Q8: किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए “कर्तव्य काम्स (Kartavya KAMs)” मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?

A) कर्नाटक

B) केरल

C) तमिलनाडु

D) महाराष्ट्र

उत्तर: A) कर्नाटक

Q9: निवेश प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के उद्देश्य से किस संस्था ने “गरुड़ा (GARUDA) फ्रेमवर्क” का प्रस्ताव रखा है?

A) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)

B) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)

C) नीति आयोग

D) वित्त मंत्रालय

उत्तर: B) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)

Q10: हाल ही में नई दिल्ली में लॉन्च की गई दो पुस्तकों “द बेंच, द बार एंड द बिज़ार” और “द लॉफुल एंड द ऑफुल” के लेखक कौन हैं?

A) डी. वाई. चंद्रचूड़

B) सूर्यकांत

C) अरविंद कुमार

D) तुषार मेहता

उत्तर: D) तुषार मेहता

Q11: विदेश मंत्रालय ने ओमान सल्तनत में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया है?

A) गोदावर्धी वेंकट श्रीनिवास

B) प्रशांत पिसे

C) विनय मोहन क्वात्रा

D) अरिंदम बागची

उत्तर: B) प्रशांत पिसे

Q12: 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किस देश ने ‘एशियाई भारोत्तोलन (Weightlifting) चैंपियनशिप 2026’ की मेजबानी की है?

A) चीन

B) जापान

C) भारत

D) कतर

उत्तर: C) भारत (गुजरात के गांधीनगर में)

Q13: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की दूसरी मल्टीलेन ‘फ्री फ्लो बैरियर-मुक्त टोल प्रणाली’ का उद्घाटन कहाँ किया है? A) सूरत

B) मुंबई

C) दिल्ली

D) चेन्नई

उत्तर: C) दिल्ली (मुंडका-बकरवाला टोल प्लाज़ा पर)

Q14: सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की जिला और अधीनस्थ अदालतों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है?

A) न्यायमूर्ति सूर्यकांत

B) न्यायमूर्ति बी. आर. गवई

C) न्यायमूर्ति अरविंद कुमार

D) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना

उत्तर: C) न्यायमूर्ति अरविंद कुमार

Q15: बाफ्टा टीवी अवार्ड्स (BAFTA TV Awards) 2026 में किस शो को ‘सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है?

A) एडोलेसेंस

B) प्रिजनर 951

C) द सेलिब्रेटेड रेटर्स

D) कोड ऑफ साइलेंस

उत्तर: D) कोड ऑफ साइलेंस

आप इसे भी पढ़ें : 13 May 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion: 

दोस्तों आने वाली सरकारी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से “16 May 2026 Current Affairs in Hindi” का यह संकलन बेहद महत्वपूर्ण है। केरल में वी. डी. सतीशन की नियुक्ति, पुणे का पहला लो एमिशन ज़ोन, सेबी की गरुड़ा पहल और मुंबई में आयोजित किंबरले प्रोसेस जैसी घटनाएँ परीक्षा के लिए अहम बिंदु हैं। इन बुलेट पॉइंट्स और जानकारियों का नियमित रूप से रिवीजन करें ताकि परीक्षा में आपका प्रदर्शन शानदार रहे।

Download Top 15 MCQ Pdf Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top